Shuru
Apke Nagar Ki App…
जवा का लाल : प्रदेश में 10वां स्थान हासिल कर बढ़ाया मां बाप के साथ - साथ क्षेत्र का मान
चन्दन भइया
जवा का लाल : प्रदेश में 10वां स्थान हासिल कर बढ़ाया मां बाप के साथ - साथ क्षेत्र का मान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *कार्रवाई न करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर पीड़िता को डराने-धमकाने की शिकायत* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय चौकी इंचार्ज द्वारा उसे ही डराया-धमकाया जा रहा है।पीड़िता कौशिल्या देवी पत्नी राकेश रैदास, निवासी ग्राम खोपा थाना सरायंअकिल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।महिला का आरोप है कि मामले में एक आरोपी का नाम हटाए जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, चौकी इंचार्ज जितेंद्र द्वारा उसे डराने-धमकाने और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार भय के साये में जी रहा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपनी पुत्री की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।1
- #कौशाम्बी में आज दिनांक 15.04.2026 की शाम को थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत हाईवे पर कार से एक संदिग्ध बक्सा फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सिराथू एवं प्रभारी निरीक्षक कोखराज द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा गया तो बक्से अंदर एक अज्ञात महिला का शव था। मौके पर फॉरेंसिक टीम व थाना स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव की पहचान एवं घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है। #SPKaushambi1
- Post by Bablu Namdev1
- कोखराज, कौशांबी बुधवार देर शाम चकिया गांव के पास हाइवे किनारे झाड़ियों में बंद बक्से से महिला का रक्तरंजित शव बरामद। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम।1
- मऊगंज मे लूट का आरोपी गिरफ्तार1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- *गनेश कश्यप* *कौशांबी संदेश* *कोखराज हाईवे पर बक्से में मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया* कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के हाईवे पर बुधवार शाम कार से फेंके गए बक्से में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए हुलिया जारी कर आमजन से मदद मांगी है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 की शाम 7:32 बजे सूचना मिली कि हाईवे पर कार से एक संदिग्ध बक्सा फेंका गया है। क्षेत्राधिकारी सिराथू और प्रभारी निरीक्षक कोखराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बक्सा खोलने पर उसमें महिला का शव मिला। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। *शव का हुलिया:* उम्र लगभग 30 वर्ष, गोरा रंग, गोल चेहरा, जिस्म दोहरा मजबूत, कद लगभग 5 फीट 1 इंच। बाएं हाथ पर सूरज का निशान व JEEV गुदा हुआ है। दाहिने हाथ पर गणेश जी व बिच्छू का टैटू है। पैरों में महावर लगी है। *पहनावा:* बैंगनी-सफेद छींटदार कुर्ती और नीला-सफेद छपा हुआ ट्राउजर। कौशांबी पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई इस हुलिए की महिला को जानता हो तो तत्काल सूचना दें। *संपर्क:* क्षेत्राधिकारी सिराथू: 9454401293 प्रभारी निरीक्षक थाना कोखराज: 9454403762 पुलिस मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है।2
- कौशाम्बी के नगर पंचायत सराय अकील कार्यालय में बुधवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तनिष्क जयसवाल, भरत केसरवानी और विकास मोदनवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भोले शंकर, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह, पूर्व चेयरमैन रवींद्र जयसवाल,मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष भवन जयसवाल, मंडल महामंत्री पीयूष रस्तोगी, मंडल उपाध्यक्ष लाल बहादुर व शिव बहादुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी सुभाष की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समारोह में कस्बे के संभ्रांत नागरिक, व्यापारी और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सभासदों को बारी-बारी से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नवनियुक्त सभासदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।1
- Post by Bablu Namdev1