logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित औरैया।। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के प्रभावी गठन तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों की भूमिका, उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति युवाओं में जागरूकता विकसित करने, मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ECINET एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को बताया गया कि इस एप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न सेवाएं, ई-ईपीआईसी (EPIC) कार्ड डाउनलोड, बीएलओ से संपर्क एवं कॉल बुक करना सहित निर्वाचन से जुड़े अनेक कार्य ऑनलाइन एवं सरलता से किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को ECINET एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के 204 विद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों में 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर लिया जाए तथा प्रत्येक संस्थान में नामित नोडल अधिकारी क्लब के गठन की सूचना एवं आवश्यक विवरण ECINET पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें ई-ईपीआईसी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जाए। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में सुधार लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे प्रत्येक पात्र महिला मतदाता का भी समय से पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब केवल औपचारिक गठन तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, वाद-विवाद, शपथ ग्रहण, प्रश्नोत्तरी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन भी करें, जिससे विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक समझ विकसित हो और वे जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 अविनाश चंद्र मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेन्द्र, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
207c2b39-ae5b-4fe6-81d9-b5c82dae4514

निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित औरैया।। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के प्रभावी गठन तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों की भूमिका, उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति युवाओं में जागरूकता विकसित करने, मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ECINET एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को बताया गया कि इस एप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न सेवाएं, ई-ईपीआईसी (EPIC) कार्ड डाउनलोड, बीएलओ से संपर्क एवं कॉल बुक करना सहित निर्वाचन से जुड़े अनेक कार्य ऑनलाइन एवं सरलता से किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को ECINET एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज

4037b6fc-9b76-4d11-8293-2dc5f83e836d

होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के 204 विद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों में 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर लिया जाए तथा प्रत्येक संस्थान में नामित नोडल अधिकारी क्लब के गठन की सूचना एवं आवश्यक विवरण ECINET पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें ई-ईपीआईसी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जाए। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में सुधार लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे प्रत्येक पात्र महिला मतदाता का भी समय से पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब केवल औपचारिक गठन तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, वाद-विवाद, शपथ ग्रहण, प्रश्नोत्तरी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन भी करें, जिससे विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक समझ विकसित हो और वे जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 अविनाश चंद्र मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेन्द्र, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामगढ़ में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन करीब एक किलोमीटर लंबा लगा जाम एंबुलेंस भी जाम में फंसी करीब एक घंटे बाद खुला जाम बिधूना -रामगढ़ कस्बे में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भीषण जाम लग गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस दौरान यातायात सुचारू करने के लिए मौके पर पुलिस नदारद और बेपरवाह नजर आई। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा रामगढ़ में दिबियापुर बिधूना रोड स्थित हरचंदपुर तिराहे से लेकर सब्जी मंडी से रामगढ़ चौराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते ऑटो और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रही। लगातार तीन दिन से हो रही वारिश के बाद आज गुरुवार को शाम करीब चार बजे जैसे ही बारिश बंद हुई आस पास के ग्रामीणों के लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े जिससे कस्बे में भयंकर जाम लग गया। जाम बहुत लंबा लगा जो करीब एक घंटे बाद जाम खुला जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका
    4
    रामगढ़ में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन
करीब एक किलोमीटर लंबा लगा जाम
एंबुलेंस भी जाम में फंसी 
करीब एक घंटे बाद खुला जाम
बिधूना -रामगढ़ कस्बे में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भीषण जाम लग गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस दौरान यातायात सुचारू करने के लिए मौके पर पुलिस नदारद और बेपरवाह नजर आई।
रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा रामगढ़ में दिबियापुर बिधूना रोड स्थित हरचंदपुर तिराहे से लेकर सब्जी मंडी से रामगढ़ चौराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते ऑटो और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।  वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रही। लगातार तीन दिन से हो रही वारिश के बाद आज गुरुवार को शाम करीब चार बजे जैसे ही बारिश बंद हुई आस पास के ग्रामीणों के लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े जिससे कस्बे में भयंकर जाम लग गया। जाम बहुत लंबा लगा जो करीब एक घंटे बाद जाम खुला जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका
    user_अखिलेश कुमार शाक्य पत्रकार
    अखिलेश कुमार शाक्य पत्रकार
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    1
    jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सड़क पर पानी भरा हुआ हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    1
    सड़क पर पानी भरा हुआ
हमारी सरकार से यही दरखास्त है मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है रोड पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है आने-जाने बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है ग्राम पंचायत प्रधान से कहते हैं तो वह कहता है यह हमारे नीचे काम नहीं है यह सरकार का काम है बोलता है यह प की शतक चाहिए सर विधायक बनवाएंगे कोई भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Actor Bidhuna, Auraiya•
    11 hrs ago
  • *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    1
    *इटावा से बड़ी खबर*

