Shuru
Apke Nagar Ki App…
nepal floods: कैसे 80 लोगों के ग्रुप के लिए काल बन गई कैलाश मानसरोवर यात्रा? नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या 332 हो गई है. अब तक 900 से अधिक लोग लापता हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है. नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत के क़रीब 300 लोग लापता हैं. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री शामिल हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु से मानसरोवर की यात्रा पर गए 21 लोगों को नेपाल में सुरक्षित बचा लिया गया है. बुधवार को आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि उनके ईशा फ़ाउंडेशन के 80 लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं और उनके बारे में कोई ख़बर नहीं है. माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.
राठौड़ न्यूज एजेंसी
nepal floods: कैसे 80 लोगों के ग्रुप के लिए काल बन गई कैलाश मानसरोवर यात्रा? नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या 332 हो गई है. अब तक 900 से अधिक लोग लापता हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है. नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत के क़रीब 300 लोग लापता हैं. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री शामिल हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु से मानसरोवर की यात्रा पर गए 21 लोगों को नेपाल में सुरक्षित बचा लिया गया है. बुधवार को आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि उनके ईशा फ़ाउंडेशन के 80 लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं और उनके बारे में कोई ख़बर नहीं है. माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- "मोहन कहना मान लें बोरी बिस्तर बांध ले" बढ़ती महंगाई पर ब्लॉक कमिटी व ब्लॉक मंडलम का अनोखा प्रदर्शन, चाय का ठेला रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन.., बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा ब्लॉक कमिटी व ब्लॉक मंडलम कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर चाय का ठेला रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस का आरोप है कि, मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को महंगाई की सौगात दी है। रोजमर्रा की चीजें, शक्कर गैस, तेल, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और आम आदमी की कमर टूट रही है। कांग्रेसियों ने तंज कसते हुए कहा - "पहले चाय बेचकर सत्ता में आए थे, अब गरीब की पहुंच से चाय भी दूर कर दी है।" उक्त अनोखे विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, मंडलम अध्यक्ष सुनील गौड़, पार्षद प्रतिनिधि सचिन श्रीमाल, संदीप सोनी, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी, नवदीप ओझा, महेन्द्र उपाध्याय, सूरज करण, बहादुर दायमा, विनय चौधरी, जीवन दायमा, सुभाष पाटीदार सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महंगाई को तुरंत कम करने की मांग की।1
- नीमच जिले के ग्राम सुवाखेड़ा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत नीमच जिले के ग्राम सुवाखेड़ा निवासी हरीश नायक ने जनसुनवाई में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की है। आवेदक का आरोप है कि लक्ष्मण नायक द्वारा मेन रोड से लगी सरकारी जमीन पर आरसीसी का पक्का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत ने पूर्व में नोटिस जारी कर निर्माण रुकवाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर काम शुरू कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने निर्माण रोकने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। हरीश नायक ने प्रशासन से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और संबंधित व्यक्ति पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।1
- मनासा मे कांग्रेस ने भाजपा बड़ी चीनी पेट्रोल गैस के भाव बढ़ने पर किया प्रोटेस्ट और निकाली आक्रोश रैली वार्ड क्र 228 जिला नीमच तहसील मनासा मे कांग्रेस कार्यकर्ता दुवरा निकाली गई आक्रोश रैली इस बार मनासा मे कांग्रेस के बब्बर शेर मैदान मे अबकी पलट सकती बारी बीजेपी बड़ती महंगाई पर जन आक्रोश देखने को मिला मनासा मे1
- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया1
- रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किराया उत्तर प्रदेश की 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब ऐसी महिलाओं को रोडवेज की बस में सफर करने के लिए किराया नहीं देना होगा.रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों की सरकारों ने महिलाओं के लिए अलग-अलग सौगातों का एलान किया है। कहीं बहनों को भाई के पास जाने के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है, तो कहीं महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की किस्त पहले ही पहुंचा दी गई है। कुछ राज्यों में महिला कर्मचारियों के लिए अलग से राशि जारी की गई है। आइए जानते हैं, रक्षाबंधन पर किस राज्य में महिलाओं को क्या मिला है।दिल्ली में रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ देना शुरू किया गया है। तालकटोरा स्टेडियम में करीब पांच हजार पात्र महिलाओं को योजना की पहली किस्त के फाइनल वेरिफिकेशन और स्वीकृति पत्र दिए गए। इनमें 2500 महिलाएं स्टेडियम पहुंचीं। सरकार के मुताबिक पहली किस्त के 2500 रुपये एक सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए पहुंचने शुरू होंगे। दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए करीब 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें पहले चरण में करीब पांच हजार महिलाओं की जांच और जरूरी वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पात्र पाया गया है। सरकार के मुताबिक योजना का लाभ 17 लाख महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, बालिकाओं को साइकिल उपलब्ध कराने वाली विद्या वाहिनी योजना, महिला उद्यमियों के लिए बिना गारंटी ऋण और बेटियों के आर्थिक भविष्य को मजबूत करने के लिए लखपति बिटिया योजना शामिल हैं।1
- जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू और इमरजेंसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीईओ ने चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिले और ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, वार्डों व आईसीयू में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को दवाइयां, जांच और उपचार समय पर उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।1
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल 😔😔 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा1