Shuru
Apke Nagar Ki App…
अशोक सरकार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वार्ड नंबर 54 से भावी प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार ने सुन्हा मेले में दंगल का किया शुभारंभ, दिया नशा मुक्ति का संदेश। बरेली के भुता ग्राम सुन्हा के 40 साल पुराने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आयोजित नशा मुक्ति राष्ट्रीय एकता दंगल का शुभारंभ वार्ड नंबर 54 से भावी जिला पंचायत प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर हमारी संस्कृति और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मोहित अवस्थी, शंकर सिंह, योगेश गंगवार, सुमित अवस्थी, हरिनिवास पाठक, सोनू कुर्मी, धनपाल सक्सेना और शनि बर्मा का विशेष सहयोग रहा।व ग्रामवासियों का आभार जताया गया।1
- पीलीभीत RTO ऑफिस पर किसानों का हल्लाबोल,अवैध वसूली-ओवरलोडिंग के खिलाफ घेराव1
- बड़ी खबर पीलीभीत से पीलीभीत के बीसलपुर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम -भीम आर्मी का हल्ला बोल प्रदर्शन विनोद साहनी हत्याकांड और चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर कथित तौर पर हमले से भड़का अक्रोश आपको बता दें कि जनपद गोंडा में बर्तन कारोबारी (कश्यप समाज से ) विनोद कुमार साहनी की हत्या तथा पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ,आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को बीसलपुर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी बीसलपुर के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विनोद कुमार साहनी कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने, चंद्रशेखर आज़ाद को रोके जाने तथा उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की स्वतंत्र जांच और उनके काफिले पर हुए कथित हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी नागरिक के जीवन, सम्मान और सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होना लोकतांत्रिक व्यवस्था में आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि घटनाक्रम से संबंधित CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि विनोद कुमार साहनी कश्यप के परिवार को तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और हत्याकांड की जांच में तेजी लाकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) अन्याय, शोषण और भेदभाव के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाती रही है। संगठन का स्पष्ट मत है कि किसी भी मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए और हर पीड़ित को निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पूरे प्रकरण में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि न्याय की इस लड़ाई में संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के नईम रज़ा, प्रदेश सचिव आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), एडवोकेट राजाराम माथुर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य, सौरभ भारतीय, जिला संयोजक, सोनपाल परदेसी, जिला महासचिव, सुभाष गंगवार, तहसील संयोजक, इरफान अंसारी, संजीव कुमार, विकास कुमार, अनवर अब्बास, मोहम्मद सोहेल उर्फ शब्बू, सुरेंद्र सागर, हरीश गंगवार, मोहम्मद मुबाशशिर, अफसर अली, ज्ञानेंद्र गंगवार, नन्हें लाल भारती, खेम करण वर्मा, आशिक अली, एडवोकेट मैशाद अली, आसिफ खान, मोहम्मद इमरान अंसारी, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार वर्मा, तौहीद खान, नासिर शाह, मुस्तफा अली शेरा वाल्मीकि, नदीम अंसारी, अखलाक अहमद अंसारी, हसनैन, समसुल अंसारी, मुकेश गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट 91indianews बीसलपुर से मुनीश गौतम की खास रिपोर्ट1
- बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट1
- विधायक ईमानदार तो प्रशासन को भी होना पड़ेगा ईमानदार: बरखेड़ा विधायक पीलीभीत: बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला उद्घाटन के दौरान कहा कि जब क्षेत्र का विधायक ईमानदार है, तो प्रशासन को भी पूरी ईमानदारी से काम करना पड़ेगा। दरअसल, विधायक जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे चालान की प्रक्रिया को लेकर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।1
- 🚨 हरिद्वार गंगा स्नान का AI-एडिटेड वीडियो वायरल, सोनम यादव ने की शिकायत 🚨 हरिद्वार गंगा स्नान का AI-एडिटेड वीडियो वायरल, सोनम यादव ने की शिकायत हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा स्नान का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। फैक्ट-चेक में सामने आया कि वायरल वीडियो में महिला के मूल वीडियो के साथ डिजिटल/AI तकनीक से छेड़छाड़ की गई और उनके कपड़ों को बदलकर आपत्तिजनक रूप में पेश किया गया। � Boomlive Hindi +1 फैक्ट-चेक रिपोर्टों के मुताबिक महिला की पहचान सोनम यादव के रूप में सामने आई है। सोनम ने वीडियो को अपना बताते हुए शिकायत किए जाने और वीडियो को आगे शेयर नहीं करने की अपील की है। � Navbharat Times +1 फैक्ट-चेक: वायरल वीडियो को वास्तविक मानकर शेयर करना गलत है। उपलब्ध पड़ताल के अनुसार यह मूल वीडियो में डिजिटल/AI छेड़छाड़ करके तैयार किया गया वीडियो है। पुलिस जांच और शिकायत पर आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी अभी प्रतीक्षित है। � Boomlive Hindi +1 ⚠️ अपील: ऐसे एडिटेड/आपत्तिजनक वीडियो को डाउनलोड या शेयर न करें। इससे संबंधित व्यक्ति की निजता और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। #Haridwar #GangaSnan #AIEditing #Deepfake #CyberCrime #FactCheck #ViralVideo #DigitalCrime #HarKiPauri #UttarakhandNews #CyberCrimeIndia1
- चुर्रा में अमित मिश्रा ने बसपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर चौराहे पर मंगलवार को बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान अमित मिश्रा ने बसपा की सदस्यता ली और पार्टी की विचारधारा व नीतियों पर काम करने की शपथ ली। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बसपा सरकार के समय हुए जनता के हित के कामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा जनता के हित में काम करती रही है। आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। इस बैठक में दीपक मिश्रा, हरीश मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, राकेश मिश्रा, कुमार पाल, गौतम, रामवीर शर्मा, छत्रपाल गौतम, हीरालाल गौतम, गेंदन लाल। गौतम, बुलाकी पाल, उमा चरण राना, फूलदाज खान, सलामत हुसैन, नन्हे खान और रमन सक्सेना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- मोबाइल चोरी के शक में बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटा पीलीभीत में मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने बुजुर्ग की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई मोबाइल नहीं मिला। इसके बावजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- 🚨 पीलीभीत में देवहा नदी किनारे मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद गांव में देवहा नदी के किनारे मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। 🚨 पीलीभीत में देवहा नदी किनारे मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद गांव में देवहा नदी के किनारे मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर कंकाल पर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। � Bhaskar Digital सूचना पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंकाल करीब 15 से 20 दिन पुराना हो सकता है और यह आशंका जताई जा रही है कि नदी के तेज बहाव में बहकर यहां पहुंचा हो। हालांकि, कंकाल किसका है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। � Bhaskar Digital फैक्ट-चेक अपडेट: उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर कंकाल मिलने की घटना की पुष्टि होती है, लेकिन पहचान और मौत के कारण को लेकर अभी कोई अंतिम आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इसलिए इसे किसी व्यक्ति की हत्या या गुमशुदगी से जोड़कर दावा करना फिलहाल उचित नहीं होगा। #Pilibhit #PilibhitNews #Barkhera #DeohaRiver #BreakingNews #UPNews #HumanSkeleton #CrimeNews #ViralNews #FactCheck #PilibhitDarpan1