Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मजदूरों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सिवनी के गोरखपुर गांव में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे मजदूर उस वक्त सहम गए, जब उनकी नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबे और लगभग 15 किलो वजनी अजगर को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।खेत में दवा छिड़काव के दौरान मजदूरों को अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
Devendra thakur
खेत में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मजदूरों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सिवनी के गोरखपुर गांव में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे मजदूर उस वक्त सहम गए, जब उनकी नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबे और लगभग 15 किलो वजनी अजगर को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।खेत में दवा छिड़काव के दौरान मजदूरों को अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है। *काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है।* *चार महीने से कुंभकर्णी नींद में सो रहा प्रशासन: फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बावजूद नगर परिषद और तहसील चांद के अफसरों ने 4 महीने से फाइल पर कुंडली मार रखी है और कार्रवाई शून्य है।* *सरकारी मशीनरी का सरेआम मज़ाक: पुलिस की फाइलों में नामजद आरोपी बेखौफ होकर झूठी शिकायतों का ताना-बाना बुन रहा है, जबकि चांद का पूरा प्रशासनिक अमला लाचार तमाशबीन बना हुआ है।* *धोखाधड़ी पर FIR दर्ज कराने से पीछे क्यों हटे जिम्मेदार?: सरकारी समय की बर्बादी और फर्जी दस्तावेज के खेल पर नगर परिषद चांद आखिरकार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से क्यों भाग रही है?* *भ्रष्ट तंत्र की शह या सफेदपोशों का हाथ?: सवाल उठता है कि क्या एक अपराधी अकेले पूरे अमले को नचा रहा है, या फिर तहसील और नगर परिषद के अंदर बैठे आस्तीन के सांप उसे शह दे रहे हैं?* *क्या कलेक्टर महोदय करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक?: अब सीधी नज़रें छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर पर टिकी हैं—क्या इस प्रशासनिक नकारापन पर गाज गिरेगी और आरोपी पर सख्त एफआईआर दर्ज होगी?* #ChhindwaraNews #ChandTehsil #NagarPalikaChand #ChandPolice #CMHelpline181 #ChhindwaraCollector #FraudAlert #PoliceAdministration #DistrictChhindwara #NewsNation81 #AdministrativeCorruption @CollectorChhindwara @SPChhindwara @ChandPolice @TehsildarChand @CMOCityChand @CMHelplineMP @DMPRChhindwara1
- Seoni News: भक्ति, सुर और मानस पाठ का संगम… बाँकी मंडल ने फिर जीता खिताब1
- लोकपथ एप से अब सड़कों के गड्ढों का होगा त्वरित समाधान. सिवनी जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित 'लोकपथ मोबाइल एप' के माध्यम से आम नागरिक सड़क संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा सकते हैं। यदि सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट या जलभराव जैसी कोई समस्या है, तो नागरिक एप के जरिए मौके की फोटो खींचकर अपनी शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं। एप से शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारी स्थल का परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य सुनिश्चित करेंगे। विभाग ने जिलावासियों से अपील की है कि जनहित में लोकपथ एप का अधिक से अधिक उपयोग कर सड़कों के सुधार में सहयोग प्रदान करें।1
- कलेक्टर कार्यालय के सामने अव्यवस्थाओं का आलम, आमजन परेशान सिवनी जिला मुख्यालय के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र जिला कलेक्टर कार्यालय एवं खनिज विभाग के सामने इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में आमजन अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सड़क किनारे वाहनों की बेतरतीब कतार के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार जाम जैसी स्थिति निर्मित होने से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थाओं के चलते आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- सिवनी के मठ मंदिर में विराजे 8 फीट ऊंचे अष्टधातु महादेव, देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु! 