*अंबाह थाना पुलिस का बड़ा धमाका:* थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप 48 घंटे में दो बड़े मामलों का खुलासा, 307 का फरार आरोपी और पुराने चंबल रेत का अवैध डंप किया ध्वस्त *अंबाह थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी की सूझबूझ, त्वरित रणनीति और निडर कार्यशैली के चलते महज 48 घंटों के भीतर पुलिस को दो बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं। इस कार्रवाई से जहां अपराधियों और माफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं, *जिन कार्रवाइयों में पुलिस को सफलता मिली जिसमे 1: हत्या के प्रयास (धारा 307) का शातिर फरार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक ज़ब्त गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ हाई अलर्ट मोड पर काम करते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) के मुख्य आरोपी को धर दबोचा। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। *आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध कट्टा (देशी तमंचा) और अपराध में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई है। * इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अपराधियों में खौफ का माहौल है। 2: हरचंदका पुरा में अवैध चंबल रेत के डंप पर पुलिस और वन विभाग का कड़ा प्रहार अंबाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मजरा 'हरचंदका पुरा' में पुराने चंबल रेत के अवैध भंडारण (डंप) होने की गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए सख्त रुख अपनाया। * संयुक्त कार्रवाई: थाना प्रभारी की पहल पर अंबाह थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर रेत की सघन जांच की। * कड़ी कार्रवाई: जांच में मामला अवैध पाए जाने पर पुलिस और वन विभाग ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए रेत के डंप को ज़ब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। चंबल के संवेदनशील इलाकों में खनन और परिवहन माफियाओं के खिलाफ यह एक बड़ी और निर्णायक सफलता मानी जा रही है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व की हो रही तारीफ अंबाह क्षेत्र में लगातार मिल रही इन सफलताओं के बाद थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा की कार्यप्रणाली की चौतरफा तारीफ हो रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, फरारी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने और अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने में उन्होंने जिस मुस्तैदी और निडरता का परिचय दिया है, उसने अंबाह पुलिस की साख को और मजबूत किया है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी यह कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। ☝️👇 से जुड़े रहने के लिए प्लीज को लाइक सब्सक्राइब फॉलो करें प्लीज
*अंबाह थाना पुलिस का बड़ा धमाका:* थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप 48 घंटे में दो बड़े मामलों का खुलासा, 307 का फरार आरोपी और पुराने चंबल रेत का अवैध डंप किया ध्वस्त *अंबाह थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी की सूझबूझ, त्वरित रणनीति और निडर कार्यशैली के चलते महज 48 घंटों के भीतर पुलिस को दो बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं। इस कार्रवाई से जहां अपराधियों और माफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं, *जिन कार्रवाइयों में पुलिस को सफलता मिली जिसमे 1: हत्या के प्रयास (धारा 307) का शातिर फरार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक ज़ब्त गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ हाई अलर्ट मोड पर काम करते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) के मुख्य आरोपी को धर दबोचा। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। *आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध कट्टा (देशी तमंचा) और अपराध में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई है। * इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अपराधियों में खौफ का माहौल है। 2: हरचंदका पुरा में अवैध चंबल रेत के डंप पर पुलिस और वन विभाग का कड़ा प्रहार अंबाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मजरा 'हरचंदका पुरा' में पुराने चंबल रेत के अवैध भंडारण (डंप) होने की गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए सख्त रुख अपनाया। * संयुक्त कार्रवाई: थाना प्रभारी की पहल पर अंबाह थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर रेत की सघन जांच की। * कड़ी कार्रवाई: जांच में मामला अवैध पाए जाने पर पुलिस और वन विभाग ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए रेत के डंप को ज़ब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। चंबल के संवेदनशील इलाकों में खनन और परिवहन माफियाओं के खिलाफ यह एक बड़ी और निर्णायक सफलता मानी जा रही है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व की हो रही तारीफ अंबाह क्षेत्र में लगातार मिल रही इन सफलताओं के बाद थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा की कार्यप्रणाली की चौतरफा तारीफ हो रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, फरारी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने और अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने में उन्होंने जिस मुस्तैदी और निडरता का परिचय दिया है, उसने अंबाह पुलिस की साख को और मजबूत किया है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी यह कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। ☝️👇 से जुड़े रहने के लिए प्लीज को लाइक सब्सक्राइब फॉलो करें प्लीज
