नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत, पुलिस जांच में जुटी नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत राजपुर कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के गांव में शराब के लिए रुपए नहीं मिलने पर पत्नी को पीट रहे रहे युवक ने बचाने दौड़ी वृद्ध मां पर डंडों से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कलियुगी बेटे की करतूत से जहां परिजन खौफजदा हैं वहीं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। खासबरा गांव निवासी लल्लूराम का बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। वह शराब पीकर अक्सर घर में पत्नी के साथ मारपीट करता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर विमलेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी दुर्गा से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। मना करने पर विमलेश ने पत्नी को डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर बहू को बचाने दौड़ी वृद्ध मां रामसखी 65 पर विमलेश ने पैरों में डंडे से पिटाई कर दी। इधर शोर सुनकर ग्रामीणों ने विमलेश के चंगुल से वृद्धा को बचाया। इसके बाद बहू दुर्गा अपनी बेटी शिवानी की मदद से सांस रामसखी को इलाज के ऐंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले गई। जहां डाक्टरों ने वृद्धा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन वृद्धा को घर ले आये। भोर पहर वृद्धा ने दम तोड दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इधर घर में मौजूद आरोपी बेटे विमलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतिका के पति लल्लूराम ने बताया कि उसके दो बेटे जितेन्द्र व विमलेश के अलावा चार बेटियां दुर्गा, माधुरी, रीना व पूजा है । सभी बच्चों की शादियां हो चुकी है। बताया कि छोटा बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। शराब पीकर आते आए दिन घर में कलह करता है बहू व पौत्री शिवानी के साथ मारपीट करता है। गुरुवार रात भी वह बहू को डंडे से पीट रहा था। बचाने पहुंची पत्नी रामसखी पर भी बेटे ने डंडे से हमला कर लहुलुहान कर दिया। पिटाई से अधिक चोटें होने से पत्नी की मौत हो गई। मामले में राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत, पुलिस जांच में जुटी नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत राजपुर कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के गांव में शराब के लिए रुपए नहीं मिलने पर पत्नी को पीट रहे रहे युवक ने बचाने दौड़ी वृद्ध मां पर डंडों से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कलियुगी बेटे की करतूत से जहां परिजन खौफजदा हैं वहीं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। खासबरा गांव निवासी लल्लूराम का बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। वह शराब पीकर अक्सर घर में पत्नी के साथ मारपीट करता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर विमलेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी दुर्गा से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। मना करने पर विमलेश ने पत्नी को डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर बहू को बचाने दौड़ी वृद्ध मां रामसखी 65 पर विमलेश ने पैरों में डंडे से पिटाई कर दी। इधर शोर सुनकर ग्रामीणों ने विमलेश के चंगुल से वृद्धा को बचाया। इसके बाद बहू दुर्गा अपनी बेटी शिवानी की मदद से सांस रामसखी को इलाज के ऐंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले गई। जहां डाक्टरों ने वृद्धा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन वृद्धा को घर ले आये। भोर पहर वृद्धा ने दम तोड दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इधर घर में मौजूद आरोपी बेटे विमलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतिका के पति लल्लूराम ने बताया कि उसके दो बेटे जितेन्द्र व विमलेश के अलावा चार बेटियां दुर्गा, माधुरी, रीना व पूजा है । सभी बच्चों की शादियां हो चुकी है। बताया कि छोटा बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। शराब पीकर आते आए दिन घर में कलह करता है बहू व पौत्री शिवानी के साथ मारपीट करता है। गुरुवार रात भी वह बहू को डंडे से पीट रहा था। बचाने पहुंची पत्नी रामसखी पर भी बेटे ने डंडे से हमला कर लहुलुहान कर दिया। पिटाई से अधिक चोटें होने से पत्नी की मौत हो गई। मामले में राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
- सिकंदरा तहसील के तीन थानों में लगा संपूर्ण समाधान दिवस, छह शिकायतें आईं, तीन का मौके पर निस्तारण; राजपुर में नहीं पहुंचे फरियादी सिकंदरा तहसील क्षेत्र के सिकंदरा, राजपुर और अमराहट थानों में शनिवार सुबह करीब 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण की कार्रवाई की। सिकंदरा थाने में थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के समक्ष पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं, अमराहट थाने में थाना प्रभारी दिनेश गौतम को एक शिकायत मिली, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उधर, राजपुर थाने में थाना प्रभारी संजेश कुमार फरियादियों की शिकायतें सुनने के लिए मौजूद रहे, लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस में कोई भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इस दौरान संबंधित चौकी प्रभारी और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- दोस्त ने फोन-पे के जरिए खाते से उड़ाए ₹97,500, शिवली पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस दोस्त ने फोन-पे के जरिए खाते से उड़ाए ₹97,500, शिवली पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, खाते में वापस आई ठगी की पूरी धनराशि शिवली/कानपुर देहात। दोस्ती के भरोसे का फायदा उठाकर मोबाइल फोन से फोन-पे के माध्यम से 97,500 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के मामले में शिवली पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई की है। थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी रकम वापस करा दी। