Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पत्रकार शुभम तिवारी
मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22 जुलाई को रीवा जिले के सेमरिया तहसील बाजार चौराहे पर किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। देश की खेती-किसानी को बचाने का संकल्प लेते हुए किसानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए नरेंद्र मोदी व डोनाल्ड ट्रंप के पुतले दहन किए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के सामने झुक रहे हैं और भारतीय बाजार में अमेरिकी कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों तथा सेवाओं के निर्बाध प्रवाह के लिए शून्य आयात शुल्क की मांग मान रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के ग्रामीण बाजार को अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे समर्पित करने वाला "ऐतिहासिक विश्वासघात" करार दिया। इस दौरान रामजीत सिंह, रामायण सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल, मानसिंह, अजय कुमार पटेल, अमरेश पटेल, सरपंच शत्रुघ्न पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।1
- रीवा के अमहिया थाने से सामने आए कथित मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी की सोच को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। इस बात पर नाराजगी जताते हुए पूछा गया है कि थाने के भीतर इस तरह की सोच रखने वाले व्यक्ति आखिर कैसे अधिकारी हो सकते हैं। इसके साथ ही यह माँग की गई है कि इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले व्यक्तियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुज़ूर स्थित सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पार्किंग जोन बनाया गया है। हालांकि, नगर निगम के ठेकेदार अपनी कमाई करने के लिए इस स्थान पर ठेला दुकानें लगवा रहे हैं। पार्किंग जोन में ठेले लगाए जाने के कारण सिरमौर चौराहे पर लगातार जाम की समस्या बन रही है।1