खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम झींझक में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सुभाष और नाव्या ने दौड़ में मारी बाजी झींझक। जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के 50 मीटर बालक वर्ग में जगदीशपुर के सुभाष प्रथम और पीएमश्री परजनी के रोहन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रामपुर टप्पेवान की नाव्या ने पहला और पीएमश्री परजनी की आरुषी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में सुभाष प्रथम और जिनई के लविस यादव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नाव्या प्रथम और चिरखरी की रुचि द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंगलपुर के उवैस प्रथम और परजनी के अर्पित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में जगदीशपुर की साक्षी प्रथम और चिरखरी की पूजा दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में रानेपुर के गगन प्रथम और मंगलपुर के उवैस द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में जैतीपुर की गीता प्रथम और जगदीशपुर की साक्षी द्वितीय रहीं। खो-खो प्राथमिक बालिका वर्ग में रामपुर टप्पेवान प्रथम और रतनपुर द्वितीय रहा। जूनियर बालिका वर्ग में पिलख ने प्रथम तथा चिरखरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में रानेपुर की टीम विजेता और जलिहापुर की टीम उपविजेता रही।
खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम झींझक में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सुभाष और नाव्या ने दौड़ में मारी बाजी झींझक। जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के 50 मीटर बालक वर्ग में जगदीशपुर के सुभाष प्रथम और पीएमश्री परजनी के रोहन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रामपुर टप्पेवान की नाव्या ने पहला और पीएमश्री परजनी की आरुषी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में सुभाष प्रथम और जिनई के लविस यादव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नाव्या प्रथम और चिरखरी की रुचि द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंगलपुर के उवैस प्रथम और परजनी के अर्पित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में जगदीशपुर की साक्षी प्रथम और चिरखरी की पूजा दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में रानेपुर के गगन प्रथम और मंगलपुर के उवैस द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में जैतीपुर की गीता प्रथम और जगदीशपुर की साक्षी द्वितीय रहीं। खो-खो प्राथमिक बालिका वर्ग में रामपुर टप्पेवान प्रथम और रतनपुर द्वितीय रहा। जूनियर बालिका वर्ग में पिलख ने प्रथम तथा चिरखरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में रानेपुर की टीम विजेता और जलिहापुर की टीम उपविजेता रही।
- झींझक नगर पालिका कानपुर देहात झींझक नगर पालिका काशीराम कॉलोनी पार्क बना कूड़ेदान का घर नहीं हो पा रही साफ सफाई ना ही नाली की सफाई ना ही लग रही झाड़ू नहीं हो रही सुनवाई यह कहानी झींझक नगर पालिका कानपुर देहात की है1
- रसूलाबाद कानपुर देहात लोगों द्वारा आधे रोड पर अवैध कब्जे के कारण लगता जाम रसूलाबाद कस्बे मे दुकानदारों द्वारा किया गया आधे रोड पर अवैध कब्जे के कारण लगता है जाम दुकानों के आगे लोग खड़े करते वाहन जो आधा रोड कर देते हैं बंद पुलिस नहीं करती कोई कार्यवाही न ही नगर पंचायत की ओर से उठाया जाता कोई कदम पब्लिक होती परेशान!1
- कानपुर देहात में सरकारी एंबुलेंस का दुरुपयोग, मरीजों की 102 एम्बुलेंस बनी डॉक्टरों की निजी गाड़ी* * *डेरापुर (कानपुर देहात)।* उत्तर प्रदेश सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए डायल 102 और 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की है, ताकि समय पर मरीज अस्पताल पहुँच सके। लेकिन कानपुर देहात में इस सरकारी सुविधा का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। ताजा मामला डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का है, जहाँ 102 नंबर की सरकारी एंबुलेंस से मरीजों को ले जाने के बजाय डॉक्टरों को लाने-ले जाने का काम लिया जा रहा है। जब इस मामले को लेकर डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी ग्राम पंचायतों में लगी है, उनके लिए प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम किया गया है। एंबुलेंस से स्टाफ को लाने-ले जाने के लिए कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई है। सवाल ये है कि जब सरकार ने एंबुलेंस मरीजों के लिए दी है, तो फिर उसका इस्तेमाल निजी कार्य के लिए क्यों हो रहा है? यदि किसी गंभीर मरीज को इसी दौरान एंबुलेंस की जरूरत पड़ जाए तो जिम्मेदार कौन होगा? यह योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। काकोरी टाइम्स *रिपोर्ट - पत्रकार राहुल कुशवाहा / कानपुर देहात*1
- दोस्त ने फोन-पे के जरिए खाते से उड़ाए ₹97,500, शिवली पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस दोस्त ने फोन-पे के जरिए खाते से उड़ाए ₹97,500, शिवली पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, खाते में वापस आई ठगी की पूरी धनराशि शिवली/कानपुर देहात। दोस्ती के भरोसे का फायदा उठाकर मोबाइल फोन से फोन-पे के माध्यम से 97,500 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के मामले में शिवली पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई की है। थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी रकम वापस करा दी। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम मरहमताबाद निवासी सूरज कुमार पुत्र रमेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त ने उसके मोबाइल फोन से छलपूर्वक फोन-पे के जरिए 97,500 रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई और थाना शिवली में लिखित तहरीर दी। मामले में थाना शिवली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 के तहत आईटी एक्ट की धारा 66(डी) में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका धनराशि वापस कराने की कार्रवाई में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार और महिला कांस्टेबल 1261 प्रीति सोनकर शामिल रहे। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।1
