Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू ग्राम पंचायत का यह मिशन ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू चुनावी चर्चा आज ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा में बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पानी की ट्यूबवेल की घोषणा की गई है और उन्होंने यह भी बोला है कि कल सुबह या परसों सुबह तक यहां बोरवेल कूदने के लिए मशीन आ जाएगी
Mukesh chaliya
ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू ग्राम पंचायत का यह मिशन ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू चुनावी चर्चा आज ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा में बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पानी की ट्यूबवेल की घोषणा की गई है और उन्होंने यह भी बोला है कि कल सुबह या परसों सुबह तक यहां बोरवेल कूदने के लिए मशीन आ जाएगी
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू ग्राम पंचायत का यह मिशन ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू चुनावी चर्चा आज ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा में बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पानी की ट्यूबवेल की घोषणा की गई है और उन्होंने यह भी बोला है कि कल सुबह या परसों सुबह तक यहां बोरवेल कूदने के लिए मशीन आ जाएगी2
- पंचायत राज चुनाव प्रशिक्षण में कर्मचारियों ने भोजन-नाश्ते का किया बहिष्कार चूरू। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेने पहुंचे कर्मचारियों ने मंगलवार को भोजन और नाश्ते का बहिष्कार कर विरोध जताया। जिला मुख्यालय स्थित गोपालदास राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में यह कदम उठाया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समर्पित उपार्जित अवकाश के बकाया भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त वैधानिक स्वत्वों का शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।1
- बस स्टैंड पर बुजुर्ग पर कातिलाना हमला, थार गाड़ी में आए बदमाशों ने लाठी-सरियों से पीटा; मामला दर्ज* डेह/नागौर,,जिले के सुरपालिया थाना क्षेत्र के डेह बस स्टैंड पर मंगलवार शाम को पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने काले रंग की थार गाड़ी में सवार होकर आए और ताबड़तोड़ हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। *क्या है पूरा मामला?* पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी टेकचंद छाबा (पुत्र पुखराज छाबा, निवासी डेह) ने बताया कि 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच उनके पिता पुखराज जी छाबा डेह बस स्टैंड पर बैठे हुए थे। उसी दौरान एक काली थार गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें से 8-10 लोग नीचे उतरे। आरोपियों के हाथों में लोहे के धारदार हथियार, हॉकी, सरिए और डंडे थे। उन्होंने आते ही पुखराज जी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके हाथ-पैरों पर लगातार गंभीर वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आरोपियों ने उन्हें मरा हुआ समझकर अपनी गाड़ी मौके से भगा ली। *किन लोगों पर लगा आरोप?* शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट करने वाले लोग फुलाराम छाबा के पुत्र, पौत्र व अन्य रिश्तेदार थे। रिपोर्ट में हरिराम, लिछमण, कमल किशोर, बलदेव तथा हरिराम, बलदेव व लिछमण के पुत्रों सहित सोनेली का रहने वाला 'भाणु' (जो फुलाराम के परिवार से है) और अन्य लोग शामिल बताए गए हैं। *अस्पताल में भर्ती और पुलिस कार्रवाई:* घटना के बाद घायल पुखराज को राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुरपालिया के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुखराम मय जाब्ता जेएलएन अस्पताल नागौर पहुंचे और प्रार्थी टेकचंद छाबा की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 126(2) और 110 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।3
- 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।1
- क्लिनिक में RJ Naved ने Republic Bharat के एंकर अर्नब गोस्वामी को किया ट्रोल!1
- जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पांच स्थानों पर हुई जनसभाएं चूरू। जिला परिषद चुनाव-2026 के तहत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को चूरू विधानसभा क्षेत्र के पांच स्थानों पर जनसभाएं आयोजित की गईं। गांव दूधवाखारा, गिनड़ी ताल, खंडवा, बालरासर आथुना और ढाणी डीएस पूरा में हुई सभाओं को सांसद राहुल कस्वां और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए ग्रामीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।1
- कैमल फार्म के जंगल में मिला जला हुआ असहाय व्यक्ति, खिदमतगार खादिम सोसायटी ने पहुंचाया अपना घर आश्रम , शेयर करे ताकि वीडियो घर वालो तक पहुंच जाए, बीकानेर। करीब तीन-चार दिन पहले कैमल फार्म के आसपास जंगल में एक असहाय व्यक्ति मिला था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह दोबारा उसी क्षेत्र में पहुंच गया। व्यक्ति काफी जला हुआ था। 28 अक्टूबर को सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने अपना घर आश्रम नोखा से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में व्यक्ति को बीकानेर से अपना घर आश्रम नोखा पहुंचाया गया, जहां उसकी देखभाल की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में राजकुमार, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, जुनैद, आशु जी खान, हाजी मलंग बाबा, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता, इमरान, रमजान चुनार, अख्तर भाई, अब्दुल कयूम सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा। असहाय व्यक्ति के संबंध में जानकारी देने या सेवा कार्य के लिए एंबुलेंस से संपर्क करने हेतु मोबाइल नंबर 9214617768 पर संपर्क किया जा सकता है।1