logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली की सरई तहसील में बीज विक्रेताओं द्वारा खाद की बिक्री करने और निर्धारित रेट से अधिक दाम वसूलने का मामला सामने आया है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय किसानों ने डिप्टी कलेक्टर धर्मप्रकाश मिश्रा से मुलाकात की है।

4 hrs ago
user_Abhishek Pandey
Abhishek Pandey
Huzur, Rewa•
4 hrs ago

सिंगरौली की सरई तहसील में बीज विक्रेताओं द्वारा खाद की बिक्री करने और निर्धारित रेट से अधिक दाम वसूलने का मामला सामने आया है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय किसानों ने डिप्टी कलेक्टर धर्मप्रकाश मिश्रा से मुलाकात की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मऊगंज में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह 'बन्ना' ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की है। छात्र हित की लड़ाई में उन्होंने छात्रों के साथ मजबूती से खड़े होने का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से इन मामलों पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    मऊगंज में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह 'बन्ना' ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की है। छात्र हित की लड़ाई में उन्होंने छात्रों के साथ मजबूती से खड़े होने का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से इन मामलों पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Sanjay singh rajpoot
    Sanjay singh rajpoot
    हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देश में पेपर लीक और परीक्षाओं में होने वाली धांधली को रोकने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने लोक परीक्षा कानून में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस नए प्रस्तावित प्रावधान के तहत पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी में शामिल दोषियों को 10 साल तक की जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसके साथ ही दोषियों पर ₹10 करोड़ तक का जुर्माना लगाने का कड़ा प्रावधान भी शामिल किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना है। सरकार के मुताबिक इस बड़े फैसले से परीक्षा व्यवस्था में युवाओं का भरोसा दोबारा बहाल करने में मदद मिलेगी।
    1
    देश में पेपर लीक और परीक्षाओं में होने वाली धांधली को रोकने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने लोक परीक्षा कानून में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस नए प्रस्तावित प्रावधान के तहत पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी में शामिल दोषियों को 10 साल तक की जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसके साथ ही दोषियों पर ₹10 करोड़ तक का जुर्माना लगाने का कड़ा प्रावधान भी शामिल किया गया है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना है। सरकार के मुताबिक इस बड़े फैसले से परीक्षा व्यवस्था में युवाओं का भरोसा दोबारा बहाल करने में मदद मिलेगी।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले कई संसद सत्रों से यही चल रहा है और सरकार संसद नहीं चलने दे रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को कमजोर और कायर प्रधानमंत्री बताया। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र के इतिहास में कभी किसी ने ऐसा देखा है कि सत्ता पक्ष के सांसद ही बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हों।
    1
    कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले कई संसद सत्रों से यही चल रहा है और सरकार संसद नहीं चलने दे रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को कमजोर और कायर प्रधानमंत्री बताया। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र के इतिहास में कभी किसी ने ऐसा देखा है कि सत्ता पक्ष के सांसद ही बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हों।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    11 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा एक्शन लेने वाले हैं।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा एक्शन लेने वाले हैं।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सतना में यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बंदूक की गोली जैसी तेज आवाज निकालने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। मामले में यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर नियमों का उल्लंघन हैं और इनसे ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सतना में यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बंदूक की गोली जैसी तेज आवाज निकालने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।

मामले में यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर नियमों का उल्लंघन हैं और इनसे ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना में यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बंदूक की गोली जैसी तेज आवाज निकालने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले इस वाहन को मौके से जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गाड़ियों में इस प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और इससे गंभीर ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सतना में यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बंदूक की गोली जैसी तेज आवाज निकालने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले इस वाहन को मौके से जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गाड़ियों में इस प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और इससे गंभीर ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रीवा जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान लगभग 20 से 30 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित होती मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी और इस कॉलोनी में सड़क, पेयजल तथा बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई प्रबंध नहीं था। मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस पूरे प्रकरण में किसी शासकीय कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी जांच बैठाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में अवैध प्लॉटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध राजस्व एवं नगर प्रशासन के नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार का प्लॉट खरीदने से पहले सभी वैधानिक दस्तावेजों की जांच अनिवार्य रूप से कर लें, ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
    1
    रीवा जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान लगभग 20 से 30 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित होती मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी और इस कॉलोनी में सड़क, पेयजल तथा बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई प्रबंध नहीं था। मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस पूरे प्रकरण में किसी शासकीय कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी जांच बैठाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में अवैध प्लॉटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध राजस्व एवं नगर प्रशासन के नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार का प्लॉट खरीदने से पहले सभी वैधानिक दस्तावेजों की जांच अनिवार्य रूप से कर लें, ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रीवा जिले में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित करने और प्लाटिंग करने वालों पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर से सटे गडरिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 10 से 12 एकड़ से अधिक भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के की जा रही प्लाटिंग और जमीन बिक्री का मामला पकड़ा। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई समुचित प्रबंध नहीं पाया गया। सक्षम अनुमति के बिना सीमांकन और विकास कार्य होने पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को कड़ी फटकार लगाई और नियमों को दरकिनार कर प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से प्लॉट बेचने वालों की अन्य संपत्तियों को कुर्क करके कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही मामले में किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता या अनदेखी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर को पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध प्लाटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
    1
    रीवा जिले में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित करने और प्लाटिंग करने वालों पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर से सटे गडरिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 10 से 12 एकड़ से अधिक भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के की जा रही प्लाटिंग और जमीन बिक्री का मामला पकड़ा। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई समुचित प्रबंध नहीं पाया गया। सक्षम अनुमति के बिना सीमांकन और विकास कार्य होने पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को कड़ी फटकार लगाई और नियमों को दरकिनार कर प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से प्लॉट बेचने वालों की अन्य संपत्तियों को कुर्क करके कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही मामले में किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता या अनदेखी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर को पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध प्लाटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर चौकी के गांव अंदनदगढ़ में एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची राशन की खाद्यान्न पर्ची लेने दुकान गई थी, जहां उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन ने उसे टॉफी देने का लालच देकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन तुरंत ताला थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में मैहर/अमरपाटन की एसडीओपी ख्याति मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ताला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर चौकी के गांव अंदनदगढ़ में एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची राशन की खाद्यान्न पर्ची लेने दुकान गई थी, जहां उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन ने उसे टॉफी देने का लालच देकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन तुरंत ताला थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले में मैहर/अमरपाटन की एसडीओपी ख्याति मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ताला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.