मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान। चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं। नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं। अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस की अपील चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें। मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं। मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत

- 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें1
- उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ1
- Post by Mr Salim1
- Post by अशोक सरकार1
- teluguay hotel do you know where suppately pyar kaisa hota Hai uska udahara piartos Abdullah usme channel Vincent koi Dil SE likha Hai kahani apni Holi Dil SE kahani apni bol jati Hai kahani Meri aadhi Aditya Meri uski audio okay1
- पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया1
- जल संस्थान में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई पूजा नैनीताल। सृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर नैनीताल जल संस्थान और सूखाताल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद मशीनों, पंपों और तकनीकी औजारों की विशेष साफ-सफाई की।पुजारी दयाल कृष्ण कांडपाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने सरकारी मशीनों पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र गंगोला, जेई चेतन कुमार सहित हेमंत कुमार और विशन रौतेला जैसे कई कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं ऊर्जा निगम के आईटीआई पाइंस में भी यंत्रों की पूजा की गई।1
- 🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप! 🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!1