logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर

21 hrs ago
user_Him News Update
Him News Update
रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
21 hrs ago

रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर
    1
    रामपुर बुशहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अडानी एग्रो कंपनी के बाहर वर्कर
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट 9 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरवार को कुल्लू के सैंज में आयोजित "पोषण पखवाड़ा" स्वास्थ्य और जागरूकता की दृष्टि से एक सराहनीय कदम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग पर विशेष बल दिया गया। ​यहाँ इस कार्यक्रम के मुख्य अंश दिए गए हैं: ​📋 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं ​मुख्य अतिथि: कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कुल्लू, गजेंद्र ठाकुर द्वारा की गई। ​सहभागिता: सहज सर्कल के दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्थानीय महिलाओं और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​मुख्य उद्देश्य: समुदाय को पौष्टिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य आदतों के प्रति जागरूक करना। ​🍱 विशेष आकर्षण: व्यंजनों की प्रदर्शनी ​इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही। इसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी रचनात्मकता और पोषण के ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया: ​विविध व्यंजन: प्रदर्शनी में स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। ​पोषण का प्रदर्शन: इन व्यंजनों के माध्यम से यह दिखाया गया कि कैसे घर में उपलब्ध साधारण सामग्री से भी 'प्रोटीन और विटामिन' से भरपूर संतुलित थाली तैयार की जा सकती है। ​सीख: उपस्थित महिलाओं को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाले आहार तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। ​🥗 जागरूकता के प्रमुख बिंदु ​आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी के साथ-साथ निम्नलिखित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी: ​संतुलित आहार: स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फलों और सब्जियों का महत्व। ​कुपोषण मुक्त समाज: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के विशेष स्वास्थ्य की देखभाल। ​स्वच्छता: भोजन पकाने और व्यक्तिगत स्वच्छता के कड़े नियमों का पालन। ​श्री अन्न (Millet): आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के फायदे। ​💡 प्रभाव ​इस प्रकार के आयोजनों और विशेष रूप से व्यंजनों की प्रदर्शनी से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों की रसोई तक पहुँचती है। इससे स्थानीय समुदायों में 'सही पोषण, देश रोशन' के संकल्प को मजबूती मिली है। कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों की यह सक्रिय भागीदारी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य और पोषण के प्रति चेतना तेजी से बढ़ रही है।
    2
    रिपोर्ट 9 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरवार को कुल्लू के सैंज में आयोजित "पोषण पखवाड़ा" स्वास्थ्य और जागरूकता की दृष्टि से एक सराहनीय कदम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
​यहाँ इस कार्यक्रम के मुख्य अंश दिए गए हैं:
​📋 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
​मुख्य अतिथि: कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कुल्लू, गजेंद्र ठाकुर द्वारा की गई।
​सहभागिता: सहज सर्कल के दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्थानीय महिलाओं और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​मुख्य उद्देश्य: समुदाय को पौष्टिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य आदतों के प्रति जागरूक करना।
​🍱 विशेष आकर्षण: व्यंजनों की प्रदर्शनी
​इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही। इसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी रचनात्मकता और पोषण के ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया:
​विविध व्यंजन: प्रदर्शनी में स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
​पोषण का प्रदर्शन: इन व्यंजनों के माध्यम से यह दिखाया गया कि कैसे घर में उपलब्ध साधारण सामग्री से भी 'प्रोटीन और विटामिन' से भरपूर संतुलित थाली तैयार की जा सकती है।
​सीख: उपस्थित महिलाओं को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाले आहार तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
​🥗 जागरूकता के प्रमुख बिंदु
​आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी के साथ-साथ निम्नलिखित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी:
​संतुलित आहार: स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फलों और सब्जियों का महत्व।
​कुपोषण मुक्त समाज: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के विशेष स्वास्थ्य की देखभाल।
​स्वच्छता: भोजन पकाने और व्यक्तिगत स्वच्छता के कड़े नियमों का पालन।
​श्री अन्न (Millet): आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के फायदे।
​💡 प्रभाव
