logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पास्को एक्ट आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल किशोरी को बरामद कर किया परिजनो को सुपुर्द जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी संघप्रिया गौतम के नेतृत्व में कांस्टेबल श्याम सुंदर और अरूराज यादव की टीम गठित की गई। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के वरदहिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्र प्रकाश तिवारी उर्फ चंदन (20) पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम ओदी रथनाथपुर, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

5 hrs ago
user_Chandra prakash Singh
Chandra prakash Singh
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
daa04be5-05e3-4f0d-89fc-c934e0e8673b

पास्को एक्ट आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल किशोरी को बरामद कर किया परिजनो को सुपुर्द जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी संघप्रिया गौतम के नेतृत्व में कांस्टेबल श्याम सुंदर और अरूराज यादव की टीम गठित की गई। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया,

जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के वरदहिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्र प्रकाश तिवारी उर्फ चंदन (20) पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम ओदी रथनाथपुर, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा कोथरा खुर्द से बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व संयोजक मुन्नालाल पांडेय 'बम' ने किया। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में मुन्नालाल पांडेय बम, संजय पांडेय बम, सभाजीत पांडेय बम, धर्मवीर पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, रानू पांडेय, हैप्पी मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अमन पांडेय, रंजीत पांडेय, नन्हकऊ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरे समय मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतते रहे। ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
    4
    कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद
कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद
चांदा, सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा कोथरा खुर्द से बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ यात्रा का नेतृत्व संयोजक मुन्नालाल पांडेय 'बम' ने किया। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में मुन्नालाल पांडेय बम, संजय पांडेय बम, सभाजीत पांडेय बम, धर्मवीर पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, रानू पांडेय, हैप्पी मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अमन पांडेय, रंजीत पांडेय, नन्हकऊ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल रहे।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरे समय मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतते रहे। ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी समाधि पर टेकेंगें मत्था और करेंगे पूजन अर्चन दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर जयसिंहपुर अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले श्रीराम जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे, इसके बाद महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। साथ ही गोविंद सरोवर में मछलियों को चारा खिलाने के बाद जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे। महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है। मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मत्था टेकने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आसपास के कई गांवों के छोटे-बड़े विवाद भी आपसी सहमति से सुलझ जाते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तपोस्थली पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
    1
    महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी समाधि पर टेकेंगें मत्था और करेंगे पूजन अर्चन
दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर जयसिंहपुर 
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले श्रीराम जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे, इसके बाद महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। साथ ही गोविंद सरोवर में मछलियों को चारा खिलाने के बाद जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे।
महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है। मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मत्था टेकने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आसपास के कई गांवों के छोटे-बड़े विवाद भी आपसी सहमति से सुलझ जाते हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तपोस्थली पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीएचसी में एक्स-रे प्रिंट नहीं, मोबाइल पर रिपोर्ट मिलने से मरीज परेशान, ग्रामीणों ने सीएमओ से जांच की मांग की सुलतानपुर के कुड़वार ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक्स-रे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन होने के बावजूद उन्हें एक्स-रे की हार्ड कॉपी (फिल्म या प्रिंट) नहीं दी जा रही है। इसके बजाय, एक्स-रे की इमेज सीधे मरीजों के मोबाइल फोन पर भेजी जा रही है। इस व्यवस्था से उन मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं या जो तकनीकी रूप से इसका उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, कई बार अन्य अस्पतालों या निजी चिकित्सकों को एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने के लिए प्रिंटेड कॉपी की आवश्यकता होती है, जो यहां उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई है, तो मरीजों को उनकी आवश्यकतानुसार प्रिंट या अन्य सुविधाजनक माध्यम से रिपोर्ट भी मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि यदि अस्पताल में प्रिंटिंग की सुविधा नहीं है, तो उसे तत्काल शुरू किया जाए। बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक इस व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। मरीजों और स्थानीय लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी अपील है कि सभी मरीजों को उनकी सुविधा के अनुसार एक्स-रे रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। यह जानकारी मरीजों और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित स्वास्थ्य विभाग या अस्पताल प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    सीएचसी में एक्स-रे प्रिंट नहीं, मोबाइल पर रिपोर्ट मिलने से मरीज परेशान, ग्रामीणों ने सीएमओ से जांच की मांग की
सुलतानपुर के कुड़वार ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक्स-रे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन होने के बावजूद उन्हें एक्स-रे की हार्ड कॉपी (फिल्म या प्रिंट) नहीं दी जा रही है। इसके बजाय, एक्स-रे की इमेज सीधे मरीजों के मोबाइल फोन पर भेजी जा रही है।
इस व्यवस्था से उन मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं या जो तकनीकी रूप से इसका उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, कई बार अन्य अस्पतालों या निजी चिकित्सकों को एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने के लिए प्रिंटेड कॉपी की आवश्यकता होती है, जो यहां उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई है, तो मरीजों को उनकी आवश्यकतानुसार प्रिंट या अन्य सुविधाजनक माध्यम से रिपोर्ट भी मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि यदि अस्पताल में प्रिंटिंग की सुविधा नहीं है, तो उसे तत्काल शुरू किया जाए।
बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक इस व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है।
मरीजों और स्थानीय लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी अपील है कि सभी मरीजों को उनकी सुविधा के अनुसार एक्स-रे रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
यह जानकारी मरीजों और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित स्वास्थ्य विभाग या अस्पताल प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Ballia: Akhilesh Yadav's Big Attack on BJP | Krishna-Sudama to Purvanchal Expressway #khabreinuttarpradesh ‎⁨@ Ballia: Akhilesh Yadav's Big Attack on BJP | Krishna-Sudama to Purvanchal Expressway #khabreinuttarpradesh ‎⁨@khabreinuttarpradesh khabrein Uttar Pradesh ki खबरें उत्तर प्रदेश की @yadavakhilesh @mediacellsp #AkhileshYadav #BJP #Ballia #SP #SamajwadiParty @samajwadiparty
    1
    Ballia: Akhilesh Yadav's Big Attack on BJP | Krishna-Sudama to Purvanchal Expressway
 #khabreinuttarpradesh
‎⁨@
Ballia: Akhilesh Yadav's Big Attack on BJP | Krishna-Sudama to Purvanchal Expressway
#khabreinuttarpradesh
‎⁨@khabreinuttarpradesh
khabrein Uttar Pradesh ki 
खबरें उत्तर प्रदेश की
@yadavakhilesh
@mediacellsp
#AkhileshYadav #BJP #Ballia #SP #SamajwadiParty 
@samajwadiparty
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • सुलतानपुर: बेलवाई रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिले किसान की मौत, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका सुलतानपुर, 6 अगस्त। जनपद सुलतानपुर के थाना अखंडनगर क्षेत्र में बेलवाई रेलवे फाटक के पास अयोध्या-जौनपुर रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनकी पहचान रामसहाय प्रजापति (40 वर्ष), निवासी मीरपुर प्रतापपुर के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामसहाय प्रजापति गुरुवार सुबह अपने खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद वे रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
    1
    सुलतानपुर: बेलवाई रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिले किसान की मौत, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
सुलतानपुर, 6 अगस्त। जनपद सुलतानपुर के थाना अखंडनगर क्षेत्र में बेलवाई रेलवे फाटक के पास अयोध्या-जौनपुर रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनकी पहचान रामसहाय प्रजापति (40 वर्ष), निवासी मीरपुर प्रतापपुर के रूप में हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामसहाय प्रजापति गुरुवार सुबह अपने खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद वे रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे।
घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.