सांसद श्री बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती राणा का निःशुल्क सफल ऑपरेशन बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव निवासी विनोद कुमार राणा की 11 वर्षीय पुत्री रेवती राणा के मुंह में ट्यूमर होने के बाद परिवार के सामने उपचार का संकट खड़ा हो गया था। रेवती कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा है। परिजन उसे उपचार के लिए जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए करीब 50 हजार रुपये का खर्च बताया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए इतनी राशि जुटाना संभव नहीं था। रेवती के परिजनों ने अपनी समस्या बहरागोड़ा के सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि के समक्ष रखी। सांसद प्रतिनिधि ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो को इसकी जानकारी दी। सांसद ने तत्परता दिखाते हुए कोलकाता के बजबज स्थित जगन्नाथ गुप्ता मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंधन एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क किया और बच्ची के निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन की व्यवस्था कराई। गत सोमवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रेवती का ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति स्थिर बताते हुए उसे खतरे से बाहर बताया है। चिकित्सकों के अनुसार, रेवती के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और एक-दो दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। बेटी के सफल ऑपरेशन के बाद रेवती के परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने सांसद बिद्युत बरण महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के बीच सांसद की पहल से उनकी बेटी को समय पर बेहतर उपचार मिल सका।

- 🚨नोवामुंडी में 21 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा गांव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के समय उसके पति ड्यूटी पर गए हुए थे। बताया जाता है कि पति नोवामुंडी स्थित टिस्को में ड्यूटी करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खुशी गुच्छैत ने घर के अंदर आत्म हत्या कर लिया है । इसके बाद पति द्वारा अपने दोस्तों के माध्यम से इस घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। #नोवामुंडी #तोड़ेतोपा #खुशीगुच्छैत #आत्महत्या #पुलिसजांच #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंडन्यूज #KolhanBreakingNews #JharkhandNews #ChaibasaNews #WestSinghbhum1
- पूरे पुलिस एसोशिएशन को धो 😡 डाला विधायक जयराम महतो ने.... हम लालखंड (तोपचांची), के मिट्टी से आते है डरते नहीं है...।। पूरे पुलिस एसोशिएशन को धो 😡 डाला विधायक जयराम महतो ने.... हम लालखंड (तोपचांची), के मिट्टी से आते है डरते नहीं है...।।1
- गम्हरिया में उपद्रवियों पर अब सख्ती, शराब दुकानों के बाहर खुद मोर्चे पर उतरे एसडीपीओ गम्हरिया में उपद्रवियों पर अब सख्ती, शराब दुकानों के बाहर खुद मोर्चे पर उतरे एसडीपीओ गम्हरिया क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और शराब दुकानों के बाहर होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद सरायकेला एसडीपीओ स्वयं गम्हरिया पहुंचे और शराब दुकानों के बाहर स्थिति का जायजा लेते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने या सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। 📍 गम्हरिया | सरायकेला-खरसावां #Gamharia #Saraikela #PoliceAction #SDPO #JharkhandNews #GamhariaNews #BreakingNews #DalmaNewsLive1
- मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव मनोहरपुर। प्रखंड में शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। विदाई समारोह की शुरुआत स्कूली छात्रों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठाने के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि शालिनी डुंगडुंग वर्ष 2022 से मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही। समारोह में शिक्षकों ने कहा कि शालिनी डुंगडुंग हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती थीं। वे शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती थीं। उनके इस व्यवहार और कार्यशैली की शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहना की। शालिनी डुंगडुंग का स्थानांतरण अब दूसरे जिले में हो चुका है। विदाई के दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने कहा कि उनका सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपीएफ शेखर चौधरी, गोपाल तांती, रोशन लाल, अलीश कुजूर, अमरेश विश्वकर्मा, इमानुएल लकड़ा, मालती नाग, सीमा मुंडारी, नीता चेरोवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन द्वारिका दास एवं अलीश कुजूर ने किया।1
- 🚨देखिए थाना प्रभारी का तेवर? झारखंड बोकारो #jharkhandpolice1
- वारवादाग गांव में वज्रपात से किसान की मौत, गांव में गमगीन माहौल। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बारवादाग गांव निवासी 57 बार्षिय किसान भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने मौत हो गई। जरियागढ पुलिस शव को पंचनामा करने के पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा। गांव में शोक का महौल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भौवा कुम्हार प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी दिन के लगभग 9 बजे बैल चाराने के लिए बरवादाग और मास्को गांव के सीमांना झूमता टांड के पास गया हुआ था। लगभग सावा एक बजे आसमान में काले बादल छाया और बुंदाबांदी पानी बरसने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसका चपेट में भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने से जमीन पर गीर गाया और छटपटाने लगा। मवेशी चराने साथ में गांव के लोग गये हुए थे, घाटना के बाद तत्काल गांव आकर परिजनों और गांव वाले को सूचना दिया। गांव वाले तत्काल घाटना स्थल पहुंचा और देखा तो भौवा कुम्हार का मृत्यु हो चुका था। ग्रामीणों द्वारा जरियागढ पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घाटना स्थल पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेजा। पत्नी का रोल रो कर बुरा हाल। मृतक भौवा कुम्हार का पत्नी शांति देवी , पति का शव देखकर छाति पीट पीट कर रोने लगी। वहीं बेटा चरकू महतो का आंख से आंसू रूक नहीं रहा था। घाटना की जानकारी मिलने के बाद पुरा गांव में गमगीन माहौल हो गया।1
- 🚨जगन्नाथपुर के कंसलपोस गांव में सांप के काटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत जगन्नाथपुर के कंसलपोस गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। गुरा सिंकू घर के फर्श पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी नींद खुल गई। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जगन्नाथपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। #जगन्नाथपुर #कंसलपोस #सांपकेकाटनेसेमौत #12वर्षीयबच्चा #सर्पदंश #सर्पदंशसेमौत #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंड #जगन्नाथपुरसमाचार #KolhanBreakingNews1
- गोला : ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है चक्रवाली चौधरी होटल NHAI सड़क के समीप लगातार एक्सीडेंट1
- road ka haal behal ye road azad chowk so latma road ko jodti hai hesag muslim basti hote hue jiski stithi jarjar awstha me hai aaye din bick sawar girte padte rahte hai iss road me bade wahan jaise highwa truck overloading aate jate rahta hai ghaniabadi chhetr hai iss par path wibhagh tatkal sangyan me le dhanyaqad1