सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीण परेशान जिला बिलासपुर के विद्युत विभाग की सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन लगते ही वह खराब हो गया। इसके बाद पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो दो दिन पहले फिर खराब हो गया। इससे फेतली, कांगुआला और कबीर बस्तियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई निशांत ने बताया कि विभाग द्वारा लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफल नहीं हो पाया और वारंटी में होने के कारण उसे कंपनी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों—रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, बबलू, रिंकू, श्याम, जसविंदर सिंह, प्रेमलाल, जोगिंदर सिंह, दीपू, पुष्पेंद्र, शेर सिंह और तरसेम लाल—ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से पेयजल सप्लाई, टोका मशीन और पशुओं की देखभाल पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीण परेशान जिला बिलासपुर के विद्युत विभाग की सबडिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले गांव फेतली कांगुआला में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन लगते ही वह खराब हो गया। इसके बाद पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो दो दिन पहले फिर खराब हो गया। इससे फेतली, कांगुआला और कबीर बस्तियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई निशांत ने बताया कि विभाग द्वारा लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफल नहीं हो पाया और
वारंटी में होने के कारण उसे कंपनी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों—रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, बबलू, रिंकू, श्याम, जसविंदर सिंह, प्रेमलाल, जोगिंदर सिंह, दीपू, पुष्पेंद्र, शेर सिंह और तरसेम लाल—ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से पेयजल सप्लाई, टोका मशीन और पशुओं की देखभाल पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेत में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक प्रधानाचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान सुरेश पंडित व सदस्यों ने प्रधानाचार्य का विद्यालय में कार्य ग्रहण करने पर बधाई दी। बैठक के दौरान विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को उच्च कोटि एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समिति व अध्यापकों के सहयोग और मार्गदर्शन से विद्यालय को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। बैठक में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह डोगरा प्रवक्ता अंग्रेजी , अनुपम टी.जी. टी.सुरेश कुमार, कंचन देवी, नीलम कुमारी, सुनीता देवी, मीतू देवी, रजनी देवी, रक्षा देवी, निशु देवी , अमित गुप्ता टी. जी.टी. मेडिकल, कमल कुमार शास्त्री उपस्थित रहे ।और उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार सांझा किए।1
- दानापुर रेल जीआरपी पुलिस ने स्टेशन पर ग़स्ती के दौरान दो व्यक्ति को प्लेटफार्म नंबर एक पश्चिमी छोर पर पकड़ कर चेक किया तो शराब बरामद हुई, देखे पूरा वीडियो1
- सुजानपुर सुजानपुर पालमपुर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू हो जायेगा! जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी वीरवार को सुजानपुर में फोरलेन निर्माण कार्य के लिए सर्वे की टीम पहुंच गई है ! सर्वे टीम की तरफ से मुआइना किया जा रहा है2
- एंकरिंग की दुनिया में चमका हिमाचल का सितारा | Rashmi Thakur Anchor Success Story | Shimla Talent1
- रिपोर्ट 9 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरवार को कुल्लू के सैंज में आयोजित "पोषण पखवाड़ा" स्वास्थ्य और जागरूकता की दृष्टि से एक सराहनीय कदम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग पर विशेष बल दिया गया। यहाँ इस कार्यक्रम के मुख्य अंश दिए गए हैं: 📋 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं मुख्य अतिथि: कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कुल्लू, गजेंद्र ठाकुर द्वारा की गई। सहभागिता: सहज सर्कल के दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्थानीय महिलाओं और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य उद्देश्य: समुदाय को पौष्टिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य आदतों के प्रति जागरूक करना। 🍱 विशेष आकर्षण: व्यंजनों की प्रदर्शनी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही। इसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी रचनात्मकता और पोषण के ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया: विविध व्यंजन: प्रदर्शनी में स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। पोषण का प्रदर्शन: इन व्यंजनों के माध्यम से यह दिखाया गया कि कैसे घर में उपलब्ध साधारण सामग्री से भी 'प्रोटीन और विटामिन' से भरपूर संतुलित थाली तैयार की जा सकती है। सीख: उपस्थित महिलाओं को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाले आहार तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। 🥗 जागरूकता के प्रमुख बिंदु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी के साथ-साथ निम्नलिखित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी: संतुलित आहार: स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फलों और सब्जियों का महत्व। कुपोषण मुक्त समाज: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के विशेष स्वास्थ्य की देखभाल। स्वच्छता: भोजन पकाने और व्यक्तिगत स्वच्छता के कड़े नियमों का पालन। श्री अन्न (Millet): आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के फायदे। 💡 प्रभाव इस प्रकार के आयोजनों और विशेष रूप से व्यंजनों की प्रदर्शनी से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों की रसोई तक पहुँचती है। इससे स्थानीय समुदायों में 'सही पोषण, देश रोशन' के संकल्प को मजबूती मिली है। कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों की यह सक्रिय भागीदारी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य और पोषण के प्रति चेतना तेजी से बढ़ रही है।2
- Create a peaceful corner in your home with a beautifully designed pooja unit. Blending spirituality with modern aesthetics, this space is crafted to bring positivity, calm, and elegance into your daily rituals. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- जयराम ठाकुर के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर विनोद जिंटा का तीखा पलटवार: "यह मानसिक दिवालियापन है, दर्ज हो केस" शिमला: हिमाचल प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से करने वाले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस बयान को 'बचकानी हरकत' और 'देश विरोधी मानसिकता' का परिचायक बताते हुए जयराम ठाकुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विओ : कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि क्या देवभूमि में आतंकी गतिविधियां हो रही हैं?"विनोद जिंटा ने जयराम ठाकुर के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम जी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर भी मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए वे हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं।क्या हिमाचल प्रदेश किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है? इस तरह का बयान देवभूमि की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करता है। विनोद जिंटा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि आज हिमाचल जिस संकट से गुजर रहा है, उसकी पटकथा केंद्र की भाजपा सरकार ने लिखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की RDG बंद कर दी है। मनरेगा और अन्य महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का बजट बंद कर दिया गया है। जब भी विधानसभा में हिमाचल के विशेष पैकेज या हितों की बात हुई, भाजपा नेताओं ने वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। विनोद जिंटा ने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए कहा कि चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा की फितरत बन चुकी है। भाजपा नेताओं के कार्यकाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं, जिससे उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा के भीतर 'सीएम की कुर्सी' के लिए होड़ मची है, जबकि कांग्रेस सरकार एकजुट होकर काम कर रही है और अभी सत्ता में है। कांग्रेस महासचिव ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी भी मैदान में होगी। आने वाले पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और भाजपा का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा। बाइट : विनोद जिंटा कांग्रेस महासचिव1
- डीघल गांव के सचिन फाइनेंसर को गोलियों से भूना, काली स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।1
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने असम दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कुछ अहम बातें कहीं—जो मुख्य तौर पर विकास, निवेश और राज्यों के बीच सहयोग पर केंद्रित थीं।1