logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोहाघाट में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 2500 लोगों ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश लोहाघाट। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोहाघाट में भव्य सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभाग संघचालक रूप सिंह बोहरा ने की, जबकि वरिष्ठ अधिकारी गिरीश चंद्र उप्रेती मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ता गिरीश चंद्र उप्रेती ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राष्ट्र के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ बांग्ला और संस्कृत का ऐतिहासिक गीत है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता तथा सांस्कृतिक गौरव की भावना को जागृत करना रहा। सामूहिक गायन के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रगीत की धुन से गूंज उठा। कार्यक्रम के विभाग संयोजक डॉ. चंद्रशेखर जोशी, प्रधानाचार्य विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट रहे। सह-संयोजक नन्द किशोर पुनरा ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम में पूर्व सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं भारतीय शिक्षा समिति के सदस्य राजेश्वर जोशी तथा पूर्व प्रदेश निरीक्षक कृष्णानन्द चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
16 hrs ago

लोहाघाट में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 2500 लोगों ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश लोहाघाट। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोहाघाट में भव्य सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभाग संघचालक रूप सिंह बोहरा ने की, जबकि वरिष्ठ अधिकारी गिरीश चंद्र उप्रेती मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ता गिरीश चंद्र उप्रेती ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे

मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राष्ट्र के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ बांग्ला और संस्कृत का ऐतिहासिक गीत है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता तथा सांस्कृतिक गौरव की भावना को जागृत करना रहा। सामूहिक गायन के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रगीत की धुन से गूंज उठा। कार्यक्रम के विभाग संयोजक डॉ. चंद्रशेखर जोशी, प्रधानाचार्य विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट रहे। सह-संयोजक नन्द किशोर पुनरा ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम में पूर्व सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं भारतीय शिक्षा समिति के सदस्य राजेश्वर जोशी तथा पूर्व प्रदेश निरीक्षक कृष्णानन्द चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3.955 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार चम्पावत से हरियाणा तक नशे की तस्करी की योजना नाकाम, कार और नकदी भी बरामद चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.955 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 24 सितंबर को थाना पाटी पुलिस ने कनवाड़ बैण्ड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास एक FRONX कार को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 3.955 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान रवि पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 23 वर्ष और सोनू पुत्र सत्यनारायण, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में पुलिस ने 3.955 किलोग्राम चरस के अलावा FRONX कार संख्या DL2CBG-4970, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में थाना पाटी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल जीवन कुमार शामिल रहे। चम्पावत पुलिस का कहना है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से नशे की तस्करी से संबंधित सूचना 1933 पर देने की अपील की है और बताया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3.955 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार
चम्पावत से हरियाणा तक नशे की तस्करी की योजना नाकाम, कार और नकदी भी बरामद
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.955 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 24 सितंबर को थाना पाटी पुलिस ने कनवाड़ बैण्ड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास एक FRONX कार को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 3.955 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान रवि पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 23 वर्ष और सोनू पुत्र सत्यनारायण, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई में पुलिस ने 3.955 किलोग्राम चरस के अलावा FRONX कार संख्या DL2CBG-4970, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस मामले में थाना पाटी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल जीवन कुमार शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस का कहना है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से नशे की तस्करी से संबंधित सूचना 1933 पर देने की अपील की है और बताया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matterपुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter
    1
    पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matterपुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter
पुलिस की बड़ी कामयाबी! SP रेखा यादव ने क्या कहा? | The Public Matter
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ईको की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ईको की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर साइकिल सवार को टक्कर मार खाई में गिरी ईको, राजस्थान से पूरनपुर जा रहे थे साधु-महात्मा पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली आसाम हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में ललौरीखेड़ा चौकी से आगे शुक्रवार को एक ईको कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ईको कार भी हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि राजस्थान के सीकर जिले के निवासी मुकेश कुमार ईको कार चला रहे थे। कार में साधु-महात्मा सवार थे, जो राजस्थान से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव जा रहे थे। ललौरीखेड़ा चौकी से आगे हाईवे पर पहुंचने के दौरान चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। इससे ईको अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे साइकिल सवार से जा टकराई।हादसे में साइकिल सवार बरेली जिले के सेथल टांडा निवासी यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। वहीं साइकिल से टकराने के बाद ईको कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    3
    नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ईको की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ईको की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर
साइकिल सवार को टक्कर मार खाई में गिरी ईको, राजस्थान से पूरनपुर जा रहे थे साधु-महात्मा
पीलीभीत।
पीलीभीत-बरेली आसाम हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में ललौरीखेड़ा चौकी से आगे शुक्रवार को एक ईको कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ईको कार भी हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि राजस्थान के सीकर जिले के निवासी मुकेश कुमार ईको कार चला रहे थे। कार में साधु-महात्मा सवार थे, जो राजस्थान से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव जा रहे थे। ललौरीखेड़ा चौकी से आगे हाईवे पर पहुंचने के दौरान चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। इससे ईको अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे साइकिल सवार से जा टकराई।हादसे में साइकिल सवार बरेली जिले के सेथल टांडा निवासी यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। वहीं साइकिल से टकराने के बाद ईको कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमरिया में डुगडुगी बजाकर हुई मुनादी, असगर अली 6 महीने के लिए जिला बदर
    1
    अमरिया में डुगडुगी बजाकर हुई मुनादी, असगर अली 6 महीने के लिए जिला बदर
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • यातायात नियमों के पालन को लेकर पूरनपुर पुलिस का दो पहिया वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान। जिसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग व गलत *दिशा में वाहन चलाने वालों पर धनाराघाट-शेरपुर कलां रोड निकट कुएं वाले बाग के पास सख्त कार्रवाई।
    1
    यातायात नियमों के पालन को लेकर पूरनपुर पुलिस का दो पहिया वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान।
जिसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग व गलत *दिशा में वाहन चलाने वालों पर धनाराघाट-शेरपुर कलां रोड निकट कुएं वाले बाग के पास सख्त कार्रवाई।
    user_Hasan Haidar
    Hasan Haidar
    Local News Reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे” राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे” नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठाए हैं। 24 सितंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और अपने “वोट चोरी” के आरोपों को दोहराया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर असर डालती है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता के वोट के अधिकार को नुकसान पहुंचता है तो उससे संसद, कानून और संवैधानिक संस्थाओं की वैधता पर भी सवाल उठता है। राहुल गांधी ने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे—देखते रहिए।” उनका यह बयान चुनाव आयोग को लेकर चल रहे मौजूदा राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है। विवाद की दूसरी तरफ क्या कहता है चुनाव आयोग? चुनाव आयोग ने SIR और आयोग के फैसलों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है। आयोग का कहना है कि निर्णयों पर चर्चा और अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। विवाद की पृष्ठभूमि में The Indian Express की एक रिपोर्ट भी है, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में SIR और अन्य चुनावी मामलों से जुड़े फैसलों पर कई बार आपत्तियां दर्ज की थीं। यह रिपोर्ट अब राजनीतिक बहस का प्रमुख आधार बन गई है। फैक्ट-चेक नोट: राहुल गांधी के “वोट चोरी” संबंधी आरोप राजनीतिक आरोप/दावा हैं; इन्हें स्थापित तथ्य के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं होगा। चुनाव आयोग इन आरोपों को स्वीकार नहीं करता और अपनी प्रक्रियाओं का बचाव कर रहा है। #RahulGandhi #VoteChori #ElectionCommission #GyaneshKumar #SIR #IndianPolitics #Youth #VoterList #ElectionNews #BreakingNews #IndiaNews
    1
    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे”

