Shuru
Apke Nagar Ki App…
दौसा पुलिस का पटाखा साइलेंसर पर बड़ा प्रहार! 25 पटाखा साइलेंसर खुलवाकर गांधी तिराहे पर रोलर चलाकर किया चकनाचूर
Ganesh Yogi
दौसा पुलिस का पटाखा साइलेंसर पर बड़ा प्रहार! 25 पटाखा साइलेंसर खुलवाकर गांधी तिराहे पर रोलर चलाकर किया चकनाचूर
More news from राजस्थान and nearby areas
- । दौसा। राजस्थान स्लग - 🇮🇳 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत दौसा में तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳। । दौसा। राजस्थान स्लग - 🇮🇳 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत दौसा में तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳 दौसा। भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज प्रधान डाकघर दौसा द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा कुण्डल मण्डल के पदाधिकारियों एवं आदर्श विद्या मंदिर कुण्डल के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इस रैली में भाजपा दौसा जिला महामंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर समेत विद्यालय के छात्र छात्राओं व ग्रामीणों ने तिरंगा हाथ में लेकर सहभागिता की। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘जय हिंद’ के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पदाधिकारीयों व आदर्श विद्या मंदिर मार्गदर्शन में किया गया। रैली का समन्वय एवं मार्गदर्शन किया तथा सभी ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुण्डल मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट सियाराम जी, युवा नेता सुगन लाल मीणा, बबलू प्रजापति ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं जिम्मेदारी को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। हमें तिरंगे के सम्मान के साथ देश की सेवा और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प लेना चाहिए।” रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।4
- *हल्द्वानी घटना के विरोध में जिला कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह संपन्न* *हल्द्वानी घटना के विरोध में जिला कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह संपन्न* हल्द्वानी की घटना एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में तथा उनके समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी दौसा की ओर से शुक्रवार, 14 अगस्त को जिला स्तरीय विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री रामजीलाल ओढ़ के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शाम 5 बजे स्थानीय नेहरू गार्डन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल विरोध मार्च शुरू किया, जो गांधी तिराया पहुंचकर सत्याग्रह एवं विरोध प्रदर्शन के रूप में संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान, समानता एवं सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हल्द्वानी की घटना तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में दौसा विधायक डी.सी. बैरवा, बांदीकुई के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव जी.आर. खटाना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम शर्मा भंडारेज, धन्नालाल बैरवा जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल मीणा, प्रधान सुल्तान बैरवा, इंदिरा बैरवा, ओपी बैरवा, हंसराज गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना, खेमराज मीणा, शरद नागर, उमाशंकर बनियान, महेश डोलीका, नरेंद्र जैमन, सुनीता शर्मा, दलजीत मीणा, रुक्मणी गुप्ता, मंजू मीणा पार्षद, राजेश देवी आसिफ खान, मुकेश ठिकारिया माखन मीणा सीताराम मीणा, रविंद्र मोरऐड, रामेश्वर सिंगवाड़ा, कल्याण सहाय गोठवाल, कैलाश गोठवाल, अनीता मीणा रामप्रसाद बैरवा भांडारेज, बाबूलाल गणेशपुरा, नारायण सिंह, राजेंद्र बैरवा पंचायत समिति सदस्य रविंद्र मोरेड बुद्धा राम महावर कविता मीणा गोपाल कटारिया करतार सिंह गुर्जर सहित कार्यकर्ता मोजुद रहे l1
- गुढ़ा कटला पंचायत को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगी कचरा संग्रहण वाहन की सौगात दौसा/बांदीकुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम की ओर से पंचायत को नया कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया जाएगा। वाहन को स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय विद्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सौंपा जाएगा। गुढ़ा कटला पंचायत मुख्यालय एक बड़ा कस्बा होने के कारण यहां कचरा संग्रहण की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से अतिरिक्त वाहन की जरूरत महसूस की जा रही थी। पंचायत के पास पहले से सरकार की ओर से एक कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध है, लेकिन कस्बे का क्षेत्र बड़ा होने के कारण एक वाहन से समय पर पूरे क्षेत्र से कचरा उठाना मुश्किल हो रहा था। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक/सरपंच कैलाश चौधरी एवं निवर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विष्णु शर्मा ने भामाशाह घनश्याम झुरावत और सुदेश बड़गूजर की टीम से संपर्क कर अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। भामाशाह ने पंचायत की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव स्वीकार किया और नया कचरा संग्रहण वाहन खरीद लिया। वाहन मिलने से कस्बे में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी ने भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया।4
