logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में आज सेचलेगा “सेवा संकल्प अभियान”* *विकसित भारत–2047 की थीम पर जनसहभागिता से आयोजित होंगे सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम* *आयोजित कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु नियुक्त किए गए है नोडल अधिकारी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर अवसर जनपद नैनीताल में “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य विकसित भारत–2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनसहभागिता के माध्यम से सेवा एवं सुशासन की भावना को मजबूत करना है। जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने अभियान के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय को जनपद नैनीताल का नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, पर्यटन विभाग, धर्मस्व, पंचायती राज, शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर निकाय सहित अन्य विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिलाधिकारी रयाल ने बताया कि अभियान के दौरान पूरे जनपद में विभिन्न जनजागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत सरोवरों, जन औषधि केन्द्रों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कर सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में “मेरा सपनों का भारत” विषय पर निबंध, चित्रकला, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। विकसित भारत–2047 तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा बाल विकास से संबंधित जानकारी दी जाएगी। “सेवा की कहानी” कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की प्रेरक कहानियों, भाषण, चित्रकला एवं एनीमेटेड वीडियो के जरिए आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया जाएगा। अभियान के दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प का प्रतीक कलश प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत नागरिकों को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षण, रक्तदान तथा अन्य समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, बहुउद्देशीय शिविर तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभार्थी शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम के तहत सरकारी एवं सार्वजनिक परिसरों में रंगोली के माध्यम से विकसित भारत–2047, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया जाएगा। वहीं सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर सरकार की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी एवं खादी अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा तथा वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही Fit India Movement के अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएँ, योग, दौड़, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी नामित नोडल अधिकारी 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की प्रतिदिन रिपोर्ट, फोटो एवं वीडियो निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी विभाग निर्धारित तिथियों में कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी रयाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

1 hr ago
user_NTL
NTL
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
1 hr ago
5a1c81df-8e83-495b-876d-7f4a79f25ea5

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे
    1
    नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा*

*विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा*
*नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके।
*मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख*
सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    1
    रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को
धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    user_BSBISHT
    BSBISHT
    धारी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में प्रयागराज लखनऊ रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला #प्रतापगढ़News #UPNews #RailwayTrack #ViralVideo #प्रयागराजLucknow
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में प्रयागराज लखनऊ रेलवे ट्रैक 
पर बड़ा हादसा टला 
#प्रतापगढ़News #UPNews #RailwayTrack #ViralVideo #प्रयागराजLucknow
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान। चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं। नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं। अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस की अपील चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें। मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं। मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान।
चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं।
नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं।
अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं।
मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित
कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में! उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    1
    उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.