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे”
नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठाए हैं। 24 सितंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और अपने “वोट चोरी” के आरोपों को दोहराया। 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर असर डालती है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता के वोट के अधिकार को नुकसान पहुंचता है तो उससे संसद, कानून और संवैधानिक संस्थाओं की वैधता पर भी सवाल उठता है। 
राहुल गांधी ने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे—देखते रहिए।” उनका यह बयान चुनाव आयोग को लेकर चल रहे मौजूदा राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है।
विवाद की दूसरी तरफ क्या कहता है चुनाव आयोग?
चुनाव आयोग ने SIR और आयोग के फैसलों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है। आयोग का कहना है कि निर्णयों पर चर्चा और अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। 
विवाद की पृष्ठभूमि में The Indian Express की एक रिपोर्ट भी है, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में SIR और अन्य चुनावी मामलों से जुड़े फैसलों पर कई बार आपत्तियां दर्ज की थीं। यह रिपोर्ट अब राजनीतिक बहस का प्रमुख आधार बन गई है। 
फैक्ट-चेक नोट: राहुल गांधी के “वोट चोरी” संबंधी आरोप राजनीतिक आरोप/दावा हैं; इन्हें स्थापित तथ्य के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं होगा। चुनाव आयोग इन आरोपों को स्वीकार नहीं करता और अपनी प्रक्रियाओं का बचाव कर रहा है। 
#RahulGandhi #VoteChori #ElectionCommission #GyaneshKumar #SIR #IndianPolitics #Youth #VoterList #ElectionNews #BreakingNews #IndiaNews
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तराखंड:चंपावत जिले के पाटी में 4 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार
    1
    उत्तराखंड:चंपावत जिले के पाटी में 4 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • “एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”“एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें” “एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”
    1
    “एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”“एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”
“एक नजर में आज की सभी बड़ी खबरें”
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    1
    अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.