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़
गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ
अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *पीड़ित ने रास्ता रोक कर अपमानित कर वीडियो वायरल करने की पुलिस से की शिकायत* *बिधूना,औरैया।* कटरा सबहद निवासी एक व्यक्ति ने रास्ते में बाइक रुकवा कर और आटा चक्की कारखाने पर ले जाकर उठक बैठक लगवा कर अपमानित करने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए बिधूना कोतवाली पुलिस से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा सबहद निवासी वितनू पुत्र विजय सिंह ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गत 6 मई 2026 को वह मोटरसाइकिल से बिधूना से अपने गांव वापस लौट रहा था और उसके ही गांव निवासी मन्ने सिंह पुत्र बालिकराम भी उसके साथ थे तभी रास्ते में कौशल उर्फ कौशलेंद्र पुत्र विनय सिंह निवासी सलेमपुर ने रास्ते में अपनी आटा चक्की एवं मकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर कालर पड़कर अपनी आटा चक्की कारखाने के अंदर ले गए जहां पर संदीप पुत्र पीतांबर निवासी कटरा सबहद वहां पर पहले से मौजूद था। कारखाने के अंदर दोनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर अपमानित कर उठक बैठक लगवाई और मुर्गा बनने को भी कहा और उसका मोबाइल भी छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा है कि दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे जिससे वह भयभीत रहा और इसी कारण काफी दिन तक शिकायत नहीं कर सका। उपरोक्त लोगों ने अपमानित करने का उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया जिससे अब वह अपने को बेहद अपमानित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    1
    *पीड़ित ने रास्ता रोक कर अपमानित कर वीडियो वायरल करने की पुलिस से की शिकायत* 

*बिधूना,औरैया।*  कटरा सबहद निवासी एक व्यक्ति ने रास्ते में बाइक रुकवा कर और आटा चक्की कारखाने पर ले जाकर उठक बैठक लगवा कर अपमानित करने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए बिधूना कोतवाली पुलिस से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।                                                   .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा सबहद निवासी वितनू पुत्र विजय सिंह ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गत 6 मई 2026 को वह मोटरसाइकिल से बिधूना से अपने गांव वापस लौट रहा था और उसके ही गांव निवासी मन्ने सिंह पुत्र बालिकराम भी उसके साथ थे तभी रास्ते में कौशल उर्फ कौशलेंद्र पुत्र विनय सिंह निवासी सलेमपुर ने रास्ते में अपनी आटा चक्की एवं मकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर कालर पड़कर अपनी आटा चक्की कारखाने के अंदर ले गए जहां पर संदीप पुत्र पीतांबर निवासी कटरा सबहद वहां पर पहले से मौजूद था। कारखाने के अंदर दोनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर अपमानित कर उठक बैठक लगवाई और मुर्गा बनने को भी कहा और उसका मोबाइल भी छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा है कि दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे जिससे वह भयभीत रहा और इसी कारण काफी दिन तक शिकायत नहीं कर सका। उपरोक्त लोगों ने अपमानित करने का उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया जिससे अब वह अपने को बेहद अपमानित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने  पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    3
    रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की।
इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।
पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    1
    jitendra Kumar manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता की जन्मतिथि (Date of Birth) के साथ छेड़छाड़ कर दस्तावेजों में उसे बदलने का गंभीर आरोप लगा है। इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। मामले की जांच को प्रभावित करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा पीड़िता की उम्र दस्तावेजों में बदलकर केस को कमजोर करने की साजिश रचने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दस्तावेजों में यह बदलाव किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से किया गया। दर्ज मामले के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता की जन्मतिथि (Date of Birth) के साथ छेड़छाड़ कर दस्तावेजों में उसे
बदलने का गंभीर आरोप लगा है।
इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। मामले की जांच को प्रभावित करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों द्वारा पीड़िता की उम्र दस्तावेजों में बदलकर केस को कमजोर करने की साजिश रचने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दस्तावेजों में यह बदलाव किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से किया गया। दर्ज मामले के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.