- दौसा पुलिस का पटाखा साइलेंसर पर बड़ा प्रहार! 25 पटाखा साइलेंसर खुलवाकर गांधी तिराहे पर रोलर चलाकर किया चकनाचूर1
- दौसा सैंथल उपखंड क्षेत्र के कई गांवो में आज दोपहर जमकर बारिश हुई इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पड रही भीषण गर्मी को लेकर आज जबरदस्त बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन आज सावन मास में आज हरियाली तीज 15 अगस्त के मौके पर जबरदस्त बारिश हो रही है जिसको ग्रामीणों ने ईश्वर की मर्जी बताया इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-भरी बाजरे की फसले लहराती रही और जबरदस्त बरसती रही इस दौरान ग्रामीण,संजय सैनी व मंजीत ख़ान ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके इस दौरान करीब 20 =25 मिनट तक जबरदस्त बारिश बरसी इस दौरान ग्रामीणों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लगातार यह बारिश का दौर रात भर बरसाने की संभावना है2
- deas ki sarkaar juk skti he par hindu ni or hindu log hi jukahege isme bo ladhka dikai derha he jo hmari deas kishan ke saat durpyog kiya2
- 80वां स्वतंत्रता दिवस: दौसा एसपी ने दी जवानों को प्रेरणा— 'जनता के दुख-दर्द में बने संबल, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता दौसा: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक श्री एस. दीक्षित ने हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सजग पुलिस गार्ड ने राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड की ओर से प्रस्तुत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान 'जन गण मन' की मधुर धुन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चेहरों पर राष्ट्र सेवा और जनसमर्पण का उत्साह साफ झलक रहा था। एसपी का प्रेरक संदेश: 'संवेदनशील पुलिसिंग और अटूट सुरक्षा ही प्राथमिकता' उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री एस. दीक्षित ने सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा: सहानुभूति और सहयोग: पुलिस का प्राथमिक धर्म आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहना है। नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उन्हें तत्काल राहत व सहायता प्रदान करें। मजबूत कानून-व्यवस्था: जिले में शांति और सौहार्द तभी बना रहेगा जब हर जवान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता, ईमानदारी और मुस्तैदी से करेगा। सुरक्षित वातावरण का निर्माण: असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखकर दौसा के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देना हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। तत्परता और सेवाभाव: जनता के प्रति सहयोगात्मक रवैया और सुरक्षा में तत्परता ही पुलिस की साख को मजबूत बनाती है। स्वतंत्र स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में समारोह के अंत में सभी अधिकारियों व जवानों ने जिले में अमन-चैन बनाए रखने तथा निष्ठापूर्वक राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया। खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए दोसा2
- स्वतंत्रता दिवस पर गुढ़ा कटला पंचायत को मिलेगी भामाशाह घनश्याम झुरावत की टीम की तरफ से कचरा संग्रहण वाहन की सौगात स्वतंत्रता दिवस पर गुढ़ा कटला पंचायत को मिलेगी भामाशाह घनश्याम झुरावत की टीम की तरफ से कचरा संग्रहण वाहन की सौगात दौसा/बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के गांव गुढ़ा कटला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम की ओर से पंचायत को नया कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया जाएगा। वाहन का लोकार्पण एवं सुपुर्दगी समारोह 15 अगस्त को राजकीय विद्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। गुढ़ा कटला पंचायत मुख्यालय बड़ा कस्बा होने के कारण यहां लंबे समय से अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पंचायत के पास पहले से सरकारी स्तर पर एक वाहन उपलब्ध है, लेकिन क्षेत्रफल और आबादी अधिक होने के कारण एक वाहन से पूरे कस्बे में समय पर कचरा संग्रहण करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसके चलते ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक/सरपंच कैलाश चौधरी एवं निवर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विष्णु शर्मा ने भामाशाह घनश्याम झुरावत और सुदेश बड़गूजर की टीम से संपर्क कर अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पंचायत की आवश्यकता को देखते हुए भामाशाह ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए नया वाहन खरीद लिया। वाहन मिलने से कस्बे में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी ने भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।3