- आगामी त्योहारों को लेकर मंगलपुर पुलिस अलर्ट, कस्बे में किया पैदल गश्त दीपावली समेत आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त निरीक्षक हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी और एसएसआई राम सिंह रहे मौजूद कानपुर देहात, दीपावली समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलपुर थाना पुलिस सतर्क हो गई है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस टीम ने कस्बा मंगलपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रखना है। पैदल गश्त के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) राम सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दीपावली सहित अन्य आगामी त्योहारों पर बाजारों में खरीदारी और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पैदल गश्त के माध्यम से अपनी सक्रियता का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखी और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के साथ अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि लोग बिना किसी भय के खरीदारी कर सकें और पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मना सकें। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करने पर जोर दिया जा रहा है। मंगलपुर पुलिस की पैदल गश्त के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी, एसएसआई राम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।2
- नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत, पुलिस जांच में जुटी नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत राजपुर कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के गांव में शराब के लिए रुपए नहीं मिलने पर पत्नी को पीट रहे रहे युवक ने बचाने दौड़ी वृद्ध मां पर डंडों से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कलियुगी बेटे की करतूत से जहां परिजन खौफजदा हैं वहीं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। खासबरा गांव निवासी लल्लूराम का बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। वह शराब पीकर अक्सर घर में पत्नी के साथ मारपीट करता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर विमलेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी दुर्गा से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। मना करने पर विमलेश ने पत्नी को डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर बहू को बचाने दौड़ी वृद्ध मां रामसखी 65 पर विमलेश ने पैरों में डंडे से पिटाई कर दी। इधर शोर सुनकर ग्रामीणों ने विमलेश के चंगुल से वृद्धा को बचाया। इसके बाद बहू दुर्गा अपनी बेटी शिवानी की मदद से सांस रामसखी को इलाज के ऐंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले गई। जहां डाक्टरों ने वृद्धा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन वृद्धा को घर ले आये। भोर पहर वृद्धा ने दम तोड दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इधर घर में मौजूद आरोपी बेटे विमलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतिका के पति लल्लूराम ने बताया कि उसके दो बेटे जितेन्द्र व विमलेश के अलावा चार बेटियां दुर्गा, माधुरी, रीना व पूजा है । सभी बच्चों की शादियां हो चुकी है। बताया कि छोटा बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। शराब पीकर आते आए दिन घर में कलह करता है बहू व पौत्री शिवानी के साथ मारपीट करता है। गुरुवार रात भी वह बहू को डंडे से पीट रहा था। बचाने पहुंची पत्नी रामसखी पर भी बेटे ने डंडे से हमला कर लहुलुहान कर दिया। पिटाई से अधिक चोटें होने से पत्नी की मौत हो गई। मामले में राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।1
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार झींझक । नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को मंगलपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को सिकंदरा थाना क्षेत्र में बिरहाना ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान अकबरपुर के अंबेडकर नगर निवासी 25 वर्षीय गोपाल तिवारी का नाम सामने आया। पुलिस ने बालिका को बरामद कर उसके बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- , झींझक। मनेपुर और सढ़रामऊ गांव के बीच शनिवार सुबह अमरूद के पेड़ पर बोरी में बंधा नवजात मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सीएचसी झींझक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे वार्मर पर रखकर उपचार शुरू किया। मनेपुर निवासी राम प्रकाश सुबह खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटकी बोरी पर पड़ी। खोलकर देखने पर उसमें नवजात बालक मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डायल 112 पुलिस ने 102 एंबुलेंस की मदद से बच्चे को सीएचसी के जच्चा-बच्चा केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने बच्चे की जांच कर उसे वार्मर पर रखवाया। स्टाफ नर्स गायत्री की देखरेख में उसकी देखभाल की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित निरंजन ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। निरीक्षक मंगलपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि चाइल्ड केयर को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1