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम मरहमताबाद निवासी सूरज कुमार पुत्र रमेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त ने उसके मोबाइल फोन से छलपूर्वक फोन-पे के जरिए 97,500 रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई और थाना शिवली में लिखित तहरीर दी। मामले में थाना शिवली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 के तहत आईटी एक्ट की धारा 66(डी) में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका धनराशि वापस कराने की कार्रवाई में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार और महिला कांस्टेबल 1261 प्रीति सोनकर शामिल रहे। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।1
- आगामी त्योहारों को लेकर मंगलपुर पुलिस अलर्ट, कस्बे में किया पैदल गश्त दीपावली समेत आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त निरीक्षक हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी और एसएसआई राम सिंह रहे मौजूद कानपुर देहात, दीपावली समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलपुर थाना पुलिस सतर्क हो गई है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस टीम ने कस्बा मंगलपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रखना है। पैदल गश्त के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) राम सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दीपावली सहित अन्य आगामी त्योहारों पर बाजारों में खरीदारी और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पैदल गश्त के माध्यम से अपनी सक्रियता का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखी और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के साथ अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि लोग बिना किसी भय के खरीदारी कर सकें और पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मना सकें। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करने पर जोर दिया जा रहा है। मंगलपुर पुलिस की पैदल गश्त के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी, एसएसआई राम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।2
- नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत, पुलिस जांच में जुटी नशेड़ी बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध मां की मौत राजपुर कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के गांव में शराब के लिए रुपए नहीं मिलने पर पत्नी को पीट रहे रहे युवक ने बचाने दौड़ी वृद्ध मां पर डंडों से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कलियुगी बेटे की करतूत से जहां परिजन खौफजदा हैं वहीं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। खासबरा गांव निवासी लल्लूराम का बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। वह शराब पीकर अक्सर घर में पत्नी के साथ मारपीट करता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर विमलेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी दुर्गा से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। मना करने पर विमलेश ने पत्नी को डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर बहू को बचाने दौड़ी वृद्ध मां रामसखी 65 पर विमलेश ने पैरों में डंडे से पिटाई कर दी। इधर शोर सुनकर ग्रामीणों ने विमलेश के चंगुल से वृद्धा को बचाया। इसके बाद बहू दुर्गा अपनी बेटी शिवानी की मदद से सांस रामसखी को इलाज के ऐंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले गई। जहां डाक्टरों ने वृद्धा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन वृद्धा को घर ले आये। भोर पहर वृद्धा ने दम तोड दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इधर घर में मौजूद आरोपी बेटे विमलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतिका के पति लल्लूराम ने बताया कि उसके दो बेटे जितेन्द्र व विमलेश के अलावा चार बेटियां दुर्गा, माधुरी, रीना व पूजा है । सभी बच्चों की शादियां हो चुकी है। बताया कि छोटा बेटा विमलेश शराब के नशे का आदी हैं। शराब पीकर आते आए दिन घर में कलह करता है बहू व पौत्री शिवानी के साथ मारपीट करता है। गुरुवार रात भी वह बहू को डंडे से पीट रहा था। बचाने पहुंची पत्नी रामसखी पर भी बेटे ने डंडे से हमला कर लहुलुहान कर दिया। पिटाई से अधिक चोटें होने से पत्नी की मौत हो गई। मामले में राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।1
- संदलपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम दौड़, कबड्डी, लंबी कूद और खो-खो में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित **संदलपुर/कानपुर देहात।** संदलपुर ब्लॉक के बीआरसी मैदान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में जैतापुर के राजीव प्रथम और बहेरा के जीशान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पल्हनापुर की सांजली प्रथम और संधना की नीलम द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में बहेरा के जीशान प्रथम और जैतापुर के राजीव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मुरादपुर की सांजली प्रथम और अमौली की अंशिका द्वितीय रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ररौंख के कृतज्ञ प्रथम और संघना के अशद द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खालागांव के केश कुमार प्रथम और ररौंख के आदित्य द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अमौली की प्रिया प्रथम और मुरादपुर की परी द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में हरपुरा के साहिल प्रथम रहे, जबकि बालिका वर्ग में जरिहा की सरस्वती प्रथम और अमौली की प्रिया द्वितीय रहीं। कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में भंदेमऊ की टीम प्रथम और धर्मपुर की टीम द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग में भंदेमऊ की टीम प्रथम रही। प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में भंदेमऊ के कृतज्ञ प्रथम और पल्हनापुर के राजीव द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में भंदेमऊ के रूबल प्रथम और उरसान के आशिक द्वितीय रहे। प्राथमिक ऊंची कूद में भंदेमऊ के शानू प्रथम और उरसान के पवन द्वितीय रहे। जूनियर ऊंची कूद में पल्हनापुर के प्रिंस गौतम प्रथम रहे। खो-खो के प्राथमिक वर्ग में भंदेमऊ और जूनियर वर्ग में न्याय पंचायत धर्मपुर की टीम प्रथम रही। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी और एसबीआई मैनेजर सुमित त्यागी ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। इस दौरान व्यायाम शिक्षक उपेंद्र कटियार, एआरपी बृजेश राजावत, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपक कटियार सहित शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, बीएलओ को युवाओं व महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के दिए निर्देश औरैया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कैंप कार्यक्रम का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) और केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए पंजीकरण हेतु प्राप्त प्रारूप-6 तथा अन्य दावों व आपत्तियों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्रों पर बीएलओ के पास उपलब्ध रजिस्टर और ऑनलाइन/ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों का मिलान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जितने भी प्रारूप-6 (नया नाम जोड़ने हेतु) प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें बिना किसी देरी के डिजिटल पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बीएलओ घर-घर जाकर या शिक्षण संस्थानों के माध्यम से ऐसे युवाओं को चिह्नित करें। मतदाता सूची में जेंडर रेशियो (महिला-पुरुष अनुपात) को बेहतर करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कोई भी योग्य महिला मतदाता पंजीकरण से वंचित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ को सचेत किया कि मृत, शिफ्टेड (स्थान छोड़ चुके) और दोहरे नाम वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही सूची से हटाए जाएं, ताकि एक शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर उपस्थित आम नागरिकों से भी संवाद कर उनकी जिज्ञासा का निराकरण किया। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट बहुमूल्य है। यदि आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो आज ही अपने बूथ पर जाकर बीएलओ के माध्यम से प्रारूप-6 भरें अथवा निर्वाचन आयोग के पोर्टल/ईसीआई नेट एप के माध्यम से भी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, नायब तहसीलदार रूचि मिश्रा, सम्बन्धित मतदेय स्थल के पदाभिहित अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी तथा आवेदनकर्ता आदि उपस्थित रहे।1
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार झींझक । नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को मंगलपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को सिकंदरा थाना क्षेत्र में बिरहाना ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान अकबरपुर के अंबेडकर नगर निवासी 25 वर्षीय गोपाल तिवारी का नाम सामने आया। पुलिस ने बालिका को बरामद कर उसके बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- खासबरा में शराब के नशे में बेटे की हैवानियत, पत्नी को पीटने से रोकने आई मां की डंडे से वार कर हत्या; आरोपी गिरफ्तार राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा गांव में पत्नी से मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई मां की डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे विमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को विमलेश ने शराब पीने के लिए पत्नी से रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर विवाद हुआ और उसने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं मां रामसखी पर भी उसने डंडे से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रामसखी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति लल्लू राम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खासबरा मोड़ के पास शिवशक्ति ट्रेडर्स के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। राजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने शनिवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।1