काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है। *काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है।* *चार महीने से कुंभकर्णी नींद में सो रहा प्रशासन: फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बावजूद नगर परिषद और तहसील चांद के अफसरों ने 4 महीने से फाइल पर कुंडली मार रखी है और कार्रवाई शून्य है।* *सरकारी मशीनरी का सरेआम मज़ाक: पुलिस की फाइलों में नामजद आरोपी बेखौफ होकर झूठी शिकायतों का ताना-बाना बुन रहा है, जबकि चांद का पूरा प्रशासनिक अमला लाचार तमाशबीन बना हुआ है।* *धोखाधड़ी पर FIR दर्ज कराने से पीछे क्यों हटे जिम्मेदार?: सरकारी समय की बर्बादी और फर्जी दस्तावेज के खेल पर नगर परिषद चांद आखिरकार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से क्यों भाग रही है?* *भ्रष्ट तंत्र की शह या सफेदपोशों का हाथ?: सवाल उठता है कि क्या एक अपराधी अकेले पूरे अमले को नचा रहा है, या फिर तहसील और नगर परिषद के अंदर बैठे आस्तीन के सांप उसे शह दे रहे हैं?* *क्या कलेक्टर महोदय करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक?: अब सीधी नज़रें छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर पर टिकी हैं—क्या इस प्रशासनिक नकारापन पर गाज गिरेगी और आरोपी पर सख्त एफआईआर दर्ज होगी?* #ChhindwaraNews #ChandTehsil #NagarPalikaChand #ChandPolice #CMHelpline181 #ChhindwaraCollector #FraudAlert #PoliceAdministration #DistrictChhindwara #NewsNation81 #AdministrativeCorruption @CollectorChhindwara @SPChhindwara @ChandPolice @TehsildarChand @CMOCityChand @CMHelplineMP @DMPRChhindwara

- Seoni News: विश्व फोटोग्राफी डे पर फोटोग्राफरों ने बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां, बांटे उपहार1
- पत्रकार से अभद्रता पर प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, SP से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग। *पत्रकार से अभद्रता पर प्रेस क्लब ने उठाई आवाज,* SP से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग। *रिपोर्टिंग के दौरान मोबाइल छीना, घंटों रखा अपने कब्जे में,* *मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।* *नेशनल हाईवे-44 पर आखिर किसने लगाया जाम?* *जिम्मेदारों की भूमिका भी जांच के घेरे में।* *पत्रकार को रिपोर्टिंग से रोकने का प्रयास क्यों?* *प्रेस क्लब ने SP के सामने उठाए गंभीर सवाल।* *कंटेनर में आग और हाईवे जाम की पूरी कहानी क्या है?* *हर पहलू की निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा।* सिवनी से मोहित यादव *9584667143*1
- सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे, 80 किमी सफर कर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण लखनादौन विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत बदनोर के ग्रामीण करीब 80 किलोमीटर का सफर तय कर जिला कलेक्टर के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने सहजपुर से डूंगरिया मार्ग निर्माण की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। उनका आरोप है कि जनपद पंचायत, सरपंच-सचिव और एसडीएम को कई बार आवेदन देने के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद से गांव में पक्की सड़क नहीं बनी है। कीचड़ भरे रास्ते से छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को परेशानी होती है। भारी वाहन भी गांव नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क नहीं बनी तो वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।1
- एक पखवाड़ा बाद भी नहीं बदले बम्हनी स्कूल के हाल, हालत जस की तस1
- अमरवाड़ा बाईपास में तेज रफ्तार ट्रक और टू व्हीलर बाइक चालक की हुई जबरदस्त टक्कर दो युवक को घायल अमरवाड़ा बाईपास में तेज रफ्तार ट्रक और टू व्हीलर बाइक चालक की हुई जबरदस्त टक्कर दो युवक को घायल1
- लोकेशन/बिछुआ *प्रतिबंधित कोर एरिया में घुसकर मछली का शिकार, एक टन मछलियों से भरा वाहन पकड़ा* *प्रतिबंधित कोर एरिया में घुसकर मछली का शिकार, एक टन मछलियों से भरा वाहन पकड़ा* *एक आरोपी पकड़ाया, तीन फरार, सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व टीम की कार्रवाई* बिछुआ। पेंच टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर एरिया में घुसकर बड़े पैमाने पर मछली के शिकार का मामला सामने आया है। तोतलाडोह बांध के कोर क्षेत्र से मछली पकडक़र उसकी तस्करी करने के मामले में कार्रवाई की गई है। पेंच की टीम ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक टन मछलियों से भरे वाहन को जब्त किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन फरार हैं। कोर एरिया आमजन के प्रवेश के लिए प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां बड़ी संख्या में नाव और मछुआरों की मौजूदगी ने पेंच प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। *ये है मामला* जानकारी के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी परिक्षेत्र अंतर्गत गश्ती दल को तोतलाडोह बांध में करीब 30 से 40 नाव और मछुआरे दिखाई दिए थे। कर्माझिरी, खिडक़ी और कुरई परिक्षेत्र की तीन अलग-अलग टीमों ने गुमतरा से सिवनी मार्ग पर निगरानी शुरू की। टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया जिसे सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में पकड़ा। वाहन क्रमांक एमएच 02 एयू 7721 में 26 कैरेट, दो बड़े थैले और एक बड़े बोरे में मछलियां भरी मिलीं। मछलियों का कुल वजन 1044.700 किलो मिला। *पहले भी हो चुकी है कार्रवाई* पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार अवैध मत्स्याखेट के खिलाफ चलाए गए अभियानों में 461 नाव और 28039 जाल जब्त कर नष्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा 25 वाहन जब्त किए गए हैं। पिछले वर्षों में अवैध मत्स्याखेट के 57 प्रकरण दर्ज कर 111 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि नौ मामलों में 27 आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी करार देकर दंडित किया जा चुका है। *संवेदनशील मुद्दा* प्रतिबंधित कोर एरिया में प्रवेश कर इतनी बड़ी मात्रा में मछली का शिकार किया जाना केवल अवैध मत्स्याखेट का मामला नहीं, बल्कि पेंच के संवेदनशील वन्यजीव क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। *आरोपी को भेजा गया जेल, तीन की तलाश* ग्राम गुमतरा निवासी संजय टेकाम के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया है जबकि उसके तीन साथी फरार हैं। विभाग अब इस अवैध मत्स्याखेट से जुड़े नेटवर्क की पहचान के लिए जांच कर रहा है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तोलतलाडोह बांध का कोर एरिया आमजन के लिए प्रतिबंधित है, तो वहां 30 से 40 नाव और बड़ी संख्या में मछुआरे कैसे पहुंचे। चाँद से सुजीत श्रीवास1
- खेत में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मजदूरों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सिवनी के गोरखपुर गांव में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे मजदूर उस वक्त सहम गए, जब उनकी नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबे और लगभग 15 किलो वजनी अजगर को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।खेत में दवा छिड़काव के दौरान मजदूरों को अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।1
- Seoni News: खेत में मिला 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू1
- खमरिया में नाली खुदाई को लेकर नया विवाद यशवंत टेम्भरे ने तहसीलदार पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप, मामला पहुंचा न्यायालय1