Shuru
Apke Nagar Ki App…
हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।
Abhishek Pandey
हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र में अवैध शराब की कथित पैकारी को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय समाजसेवियों ने एक स्थान पर अवैध शराब बेचे जाने का दावा करते हुए कार्रवाई की और मौके से शराब बरामद होने का आरोप लगाया। समाजसेवियों का कहना है कि बरामद की गई इस शराब का सीधा संबंध भाजपा नेत्री गीता मझि से है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इस प्रकरण पर अभी तक पुलिस या आबकारी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही भाजपा नेत्री गीता मझि की तरफ से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया आई है। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और प्रशासन की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।1
- हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22 जुलाई को रीवा जिले के सेमरिया तहसील बाजार चौराहे पर किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। देश की खेती-किसानी को बचाने का संकल्प लेते हुए किसानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए नरेंद्र मोदी व डोनाल्ड ट्रंप के पुतले दहन किए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के सामने झुक रहे हैं और भारतीय बाजार में अमेरिकी कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों तथा सेवाओं के निर्बाध प्रवाह के लिए शून्य आयात शुल्क की मांग मान रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के ग्रामीण बाजार को अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे समर्पित करने वाला "ऐतिहासिक विश्वासघात" करार दिया। इस दौरान रामजीत सिंह, रामायण सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल, मानसिंह, अजय कुमार पटेल, अमरेश पटेल, सरपंच शत्रुघ्न पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- रीवा के अमहिया थाने से सामने आए कथित मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- सतना के बेला स्थित 'रीवा द ढाबा/फैमिली रेस्टोरेंट' में कई दिनों बाद अमरपाटन क्षेत्र की पूरी टीम एक मंच पर एक साथ नजर आई। गर्मा-गर्म सूप और चाय के दौर के बीच क्षेत्र की राजनीति, स्थानीय विकास और संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच खुलकर चर्चा हुई। यह विशेष बैठक अमरपाटन सभापति श्री प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सतना के जिला मंत्री श्री संदीप वर्मा, श्री गोमती प्रसाद द्विवेदी, श्री हरिनाथ द्विवेदी, श्री राम प्रसाद साहू, युवा पत्रकार श्री कुमार ध्रुव राज सिंह, आईटी सेल प्रभारी श्री मनीष पाठक तथा समिति सचिव श्री सौरभ सेन सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने जोर देकर कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी टीम एकजुट है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा।4
- मध्य प्रदेश के रीवा में डालमिया सीमेंट प्लांट के ठेका श्रमिक एक बार फिर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सीमेंट मजदूर एकता यूनियन के नेतृत्व में श्रमिकों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने बताया कि कई कर्मचारियों को बीते कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। श्रमिकों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी है, जिससे काम के दौरान हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने नौकरी से हटाए गए श्रमिकों को वापस काम पर रखने और अन्य सभी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। श्रमिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और प्रबंधन ने जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे आगे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुज़ूर स्थित सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पार्किंग जोन बनाया गया है। हालांकि, नगर निगम के ठेकेदार अपनी कमाई करने के लिए इस स्थान पर ठेला दुकानें लगवा रहे हैं। पार्किंग जोन में ठेले लगाए जाने के कारण सिरमौर चौराहे पर लगातार जाम की समस्या बन रही है।1