Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
ऋषिकेश त्रिपाठी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।1
- सतना के बेला स्थित 'रीवा द ढाबा/फैमिली रेस्टोरेंट' में कई दिनों बाद अमरपाटन क्षेत्र की पूरी टीम एक मंच पर एक साथ नजर आई। गर्मा-गर्म सूप और चाय के दौर के बीच क्षेत्र की राजनीति, स्थानीय विकास और संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच खुलकर चर्चा हुई। यह विशेष बैठक अमरपाटन सभापति श्री प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सतना के जिला मंत्री श्री संदीप वर्मा, श्री गोमती प्रसाद द्विवेदी, श्री हरिनाथ द्विवेदी, श्री राम प्रसाद साहू, युवा पत्रकार श्री कुमार ध्रुव राज सिंह, आईटी सेल प्रभारी श्री मनीष पाठक तथा समिति सचिव श्री सौरभ सेन सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने जोर देकर कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी टीम एकजुट है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा।4
- सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के बिगौडी गांव में जमीनी हिस्से को लेकर एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी 60 वर्षीय बूढ़ी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने ताला थाना पहुंचकर अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता गीता शर्मा (पति स्व. चंद्रिका प्रसाद शर्मा) ने ताला थाने में दी अपनी मौखिक शिकायत में बताया कि वह अपने सभी बच्चों के बीच जमीन-जायदाद का बंटवारा पहले ही कर चुकी हैं। वर्तमान में वह अपने बड़े बेटे और उसकी पत्नी के साथ अपने मायके बिगौडी में रहती हैं, जबकि उनका छोटा बेटा विजय नारायण द्विवेदी अमरपाटन में दुकान चलाता है। पीड़िता का आरोप है कि बंटवारा हो जाने के बाद भी छोटा बेटा आए दिन बिगौडी आ धमकता है और उनके साथ गाली-गलौज करता है। एक दिन रात में उसने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए उन्हें अधमरा छोड़कर भाग गया।3
- मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22 जुलाई को रीवा जिले के सेमरिया तहसील बाजार चौराहे पर किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। देश की खेती-किसानी को बचाने का संकल्प लेते हुए किसानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए नरेंद्र मोदी व डोनाल्ड ट्रंप के पुतले दहन किए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के सामने झुक रहे हैं और भारतीय बाजार में अमेरिकी कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों तथा सेवाओं के निर्बाध प्रवाह के लिए शून्य आयात शुल्क की मांग मान रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के ग्रामीण बाजार को अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे समर्पित करने वाला "ऐतिहासिक विश्वासघात" करार दिया। इस दौरान रामजीत सिंह, रामायण सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल, मानसिंह, अजय कुमार पटेल, अमरेश पटेल, सरपंच शत्रुघ्न पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सतना जिले के रामपुर थाना अंतर्गत बेला चौकी में पदस्थ रहे चौकी प्रभारी इंद्रबली सिंह को उप निरीक्षक (SI) के पद पर नई जिम्मेदारी मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नई पदस्थापना की सूचना मिलते ही बेला चौकी पर उनके शुभचिंतकों के पहुंचने का तांता लग गया। इस अवसर पर अमरपाटन सभापति श्री बृजेश द्विवेदी दादा भाई ने चौकी पहुंचकर उप निरीक्षक इंद्रबली सिंह को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सतना के जिला मंत्री श्री संदीप वर्मा, श्री गोमती प्रसाद द्विवेदी, श्री हरिनाथ द्विवेदी, श्री हरिनारायण द्विवेदी, श्री रामप्रसाद साहू, पत्रकार श्री ध्रुव सिंह तथा आईटी सेल प्रभारी व युवा समाजसेवी श्री मनीष पाठक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद जताई। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि इंद्रबली सिंह के कुशल व्यवहार से क्षेत्र में पहले से ही शांति और विश्वास का माहौल बना हुआ है।4
- सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में विटरनरी अस्पताल के सामने बिना नंबर के ट्रैक्टर, लोडर और अपाची बाइक के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में लोडर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रामपुर बघेलान पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच में जुट गई है।1