logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयराम ठाकुर के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर विनोद जिंटा का तीखा पलटवार: "यह मानसिक दिवालियापन है, दर्ज हो केस" ​शिमला: हिमाचल प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से करने वाले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस बयान को 'बचकानी हरकत' और 'देश विरोधी मानसिकता' का परिचायक बताते हुए जयराम ठाकुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विओ : कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि क्या देवभूमि में आतंकी गतिविधियां हो रही हैं?"विनोद जिंटा ने जयराम ठाकुर के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम जी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर भी मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए वे हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं।क्या हिमाचल प्रदेश किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है? इस तरह का बयान देवभूमि की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करता है। ​विनोद जिंटा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि आज हिमाचल जिस संकट से गुजर रहा है, उसकी पटकथा केंद्र की भाजपा सरकार ने लिखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की RDG बंद कर दी है। मनरेगा और अन्य महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का बजट बंद कर दिया गया है। जब भी विधानसभा में हिमाचल के विशेष पैकेज या हितों की बात हुई, भाजपा नेताओं ने वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। विनोद जिंटा ने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए कहा कि चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा की फितरत बन चुकी है। भाजपा नेताओं के कार्यकाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं, जिससे उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा के भीतर 'सीएम की कुर्सी' के लिए होड़ मची है, जबकि कांग्रेस सरकार एकजुट होकर काम कर रही है और अभी सत्ता में है। कांग्रेस महासचिव ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी भी मैदान में होगी। आने वाले पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और भाजपा का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा। बाइट : विनोद जिंटा कांग्रेस महासचिव

3 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
3 hrs ago

जयराम ठाकुर के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर विनोद जिंटा का तीखा पलटवार: "यह मानसिक दिवालियापन है, दर्ज हो केस" ​शिमला: हिमाचल प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से करने वाले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस बयान को 'बचकानी हरकत' और 'देश विरोधी मानसिकता' का परिचायक बताते हुए जयराम ठाकुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विओ : कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि क्या देवभूमि में आतंकी गतिविधियां हो रही हैं?"विनोद जिंटा ने जयराम ठाकुर के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम जी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर भी मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए वे हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं।क्या हिमाचल प्रदेश किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है? इस तरह का बयान देवभूमि की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करता है। ​विनोद जिंटा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि आज हिमाचल जिस संकट से गुजर रहा है, उसकी पटकथा केंद्र की भाजपा सरकार ने लिखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की RDG बंद कर दी है। मनरेगा और अन्य महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का बजट बंद कर दिया गया है। जब भी विधानसभा में हिमाचल के विशेष पैकेज या हितों की बात हुई, भाजपा नेताओं ने वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। विनोद जिंटा ने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए कहा कि चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा की फितरत बन चुकी है। भाजपा नेताओं के कार्यकाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं, जिससे उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा के भीतर 'सीएम की कुर्सी' के लिए होड़ मची है, जबकि कांग्रेस सरकार एकजुट होकर काम कर रही है और अभी सत्ता में है। कांग्रेस महासचिव ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी भी मैदान में होगी। आने वाले पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और भाजपा का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा। बाइट : विनोद जिंटा कांग्रेस महासचिव

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • शिमला की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस ने कांग्रेस नेता को रका। युद्धवीर सिंह बैंस ने पुलिस पर अगवा करने के आरोप लगाए।
    1
    शिमला की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा 
पुलिस ने कांग्रेस नेता को रका।
युद्धवीर सिंह बैंस ने पुलिस पर अगवा करने के आरोप लगाए।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • कोविड लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिए गए पिता और बेटे की हत्या के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है.
    1
    कोविड लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिए गए पिता और बेटे की हत्या के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है.
