मखदुमपुर पुलिस ने बन्देया गांव में लोक अदालत की सफलता को लेकर की बैठक आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत की सफलता को लेकर मखदूमपुर थाना पुलिस ने सोमवार के दिन 2 बजे बन्देया गांव में जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि 9 मई 2026 को जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में लगने वाली लोक अदालत में छोटे-मोटे मामले और घरेलू विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से समय रहते अपने मामलों में सुलह करने की अपील की। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस से आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपराधियों को डरना चाहिए। उन्होंने अपना सरकारी नंबर साझा कर लोगों को किसी भी समस्या में सीधे संपर्क करने को कहा। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव, अनजान लोगों से सतर्क रहने और जरूरी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन और हेलमेट पहनने की भी नसीहत दी गई।

- Post by Ramesh Kumar1
- Post by Aditiya raj1
- जहानाबाद जिले के काको-औलियाचक मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। औलियाचक गांव के पास पैदल जा रहे चार लोगों को अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायल चारों व्यक्तियों को उठाकर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो काफी तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फरार ऑटो चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।1
- पालीगंज से आए हैं तिलक Patut सिकारीय में आए थे तो ये नासता मिला है मैं माजुद हूं पिंजोरा में1
- पश्चिम बंगाल और आसाम में भाजपा की बंपर जीत की खुशी में हुलास गंज में जश्न1
- halki baris me bhi aane jane walo ko bhut dikkat hota hai1
- तेज आंधी और तूफान के बीच ओलावृष्टि शुरू हो गई है। गया–डोभी मुख्य मार्ग पर बीएमपी-3 के समीप मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया है, जहां तेज हवाओं के साथ ओले गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ओलावृष्टि की वजह से फसलों और राहगीरों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।1
- Post by Ramesh Kumar1