​इस प्रकार के आयोजनों और विशेष रूप से व्यंजनों की प्रदर्शनी से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों की रसोई तक पहुँचती है। इससे स्थानीय समुदायों में 'सही पोषण, देश रोशन' के संकल्प को मजबूती मिली है। कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों की यह सक्रिय भागीदारी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य और पोषण के प्रति चेतना तेजी से बढ़ रही है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    14 hrs ago
  • शिमला की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस ने कांग्रेस नेता को रका। युद्धवीर सिंह बैंस ने पुलिस पर अगवा करने के आरोप लगाए।
    1
    शिमला की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा 
पुलिस ने कांग्रेस नेता को रका।
युद्धवीर सिंह बैंस ने पुलिस पर अगवा करने के आरोप लगाए।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • Create a peaceful corner in your home with a beautifully designed pooja unit. Blending spirituality with modern aesthetics, this space is crafted to bring positivity, calm, and elegance into your daily rituals. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Create a peaceful corner in your home with a beautifully designed pooja unit. Blending spirituality with modern aesthetics, this space is crafted to bring positivity, calm, and elegance into your daily rituals.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत* *आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद* *घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल:* राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि यादविंद्र गोमा ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। सामान्य वर्ग के मुकाबलों में विजेता रहे लाली फगवाड़ा को 51हजार रूपये की नगद राशि और गुर्ज दिया गया और उपविजेता रहे गुरजीत मकरोडा पंजाब को 41 हजार रुपये की नगद राशि दी गई । बाल केसरी वर्ग में विजेता रहे अभिनाश चांदपुर को 51 सौ रूपये और गुर्ज दिया गया जबकि उप विजेता रहे ओमवीर बिलासपुर को 41 सौ रूपये की नगद राशि दी गई। बिलासपुर केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे आयुष चांदपुर इनको 11 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया तो वहीं उपविजेता करण घुमारवीं को 9 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। हिमाचल केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे शुभम पनौल को 21 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया तथा उप विजेता रहे धीरज मंडी को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। महिलाओं के मुकाबलों में विजता रही रानी सोलन को 15 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया और उप विजेता राधा सोलन को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डीसीपी विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    *राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत* 
*आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद* 
*घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल:* राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि यादविंद्र गोमा ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की।
समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
सामान्य वर्ग के मुकाबलों में विजेता रहे लाली फगवाड़ा को 51हजार रूपये की नगद राशि और गुर्ज दिया गया और उपविजेता रहे  गुरजीत मकरोडा पंजाब  को 41 हजार रुपये की नगद राशि दी गई ।
बाल केसरी वर्ग में विजेता रहे अभिनाश चांदपुर को 51 सौ रूपये और गुर्ज दिया गया जबकि उप विजेता रहे ओमवीर बिलासपुर को 41 सौ रूपये की नगद राशि दी गई।
बिलासपुर केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे आयुष चांदपुर इनको 11 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया तो वहीं उपविजेता करण घुमारवीं को 9 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
हिमाचल केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे शुभम पनौल को 21 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया तथा उप विजेता रहे धीरज मंडी को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
महिलाओं के मुकाबलों में विजता रही रानी सोलन को 15 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया और उप विजेता राधा सोलन को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।
समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डीसीपी विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के विद्युत विभाग की सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन लगते ही वह खराब हो गया। इसके बाद पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो दो दिन पहले फिर खराब हो गया। इससे फेतली, कांगुआला और कबीर बस्तियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई निशांत ने बताया कि विभाग द्वारा लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफल नहीं हो पाया और वारंटी में होने के कारण उसे कंपनी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों—रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, बबलू, रिंकू, श्याम, जसविंदर सिंह, प्रेमलाल, जोगिंदर सिंह, दीपू, पुष्पेंद्र, शेर सिंह और तरसेम लाल—ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से पेयजल सप्लाई, टोका मशीन और पशुओं की देखभाल पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    2