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Kalka, Panchkula•
    16 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के विद्युत विभाग की सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन लगते ही वह खराब हो गया। इसके बाद पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो दो दिन पहले फिर खराब हो गया। इससे फेतली, कांगुआला और कबीर बस्तियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई निशांत ने बताया कि विभाग द्वारा लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफल नहीं हो पाया और वारंटी में होने के कारण उसे कंपनी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों—रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, बबलू, रिंकू, श्याम, जसविंदर सिंह, प्रेमलाल, जोगिंदर सिंह, दीपू, पुष्पेंद्र, शेर सिंह और तरसेम लाल—ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से पेयजल सप्लाई, टोका मशीन और पशुओं की देखभाल पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    2
    जिला बिलासपुर के विद्युत विभाग की सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन लगते ही वह खराब हो गया। इसके बाद पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो दो दिन पहले फिर खराब हो गया। इससे फेतली, कांगुआला और कबीर बस्तियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई निशांत ने बताया कि विभाग द्वारा लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफल नहीं हो पाया और वारंटी में होने के कारण उसे कंपनी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों—रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, बबलू, रिंकू, श्याम, जसविंदर सिंह, प्रेमलाल, जोगिंदर सिंह, दीपू, पुष्पेंद्र, शेर सिंह और तरसेम लाल—ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से पेयजल सप्लाई, टोका मशीन और पशुओं की देखभाल पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत* *आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद* *घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल:* राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि यादविंद्र गोमा ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। सामान्य वर्ग के मुकाबलों में विजेता रहे लाली फगवाड़ा को 51हजार रूपये की नगद राशि और गुर्ज दिया गया और उपविजेता रहे गुरजीत मकरोडा पंजाब को 41 हजार रुपये की नगद राशि दी गई । बाल केसरी वर्ग में विजेता रहे अभिनाश चांदपुर को 51 सौ रूपये और गुर्ज दिया गया जबकि उप विजेता रहे ओमवीर बिलासपुर को 41 सौ रूपये की नगद राशि दी गई। बिलासपुर केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे आयुष चांदपुर इनको 11 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया तो वहीं उपविजेता करण घुमारवीं को 9 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। हिमाचल केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे शुभम पनौल को 21 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया तथा उप विजेता रहे धीरज मंडी को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। महिलाओं के मुकाबलों में विजता रही रानी सोलन को 15 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया और उप विजेता राधा सोलन को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डीसीपी विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    *राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत* 
*आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद* 
*घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल:* राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि यादविंद्र गोमा ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की।
समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
सामान्य वर्ग के मुकाबलों में विजेता रहे लाली फगवाड़ा को 51हजार रूपये की नगद राशि और गुर्ज दिया गया और उपविजेता रहे  गुरजीत मकरोडा पंजाब  को 41 हजार रुपये की नगद राशि दी गई ।
बाल केसरी वर्ग में विजेता रहे अभिनाश चांदपुर को 51 सौ रूपये और गुर्ज दिया गया जबकि उप विजेता रहे ओमवीर बिलासपुर को 41 सौ रूपये की नगद राशि दी गई।
बिलासपुर केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे आयुष चांदपुर इनको 11 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया तो वहीं उपविजेता करण घुमारवीं को 9 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
हिमाचल केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे शुभम पनौल को 21 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया तथा उप विजेता रहे धीरज मंडी को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
महिलाओं के मुकाबलों में विजता रही रानी सोलन को 15 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया और उप विजेता राधा सोलन को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।
समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डीसीपी विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर
    1
    रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Bhanu Pratap Mishra
    1
    Post by Bhanu Pratap Mishra
    user_Bhanu Pratap Mishra
    Bhanu Pratap Mishra
    Zirakpur•
    22 hrs ago
  • रिपोर्ट 9 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरवार को कुल्लू के सैंज में आयोजित "पोषण पखवाड़ा" स्वास्थ्य और जागरूकता की दृष्टि से एक सराहनीय कदम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग पर विशेष बल दिया गया। ​यहाँ इस कार्यक्रम के मुख्य अंश दिए गए हैं: ​📋 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं ​मुख्य अतिथि: कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कुल्लू, गजेंद्र ठाकुर द्वारा की गई। ​सहभागिता: सहज सर्कल के दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्थानीय महिलाओं और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​मुख्य उद्देश्य: समुदाय को पौष्टिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य आदतों के प्रति जागरूक करना। ​🍱 विशेष आकर्षण: व्यंजनों की प्रदर्शनी ​इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही। इसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी रचनात्मकता और पोषण के ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया: ​विविध व्यंजन: प्रदर्शनी में स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। ​पोषण का प्रदर्शन: इन व्यंजनों के माध्यम से यह दिखाया गया कि कैसे घर में उपलब्ध साधारण सामग्री से भी 'प्रोटीन और विटामिन' से भरपूर संतुलित थाली तैयार की जा सकती है। ​सीख: उपस्थित महिलाओं को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाले आहार तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। ​🥗 जागरूकता के प्रमुख बिंदु ​आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी के साथ-साथ निम्नलिखित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी: ​संतुलित आहार: स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फलों और सब्जियों का महत्व। ​कुपोषण मुक्त समाज: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के विशेष स्वास्थ्य की देखभाल। ​स्वच्छता: भोजन पकाने और व्यक्तिगत स्वच्छता के कड़े नियमों का पालन। ​श्री अन्न (Millet): आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के फायदे। ​💡 प्रभाव ​इस प्रकार के आयोजनों और विशेष रूप से व्यंजनों की प्रदर्शनी से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों की रसोई तक पहुँचती है। इससे स्थानीय समुदायों में 'सही पोषण, देश रोशन' के संकल्प को मजबूती मिली है। कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों की यह सक्रिय भागीदारी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य और पोषण के प्रति चेतना तेजी से बढ़ रही है।