- चंबल के गहरे पानी में समाए पिता-पुत्र, SDRF ने संभाला मोर्चा बाबू महाराज के दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे, नहाते समय गहराई में जाने से हुआ हादसा मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के कर्जोनी घाट पर रविवार को चंबल नदी में नहाना एक परिवार के लिए मातम में बदल गया। नदी के गहरे पानी में चले जाने से पिता-पुत्र डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि ग्वालियर के बिरला नगर निवासी सदस्यों के साथ बाबू महाराज के दर्शन के लिए कर्जोनी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र चंबल नदी में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। दोनों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF की टीम ने नदी में उतरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही है। घटना के बाद घाट पर पहुंचे परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई। परिजन नदी किनारे दोनों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल पिता-पुत्र का कोई सुराग नहीं मिला है और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गहरे पानी में सावधानी की जरूरत चंबल नदी के घाटों पर पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण नहाने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। कर्जोनी घाट की घटना ने एक बार फिर नदी में नहाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।1
- जवाहर नवोदय विद्यालय धौलपुर में 'मॉडल ग्राम यूथ सभा' का आयोजन, कोई बना सरपंच तो कोई सचिव धौलपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय धौलपुर में छात्र-छात्राओं को स्थानीय शासन और पंचायती राज प्रणाली से रूबरू कराने के लिए एक 'मॉडल ग्राम यूथ सभा' का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष संयोजक अध्यापक राजमोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी अशोक कुमार महावर और सहायक कार्यक्रम प्रभारी कालूराम मीणा की देखरेख में संपन्न हुआ। सभा को जीवंत रूप देने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के किरदार बखूबी निभाए:सरपंच: कनिष्का मीना ग्राम सचिव: तनु अन्य भूमिकाएं: विभिन्न छात्र-छात्राओं ने जागरूक युवा किसान, युवा प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रोजगार सहायक जैसे महत्वपूर्ण रोल प्ले किए।इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पंचायत की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। इसके साथ ही इसका लक्ष्य युवाओं को भविष्य के प्रति जागरूक करना और उनके भीतर एक सकारात्मक राजनीतिक व सामाजिक समझ विकसित करना था।शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा की गई स्थानीय लोकतंत्र की इस जीवंत प्रस्तुति की प्राचार्या और विद्यालय प्रशासन द्वारा काफी सराहना की गई।4
- चोरी हुई पांच भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बाड़ी सदर थाना पुलिस ने धौ माता मंदिर के जंगल से पकड़ा, दो भैंसों की तलाश जारी धौलपुर। बाड़ी सदर थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी हुई पांच भैंसों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद भैंसों की परिवादी से पहचान भी कराई, जिस पर उसने भैंसों को अपना बताया। मामले में शेष दो भैंसों एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आईजी भरतपुर रेंज प्रीति चंद्रा के निर्देशन में चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ एवं वृत्ताधिकारी बाड़ी महेन्द्र कुमार के निकटतम सुपरविजन में कार्रवाई की गई। बाड़ी सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सोनू पुत्र कंचन सिंह गुर्जर, निवासी रामबक्स का पुरा, थाना आंगई तथा अजबसिंह पुत्र रामख्तयार गुर्जर निवासी ज्वारे का पुरा, नगर थाना बसई डांग को गिरफ्तार किया है। 2 जून को चोरी हुई थीं सात भैंसें परिवादी मनीराम पुत्र भगवान सिंह मीना, निवासी अमरुपुरा नादरौली, थाना बाड़ी सदर ने 9 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार वह 2 जून को सुबह करीब 10 बजे अपनी एवं परिवार की मवेशियों को चराने के लिए रामसागर तालाब की ओर ले गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह सात भैंसों को रामसागर के पास चरता छोड़कर खाना खाने घर चला गया। वापस लौटने पर भैंसें मौके पर नहीं मिलीं। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चला। इस संबंध में थाना बाड़ी सदर में मुकदमा नंबर 198/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के सुपुर्द की गई। मुखबिर की सूचना पर जंगल में दबिश मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने चोरी गई भैंसों एवं आरोपियों की तलाश शुरू की। 12 सितंबर को हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निजामपुर, बरौलीपुरा, सहेड़ी, अमरुपुरा, जमूरा, उवासा और झोर सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की भैंसों को धौ माता मंदिर, लायकपुरा के जंगल में छिपाकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। रात करीब 8 बजे पुलिस ने सोनू और अजबसिंह को पांच भैंसों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने भैंसों को रामसागर तालाब के पास से चोरी करना बताया। इसके बाद परिवादी को मौके पर बुलाकर बरामद पांचों भैंसों की पहचान कराई गई। परिवादी ने भैंसों को अपनी बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में शेष दो भैंसों की बरामदगी और अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।2
