महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा- शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित शिमला. नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम के तहत चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने बताया कि समीक्षा बैठक में सब्जी मंडी प्रोजेक्ट, पशु पड़ाव, वेलनेस सेंटर, बालूगंज स्थित प्रशिक्षण संस्थान, सर्विस लर्निंग सेंटर और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और जहां भी देरी हो रही है, उसे दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का अपना पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए अधिकांश एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं और शेष औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के लिए वह स्वयं उपायुक्त से मुलाकात करेंगे, ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके। बस स्टैंड को शिफ्ट करने की योजना पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा शहर में प्रस्तावित दो लिफ्ट परियोजनाओं को जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर ने बताया कि इन परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी की जा रही है। सब्जी मंडी प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इसे जल्द खाली कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। महापौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स के लिए प्रशिक्षण संस्थान की कमी को देखते हुए बालूगंज में एक विशेष प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहा है, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं विभिन्न परियोजनाओं का दौरा कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा- शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित शिमला. नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम के तहत चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने बताया कि समीक्षा बैठक में सब्जी मंडी प्रोजेक्ट, पशु पड़ाव, वेलनेस सेंटर, बालूगंज स्थित प्रशिक्षण संस्थान, सर्विस लर्निंग सेंटर और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक प्रोजेक्ट की
वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और जहां भी देरी हो रही है, उसे दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का अपना पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए अधिकांश एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं और शेष औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के लिए वह स्वयं उपायुक्त से मुलाकात करेंगे, ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके। बस स्टैंड को शिफ्ट करने की योजना पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा शहर में प्रस्तावित दो लिफ्ट परियोजनाओं को जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर ने बताया कि इन परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी की जा रही
है। सब्जी मंडी प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इसे जल्द खाली कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। महापौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स के लिए प्रशिक्षण संस्थान की कमी को देखते हुए बालूगंज में एक विशेष प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहा है, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं विभिन्न परियोजनाओं का दौरा कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
- दानापुर रेल जीआरपी पुलिस ने स्टेशन पर ग़स्ती के दौरान दो व्यक्ति को प्लेटफार्म नंबर एक पश्चिमी छोर पर पकड़ कर चेक किया तो शराब बरामद हुई, देखे पूरा वीडियो1
- Post by Bhanu Pratap Mishra1
- “अगवा करने की कोशिश” का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla में गुरुवार सुबह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता Yudhvir Singh Bains को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान मौके पर तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, बैंस अपने निजी वाहन से कार्ट रोड से गुजर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अचानक रोके जाने पर उन्होंने विरोध जताया और पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछा। कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। “अगवा करने की कोशिश” का आरोप कांग्रेस नेता बैंस ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अगवा करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि वे वहां से न जाएं और दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। वायरल वीडियो में बैंस कहते हुए नजर आ रहे हैं— “मत जाओ, ये लोग मेरा मर्डर कर देंगे।” इस बयान के बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना बैंस ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के खिलाफ Enforcement Directorate (ED) को शिकायत दी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अदालत से जमानत सुरक्षा प्राप्त है, इसके बावजूद पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद बैंस ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिस और उनके बीच तीखी बहस साफ देखी जा सकती है। पीछा करने के भी आरोप बैंस ने यह भी दावा किया कि 7 अप्रैल को Himachal Pradesh High Court में सुनवाई के बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर उन्हें रोका गया हिरासत में लेने की कोशिश की गई जिस होटल में उनका बेटा और वकील ठहरे थे, वहां भी पुलिस पहुंची और पूछताछ की राजनीति में हलचल तेज इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता के आरोपों ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।1
- रिपोर्ट 9 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।1
- Post by Fete Mohamand1
- Post by Dinesh Kumar1
- जयराम ठाकुर के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर विनोद जिंटा का तीखा पलटवार: "यह मानसिक दिवालियापन है, दर्ज हो केस" शिमला: हिमाचल प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से करने वाले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस बयान को 'बचकानी हरकत' और 'देश विरोधी मानसिकता' का परिचायक बताते हुए जयराम ठाकुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विओ : कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि क्या देवभूमि में आतंकी गतिविधियां हो रही हैं?"विनोद जिंटा ने जयराम ठाकुर के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम जी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर भी मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए वे हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं।क्या हिमाचल प्रदेश किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है? इस तरह का बयान देवभूमि की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करता है। विनोद जिंटा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि आज हिमाचल जिस संकट से गुजर रहा है, उसकी पटकथा केंद्र की भाजपा सरकार ने लिखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की RDG बंद कर दी है। मनरेगा और अन्य महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का बजट बंद कर दिया गया है। जब भी विधानसभा में हिमाचल के विशेष पैकेज या हितों की बात हुई, भाजपा नेताओं ने वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। विनोद जिंटा ने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए कहा कि चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा की फितरत बन चुकी है। भाजपा नेताओं के कार्यकाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं, जिससे उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा के भीतर 'सीएम की कुर्सी' के लिए होड़ मची है, जबकि कांग्रेस सरकार एकजुट होकर काम कर रही है और अभी सत्ता में है। कांग्रेस महासचिव ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी भी मैदान में होगी। आने वाले पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और भाजपा का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा। बाइट : विनोद जिंटा कांग्रेस महासचिव1
- डीघल गांव के सचिन फाइनेंसर को गोलियों से भूना, काली स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।1
- Post by Bhanu Pratap Mishra1