    2
    रिपोर्ट 9 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरवार को कुल्लू के सैंज में आयोजित "पोषण पखवाड़ा" स्वास्थ्य और जागरूकता की दृष्टि से एक सराहनीय कदम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
​यहाँ इस कार्यक्रम के मुख्य अंश दिए गए हैं:
​📋 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
​मुख्य अतिथि: कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कुल्लू, गजेंद्र ठाकुर द्वारा की गई।
​सहभागिता: सहज सर्कल के दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्थानीय महिलाओं और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​मुख्य उद्देश्य: समुदाय को पौष्टिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य आदतों के प्रति जागरूक करना।
​🍱 विशेष आकर्षण: व्यंजनों की प्रदर्शनी
​इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही। इसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी रचनात्मकता और पोषण के ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया:
​विविध व्यंजन: प्रदर्शनी में स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
​पोषण का प्रदर्शन: इन व्यंजनों के माध्यम से यह दिखाया गया कि कैसे घर में उपलब्ध साधारण सामग्री से भी 'प्रोटीन और विटामिन' से भरपूर संतुलित थाली तैयार की जा सकती है।
​सीख: उपस्थित महिलाओं को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाले आहार तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
​🥗 जागरूकता के प्रमुख बिंदु
​आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी के साथ-साथ निम्नलिखित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी:
​संतुलित आहार: स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फलों और सब्जियों का महत्व।
​कुपोषण मुक्त समाज: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के विशेष स्वास्थ्य की देखभाल।
​स्वच्छता: भोजन पकाने और व्यक्तिगत स्वच्छता के कड़े नियमों का पालन।
​श्री अन्न (Millet): आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के फायदे।
​💡 प्रभाव
​इस प्रकार के आयोजनों और विशेष रूप से व्यंजनों की प्रदर्शनी से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों की रसोई तक पहुँचती है। इससे स्थानीय समुदायों में 'सही पोषण, देश रोशन' के संकल्प को मजबूती मिली है। कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों की यह सक्रिय भागीदारी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य और पोषण के प्रति चेतना तेजी से बढ़ रही है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    14 hrs ago
  • शिमला. नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम के तहत चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने बताया कि समीक्षा बैठक में सब्जी मंडी प्रोजेक्ट, पशु पड़ाव, वेलनेस सेंटर, बालूगंज स्थित प्रशिक्षण संस्थान, सर्विस लर्निंग सेंटर और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और जहां भी देरी हो रही है, उसे दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का अपना पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए अधिकांश एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं और शेष औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के लिए वह स्वयं उपायुक्त से मुलाकात करेंगे, ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके। बस स्टैंड को शिफ्ट करने की योजना पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा शहर में प्रस्तावित दो लिफ्ट परियोजनाओं को जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर ने बताया कि इन परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी की जा रही है। सब्जी मंडी प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इसे जल्द खाली कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। महापौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स के लिए प्रशिक्षण संस्थान की कमी को देखते हुए बालूगंज में एक विशेष प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहा है, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं विभिन्न परियोजनाओं का दौरा कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
    3
    शिमला. नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम के तहत चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
महापौर ने बताया कि समीक्षा बैठक में सब्जी मंडी प्रोजेक्ट, पशु पड़ाव, वेलनेस सेंटर, बालूगंज स्थित प्रशिक्षण संस्थान, सर्विस लर्निंग सेंटर और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और जहां भी देरी हो रही है, उसे दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का अपना पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए अधिकांश एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं और शेष औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के लिए वह स्वयं उपायुक्त से मुलाकात करेंगे, ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
बस स्टैंड को शिफ्ट करने की योजना पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा शहर में प्रस्तावित दो लिफ्ट परियोजनाओं को जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर ने बताया कि इन परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी की जा रही है।
सब्जी मंडी प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इसे जल्द खाली कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
महापौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स के लिए प्रशिक्षण संस्थान की कमी को देखते हुए बालूगंज में एक विशेष प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहा है, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं विभिन्न परियोजनाओं का दौरा कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.