Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुजानपुर पालमपुर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू , सर्वे की टीम पहुंची सुजानपुर सुजानपुर सुजानपुर पालमपुर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू हो जायेगा! जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी वीरवार को सुजानपुर में फोरलेन निर्माण कार्य के लिए सर्वे की टीम पहुंच गई है ! सर्वे टीम की तरफ से मुआइना किया जा रहा है
Ranjna Kumari
सुजानपुर पालमपुर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू , सर्वे की टीम पहुंची सुजानपुर सुजानपुर सुजानपुर पालमपुर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू हो जायेगा! जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी वीरवार को सुजानपुर में फोरलेन निर्माण कार्य के लिए सर्वे की टीम पहुंच गई है ! सर्वे टीम की तरफ से मुआइना किया जा रहा है
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सुजानपुर सुजानपुर पालमपुर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू हो जायेगा! जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी वीरवार को सुजानपुर में फोरलेन निर्माण कार्य के लिए सर्वे की टीम पहुंच गई है ! सर्वे टीम की तरफ से मुआइना किया जा रहा है2
- Post by Dinesh Kumar1
- मुख्यतिथि,सुनी जनता की जन समस्याएं चराडा में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 20 रजिस्टर पहुंची शिकायतें, दस मौखिक, सभी का मौके पर किया समाधान बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुगड़ियाल के गांव चराडा में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।कार्यक्रम में उपमंडल बंगाणा प्रशासन द्वारा मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया। बही पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विधायक विवेक शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी पंचायत एवं क्षेत्र की स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम में छह पंचायतों के लोगों को आमंत्रित किया गया था, ताकि वे अपनी समस्याएं प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के समक्ष सीधे रख सकें। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे लोगों ने सरकार की इस पहल को सकारात्मक कदम बताया। सरकार गांव के द्वार’ कार्य क्रम का उद्देश्य यही है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं गांवों में पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करे। शिकायतें कम आने पर विवेक शर्मा ने बंगाणा प्रशासन एवं सुक्खू सरकार की सक्रियता का परिणाम, कार्यक्रम में सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि छह पंचायतों के इस संयुक्त कार्यक्रम में दो दर्जन के करीब भी लिखित शिकायतें नहीं पहुंचीं। इसे विधायक विवेक शर्मा ने प्रशासन की1
- *राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत* *आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद* *घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल:* राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि यादविंद्र गोमा ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। सामान्य वर्ग के मुकाबलों में विजेता रहे लाली फगवाड़ा को 51हजार रूपये की नगद राशि और गुर्ज दिया गया और उपविजेता रहे गुरजीत मकरोडा पंजाब को 41 हजार रुपये की नगद राशि दी गई । बाल केसरी वर्ग में विजेता रहे अभिनाश चांदपुर को 51 सौ रूपये और गुर्ज दिया गया जबकि उप विजेता रहे ओमवीर बिलासपुर को 41 सौ रूपये की नगद राशि दी गई। बिलासपुर केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे आयुष चांदपुर इनको 11 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया तो वहीं उपविजेता करण घुमारवीं को 9 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। हिमाचल केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे शुभम पनौल को 21 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया तथा उप विजेता रहे धीरज मंडी को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। महिलाओं के मुकाबलों में विजता रही रानी सोलन को 15 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया और उप विजेता राधा सोलन को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डीसीपी विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।4
- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को हरोली उपमंडल में जल शक्ति विभाग के 12 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित विश्राम गृह (जल भवन) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सोमभद्रा नदी के किनारे निर्मित यह भवन रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है और इसकी लोकेशन ऐसी है कि इसका लाभ हरोली व ऊना दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जलापूर्ति और सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिनका लाभ जल्द ही लोगों को मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एशियाई विकास बैंक के सहयोग से चलाई जा रही चार प्रमुख परियोजनाएं हरोली क्षेत्र में लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त बभौर साहिब सिंचाई योजना के स्तरोन्नयन के लिए भी सरकार जल्द 150 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना और हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाना है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।2
- एंकरिंग की दुनिया में चमका हिमाचल का सितारा | Rashmi Thakur Anchor Success Story | Shimla Talent1
- Create a peaceful corner in your home with a beautifully designed pooja unit. Blending spirituality with modern aesthetics, this space is crafted to bring positivity, calm, and elegance into your daily rituals. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- सुजानपुर सुजानपुर शहर के डोली में गुरुवार प्रात करीब एक वर्ष का सांभर घायल अवस्था में मिला है जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विभाग को दी है स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर इस घायल सांभर का रेस्क्य करके इसकी जान बचाई है बहरहाल मौके पर विभाग की टीम पहुंच गई है और इस घायल सांभर का प्रथम उपचार करवाने के बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रातः सुचना मिली थी कि एक सांभर घायल अवस्था में खुले मैदान में पड़ा है जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे उसे अपने स्तर पर प्रथम उपचार दिया और उसके बाद विभागीय टीम को सूचना दी मौके पर पहुंची बन खंड रक्षक अरुण बाला ने बताया करीब एक वर्ष का यह सांभर प्रथम दृष्टि में दिखाई पड़ा है प्रथम उपचार दे दिया गया है आगामी कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी वन्य जीव घायल अवस्था में मिले तो निकटवर्ती विभागीय टीम को जरूर सूचित करें ताकि उन्हें बचाया जा सके2