Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा एक्शन लेने वाले हैं।
शेखर तिवारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा एक्शन लेने वाले हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा एक्शन लेने वाले हैं।1
- कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले कई संसद सत्रों से यही चल रहा है और सरकार संसद नहीं चलने दे रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को कमजोर और कायर प्रधानमंत्री बताया। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र के इतिहास में कभी किसी ने ऐसा देखा है कि सत्ता पक्ष के सांसद ही बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हों।1
- रीवा जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान लगभग 20 से 30 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित होती मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी और इस कॉलोनी में सड़क, पेयजल तथा बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई प्रबंध नहीं था। मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस पूरे प्रकरण में किसी शासकीय कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी जांच बैठाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में अवैध प्लॉटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध राजस्व एवं नगर प्रशासन के नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार का प्लॉट खरीदने से पहले सभी वैधानिक दस्तावेजों की जांच अनिवार्य रूप से कर लें, ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।1
- मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- गुढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित तमरा हल्का में तैनात पटवारी रवि नारायण वर्मा के काले कारनामों की परतें लगातार खुल रही हैं। पटवारी से बरसों से प्रताड़ित एक और वृद्ध किसान की आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित वृद्ध किसान का आरोप है कि किसान सम्मान निधि में नाम जुड़वाने के लिए सालों तक गिड़गिड़ाने के बावजूद पटवारी रवि वर्मा ने उनका नाम सूची में नहीं जोड़ा। पटवारी द्वारा खुलेआम रिश्वत लेने और काम के नाम पर किसानों को परेशान करने का वीडियो एक हफ्ते से लगातार वायरल हो रहा है, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रतिदिन रीवा कलेक्टर के कार्यों के वीडियो वायरल होने के बावजूद पटवारी पर कोई कदम न उठाए जाने से जिला प्रशासन का ढुलमुल रवैया सामने आ रहा है और उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। वहीं भारतीय सर्व सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन रिश्वत लेने वाले पटवारी रवि नारायण वर्मा पर कार्रवाई नहीं करता है, तो वे क्षेत्र की जनता के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।1
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।1
- रीवा जिले में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित करने और प्लाटिंग करने वालों पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर से सटे गडरिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 10 से 12 एकड़ से अधिक भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के की जा रही प्लाटिंग और जमीन बिक्री का मामला पकड़ा। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई समुचित प्रबंध नहीं पाया गया। सक्षम अनुमति के बिना सीमांकन और विकास कार्य होने पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को कड़ी फटकार लगाई और नियमों को दरकिनार कर प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से प्लॉट बेचने वालों की अन्य संपत्तियों को कुर्क करके कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही मामले में किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता या अनदेखी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर को पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध प्लाटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।1
- सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में विटरनरी अस्पताल के सामने बिना नंबर के ट्रैक्टर, लोडर और अपाची बाइक के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में लोडर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रामपुर बघेलान पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच में जुट गई है।1