    जिला बिलासपुर के विद्युत विभाग की सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन लगते ही वह खराब हो गया। इसके बाद पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो दो दिन पहले फिर खराब हो गया। इससे फेतली, कांगुआला और कबीर बस्तियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई निशांत ने बताया कि विभाग द्वारा लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफल नहीं हो पाया और वारंटी में होने के कारण उसे कंपनी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों—रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, बबलू, रिंकू, श्याम, जसविंदर सिंह, प्रेमलाल, जोगिंदर सिंह, दीपू, पुष्पेंद्र, शेर सिंह और तरसेम लाल—ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से पेयजल सप्लाई, टोका मशीन और पशुओं की देखभाल पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एंकरिंग की दुनिया में चमका हिमाचल का सितारा | Rashmi Thakur Anchor Success Story | Shimla Talent
    1
    एंकरिंग की दुनिया में चमका हिमाचल का सितारा | Rashmi Thakur Anchor Success Story | Shimla Talent
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • “अगवा करने की कोशिश” का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla में गुरुवार सुबह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता Yudhvir Singh Bains को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान मौके पर तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, बैंस अपने निजी वाहन से कार्ट रोड से गुजर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अचानक रोके जाने पर उन्होंने विरोध जताया और पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछा। कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। “अगवा करने की कोशिश” का आरोप कांग्रेस नेता बैंस ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अगवा करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि वे वहां से न जाएं और दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। वायरल वीडियो में बैंस कहते हुए नजर आ रहे हैं— “मत जाओ, ये लोग मेरा मर्डर कर देंगे।” इस बयान के बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना बैंस ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के खिलाफ Enforcement Directorate (ED) को शिकायत दी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अदालत से जमानत सुरक्षा प्राप्त है, इसके बावजूद पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद बैंस ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिस और उनके बीच तीखी बहस साफ देखी जा सकती है। पीछा करने के भी आरोप बैंस ने यह भी दावा किया कि 7 अप्रैल को Himachal Pradesh High Court में सुनवाई के बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर उन्हें रोका गया हिरासत में लेने की कोशिश की गई जिस होटल में उनका बेटा और वकील ठहरे थे, वहां भी पुलिस पहुंची और पूछताछ की राजनीति में हलचल तेज इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता के आरोपों ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।
    1
    “अगवा करने की कोशिश” का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
शिमला 
हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla में गुरुवार सुबह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता Yudhvir Singh Bains को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान मौके पर तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, बैंस अपने निजी वाहन से कार्ट रोड से गुजर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अचानक रोके जाने पर उन्होंने विरोध जताया और पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछा। कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
“अगवा करने की कोशिश” का आरोप
कांग्रेस नेता बैंस ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अगवा करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि वे वहां से न जाएं और दावा किया कि उनकी जान को खतरा है।
वायरल वीडियो में बैंस कहते हुए नजर आ रहे हैं—
“मत जाओ, ये लोग मेरा मर्डर कर देंगे।”
इस बयान के बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया।
मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना
बैंस ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के खिलाफ Enforcement Directorate (ED) को शिकायत दी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अदालत से जमानत सुरक्षा प्राप्त है, इसके बावजूद पुलिस उनके पीछे लगी हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद बैंस ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिस और उनके बीच तीखी बहस साफ देखी जा सकती है।
पीछा करने के भी आरोप
बैंस ने यह भी दावा किया कि 7 अप्रैल को Himachal Pradesh High Court में सुनवाई के बाद पुलिस ने उनका पीछा किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि
कई जगहों पर उन्हें रोका गया
हिरासत में लेने की कोशिश की गई
जिस होटल में उनका बेटा और वकील ठहरे थे, वहां भी पुलिस पहुंची और पूछताछ की
राजनीति में हलचल तेज
इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता के आरोपों ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ऐसे में यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.