🔱 सिवनी के प्रसिद्ध मठ मंदिर में इन दिनों भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। करीब 8 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान महादेव की यह दिव्य प्रतिमा मंदिर परिसर की भव्यता में चार चांद लगा रही है। इस प्रतिमा को विक्की कश्यप और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है। खास बात यह है कि विक्की कश्यप की टीम हर वर्ष भगवान शिव की नई और आकर्षक प्रतिमा का निर्माण करती है, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है। श्रद्धालु जब मंदिर पहुंचते हैं तो भव्य स्वरूप में विराजे महादेव के दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। सावन के पावन माह में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से मठ मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि आस्था, कला और भक्ति का अद्भुत संगम है—जिसे देखने के लिए श्रद्धालु बार-बार मठ मंदिर पहुंच रहे हैं। सिवनी के मठ मंदिर में विराजे 8 फीट ऊंचे अष्टधातु महादेव, देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु! सिवनी के प्रसिद्ध मठ मंदिर में इन दिनों भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। करीब 8 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान महादेव की यह दिव्य प्रतिमा मंदिर परिसर की भव्यता में चार चांद लगा रही है। इस प्रतिमा को विक्की कश्यप और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है। खास बात यह है कि विक्की कश्यप की टीम हर वर्ष भगवान शिव की नई और आकर्षक प्रतिमा का निर्माण करती है, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है। श्रद्धालु जब मंदिर पहुंचते हैं तो भव्य स्वरूप में विराजे महादेव के दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। सावन के पावन माह में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से मठ मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि आस्था, कला और भक्ति का अद्भुत संगम है—जिसे देखने के लिए श्रद्धालु बार-बार मठ मंदिर पहुंच रहे हैं।1
- जय श्री राम के जयघोष से गूंजा चौरई, साप्ताहिक मिलन केंद्र में जुटे सनातनी चौरई : नगर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र का आयोजन उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। मिलन केंद्र में बड़ी संख्या में सनातनी समाज के युवक, वरिष्ठ नागरिक एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। मिलन केंद्र के दौरान माता श्री कार्यालय में एकत्रीकरण होकर बस स्टैंड से लेकर तुलसीदास जी चौराहे में तुलसीदास जी महाराज की वंदना कर आगे बढ़ते हुए जैन स्तंभ में महावीर स्वामी जी की अर्चना कर भारत माता चौक पहुंचकर । बजरंग दल की प्रार्थना, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत माता की आरती की गई। धार्मिक आयोजनों के साथ कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। युवाओं में दिखा उत्साह साप्ताहिक मिलन केंद्र में युवाओं की बढ़ती सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। बड़ी संख्या में युवा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते नजर आए। वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी ने भी आयोजन को मजबूती प्रदान की। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ना समाज के लिए आवश्यक है। हर मंगलवार बढ़ रहा सहभागिता का दायरा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रत्येक मंगलवार आयोजित किए जा रहे इस मिलन केंद्र में लगातार लोगों की सहभागिता बढ़ती दिखाई दे रही है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार, मिलन केंद्र का उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को संस्कारों से जोड़ना और सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। आयोजन के दौरान ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। मुख्य रूप से नरेश (गुड्डा) रघुवंशी व समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। मिलन केंद्र में उपस्थित सनातनी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर में युवाओं और वरिष्ठजनों की एक साथ बढ़ती भागीदारी को सनातनी एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- *ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा राजीव गांधी जयंती मनाई गई* ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के ग्राम बादलपार चौहान ट्रेडर्स में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा आधूनिक भारत के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती एवं सदभावना दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कुलदीप ककोडिया, सुनील राठौर, देवन मरावी,मूलचंद राठौर,दयालू मरकाम,भारतसिंह रघुवंशी, दिलीप चौहान,दयाराम भलावी,संजय पाल, दुर्गेश भलावी, भीम सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र ककोडिया,शिवम उइके,शुभम चौहान,शिवलाल कोरचे,सुमरन रघुवंशी,नीलसिंह रघुवंशी, रविन्द्र सरयाम, कृपाराम गोनगे,वारेलाल परते, सूरज पवार,सुनील देशमुख, विपिन रजक बलराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।1
- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, तीन बीएमओ को नोटिस और अधिकारियों को किया अवैतनिक कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की गई। एएनसी पंजीयन और स्वास्थ्य मानकों में लापरवाही बरतने पर गोपालगंज, सिवनी नगरीय और लखनादौन के बीएमओ सहित लखनादौन सीडीपीओ को नोटिस जारी किया गया। जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतानों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने कुरई एवं लखनादौन के डीपीएम और बीसीएम का 5-5 दिन का वेतन काटने (अवैतनिक) के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य व पोषण योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।1