- धौलाना थाने में सिपाही ने की आत्महत्या 15 दिन के अवकाश के बाद दो दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर, आगरा के हीरापुरा गांव का था निवासी फतेहाबाद : धौलाना थाने में रविवार सुबह पहरा ड्यूटी पर तैनात 2025 बैच के सिपाही आशीष वर्मा ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष वर्मा आगरा की फतेहाबाद तहसील के निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव हीरापुरा का रहने वाला था। वह 27 अप्रैल से धौलाना थाने में तैनात था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। करीब 15 दिन का अवकाश लेकर वह दो दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटा था। रविवार सुबह आशीष थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। गोली की आवाज सुनकर थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आशीष के स्वजन को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सिपाही के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- धौलपुर जिले के ओदी गांव में आराध्य देव श्री बाबू महाराज के थान पर लखी मेला लगा , घंटे की झनककरो के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धौलपुर जिले के ओदी गांव में आराध्य देव श्री बाबू महाराज के थान पर लखी मेला लगा , घंटे की झनककरो के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़4
- मनोनीत पार्षदों, वयोवृद्ध भाजपा नेताओं और समाजसेवियों का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुषमा देवी रामवीर सिंह तोमर के निवास पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह, आधा सैकड़ा से अधिक लोगों का किया गया सम्मान पोरसा,,,,,,,,,,नगर में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं, शासन द्वारा नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों तथा समाजसेवियों के सम्मान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुषमा देवी रामवीर सिंह तोमर के निवास पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका में मनोनीत किए गए पार्षदों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इनमें डॉ. छविराम सिंह भदौरिया, विश्वनाथ सिंह तोमर, पवन सिंघल, बालकिशन वर्मा एवं श्रीमती मंजू गुप्ता शामिल रहे। नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपस्थित अतिथियों ने सभी मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ नेताओं का तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान मोहर सिंह तोमर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, डॉ. अनिल गुप्ता, रामरूप सिंह तोमर, इंद्र सिंह तोमर, राम सिंह तोमर, महेश सेमिल,सुरेंद्र सिंह कक्का, संतोष सिंह तोमर,राकेश शर्मा,जागेश सिंह तोमर, जगरूप सिंह तोमर,बाबू सिंह तोमर,मनोज नामदेव, कुलवेन्द्र सिंह तोमर, सोनू सिंह तोमर, वासुदेव सिंह तोमर,राधाकृष्ण गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समाज के लिए योगदान देने वालों का सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज और संगठन के लिए लंबे समय से निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान करना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। वयोवृद्ध भाजपा नेताओं ने अपने अनुभवों से संगठन और समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं समाजसेवियों ने भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद और जनहित के कार्यों में योगदान दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुषमा देवी रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव और समाजसेवियों की सेवा भावना समाज की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे लोगों का सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता है। सम्मान के बाद हुआ स्वल्पाहार सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों एवं सम्मानितजनों का पुष्पहार एवं सम्मान स्वरूप पट्टिका पहना कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द एवं सम्मान का वातावरण बना रहा,,, सम्मान समारोह की व्यवस्थाएं पूर्व पार्षद अशोक सिंह तोमर,संजय सिंह तोमर, अधिकार सिंह तोमर,भोले सिंह परमार,द्वारा देखी गई लोगों का किया गया सम्मान पोरसा,,,,,,,,,,नगर में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं, शासन द्वारा नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों तथा समाजसेवियों के सम्मान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुषमा देवी रामवीर सिंह तोमर के निवास पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका में मनोनीत किए गए पार्षदों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इनमें डॉ. छविराम सिंह भदौरिया, विश्वनाथ सिंह तोमर, पवन सिंघल, बालकिशन वर्मा एवं श्रीमती मंजू गुप्ता शामिल रहे। नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपस्थित अतिथियों ने सभी मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ नेताओं का तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान मोहर सिंह तोमर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, डॉ. अनिल गुप्ता, रामरूप सिंह तोमर, इंद्र सिंह तोमर, राम सिंह तोमर, महेश सेमिल,सुरेंद्र सिंह कक्का, संतोष सिंह तोमर,राकेश शर्मा,जागेश सिंह तोमर, जगरूप सिंह तोमर,बाबू सिंह तोमर,मनोज नामदेव, कुलवेन्द्र सिंह तोमर, सोनू सिंह तोमर, वासुदेव सिंह तोमर,राधाकृष्ण गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समाज के लिए योगदान देने वालों का सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज और संगठन के लिए लंबे समय से निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान करना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। वयोवृद्ध भाजपा नेताओं ने अपने अनुभवों से संगठन और समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं समाजसेवियों ने भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद और जनहित के कार्यों में योगदान दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुषमा देवी रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव और समाजसेवियों की सेवा भावना समाज की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे लोगों का सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता है। सम्मान के बाद हुआ स्वल्पाहार सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों एवं सम्मानितजनों का पुष्पहार एवं सम्मान स्वरूप पट्टिका पहना कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द एवं सम्मान का वातावरण बना रहा,,, सम्मान समारोह की व्यवस्थाएं पूर्व पार्षद अशोक सिंह तोमर,संजय सिंह तोमर, अधिकार सिंह तोमर,भोले सिंह परमार,द्वारा देखी गई1
- अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल सम्पन्न, 80 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और फिटनेस के आधार पर हुआ प्रतिभाओं का आकलन धौलपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ धौलपुर की टीम के चयन हेतु रविवार को एक दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। बड़ी फील्ड, स्टेशन रोड पर आयोजित ट्रायल राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुमेंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राना की देखरेख में सम्पन्न हुआ। राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव सुमेंद्र तिवारी ने बताया कि अंडर-23 स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराकर राजस्थान क्रिकेट के लिए मजबूत प्रतिभाएं तैयार करना है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-23 टीम में चयन के लिए जिलेभर से 80 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के समक्ष अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र राना ने कहा कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संघ की ओर से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयन ट्रायल के दौरान चयनकर्ता एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी विवेक यादव तथा प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी और अभिषेक गोला ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण एवं फिटनेस का बारीकी से अवलोकन किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीम राज्यस्तरीय अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में धौलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।1
- आगरा ब्रेकिंग हर बार पत्रकार को दबाने का मामला आया सामने बाइक वाले पुलिस वाले पर हल्की सी बाइक टच होने पर पुलिस वाले ने मोबाइल छीना और पत्रकार पर किया हमला हर बार पत्रकार पर जुल्म होने पर नहीं करती कार्रवाई स्थानी पुलिस पुलिस चौकी पर पत्रकार को बिठाया और बदतमीजी गाली गलोज और मारपीट के लगे आरोप जब पत्रकार ने अपने सीनियर पत्रकार से बात करने की कई तो नहीं की बात आगरा में पुलिस कमिश्नर होने के बावजूद भी नहीं होती कोई कार्रवाई पूरा मामला थाना रकाबगंज के पुलिस चौकी आगरा फोर्ट का1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहाबाद आगरा निबोहरा थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत से मचा हड़कंप हीरापुरा गांव निवासी सिपाही आशीष की हापुड़ के धौलाना थाने में मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। आशीष 2025 बैच का सिपाही था। बताया जा रहा है कि थाने में सरकारी राइफल से उसने आत्महत्या कर ली। बेटे को मजदूरी कर पढ़ाकर पुलिस में भर्ती कराने वाले पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हीरापुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फतेहाबाद आगरा 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहाबाद आगरा निबोहरा थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत से मचा हड़कंप हीरापुरा गांव निवासी सिपाही आशीष की हापुड़ के धौलाना थाने में मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। आशीष 2025 बैच का सिपाही था। बताया जा रहा है कि थाने में सरकारी राइफल से उसने आत्महत्या कर ली। बेटे को मजदूरी कर पढ़ाकर पुलिस में भर्ती कराने वाले पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हीरापुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फतेहाबाद आगरा1