जय श्री राम के जयघोष से गूंजा चौरई, साप्ताहिक मिलन केंद्र में जुटे सनातनी चौरई : नगर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र का आयोजन उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। मिलन केंद्र में बड़ी संख्या में सनातनी समाज के युवक, वरिष्ठ नागरिक एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। मिलन केंद्र के दौरान माता श्री कार्यालय में एकत्रीकरण होकर बस स्टैंड से लेकर तुलसीदास जी चौराहे में तुलसीदास जी महाराज की वंदना कर आगे बढ़ते हुए जैन स्तंभ में महावीर स्वामी जी की अर्चना कर भारत माता चौक पहुंचकर । बजरंग दल की प्रार्थना, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत माता की आरती की गई। धार्मिक आयोजनों के साथ कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। युवाओं में दिखा उत्साह साप्ताहिक मिलन केंद्र में युवाओं की बढ़ती सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। बड़ी संख्या में युवा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते नजर आए। वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी ने भी आयोजन को मजबूती प्रदान की। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ना समाज के लिए आवश्यक है। हर मंगलवार बढ़ रहा सहभागिता का दायरा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रत्येक मंगलवार आयोजित किए जा रहे इस मिलन केंद्र में लगातार लोगों की सहभागिता बढ़ती दिखाई दे रही है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार, मिलन केंद्र का उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को संस्कारों से जोड़ना और सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। आयोजन के दौरान ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। मुख्य रूप से नरेश (गुड्डा) रघुवंशी व समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। मिलन केंद्र में उपस्थित सनातनी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर में युवाओं और वरिष्ठजनों की एक साथ बढ़ती भागीदारी को सनातनी एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, तीन बीएमओ को नोटिस और अधिकारियों को किया अवैतनिक कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की गई। एएनसी पंजीयन और स्वास्थ्य मानकों में लापरवाही बरतने पर गोपालगंज, सिवनी नगरीय और लखनादौन के बीएमओ सहित लखनादौन सीडीपीओ को नोटिस जारी किया गया। जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतानों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने कुरई एवं लखनादौन के डीपीएम और बीसीएम का 5-5 दिन का वेतन काटने (अवैतनिक) के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य व पोषण योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।1
- Seoni News: विश्व फोटोग्राफी डे पर फोटोग्राफरों ने बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां, बांटे उपहार1
- छिंदवाड़ा में कृषि विकास अधिकारियों की हड़ताल का चौथा दिन, मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी छिंदवाड़ा में कृषि विकास अधिकारियों की हड़ताल का चौथा दिन, मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर है। छिंदवाड़ा में भी आज हड़ताल का चौथा दिन है। कृषि विकास अधिकारी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि विकास अधिकारियों का कहना है कि वे 12 अगस्त से हड़ताल पर हैं। शुरुआती चार दिनों तक विकासखंड स्तर पर धरना देने के बाद 20 अगस्त तक जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद 21 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेशभर के अधिकारी एकत्र होकर प्रांतीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों की प्रमुख मांगों में ई-एचआरएमएस पोर्टल पर ई-अटेंडेंस लगाने के शासन के आदेश का विरोध शामिल है। उनका कहना है कि फील्ड में काम करने वाले अधिकारियों के लिए ई-अटेंडेंस की व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है। इसके अलावा कृषि विकास अधिकारी लंबे समय से लंबित 2800 ग्रेड पे लागू करने और अतिरिक्त प्रभार के लिए मिलने वाले 500 रुपये के भत्ते को बढ़ाकर 5000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अधिकारियों का कहना है कि वे किसानों और जनहित से जुड़े कार्यों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन शासन के मौजूदा निर्देशों के कारण उन्हें कार्य करने में कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि शासन कृषि विकास अधिकारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है और प्रदेशव्यापी हड़ताल को समाप्त कराने के लिए कब तक कोई ठोस पहल की जाती है।1
- मनाइए सावन का सबसे खूबसूरत महोत्सव छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत तामिया सावन महोत्सव से पहले ही हसीन हो गया तामिया का मौसम 🌧️पहाड़, हरियाली और सावन का संगम MP Tourism के साथ मनाइए सावन का सबसे खूबसूरत महोत्सव।1
- छिंदवाड़ा में शिक्षक राजेन्द्र कुमार परतेती के निलंबन मामले में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निलंबन समाप्त करने की मांग की है। संघ ने मामले में मानवीय एवं न्यायोचित दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है। तामिया विकासखंड के बिजोरीपठार स्थित शासकीय स्कूल के उच्च श्रेणी शिक्षक राजेन्द्र कुमार परतेती के निलंबन को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने मोर्चा संभाला है। संघ का कहना है कि परतेती वर्षों से लंबित पैतृक भूमि के सीमांकन की समस्या के निराकरण के लिए प्रयासरत थे और इसी सिलसिले में उन्होंने जनविश्वास अभियान के तहत आवेदन दिया था। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निलंबन आदेश पर पुनर्विचार करते हुए तत्काल बहाल करने की मांग की है। साथ ही संघ ने आठ दिवस के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की चेतावनी भी दी है।4
- छिंदवाड़ा ईद और भुजलिया उत्सव को लेकर कलेक्ट सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय में आज जिला कलेक्टर द्वारा आने वाले पर्व को लेकर ईद एवं भुजिया शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में यातायात जुलूस आदि पर चर्चा कर शांतिपूर्वक के त्योहारों को मनाने हेतु निर्णय लिए गए3
- खेत में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मजदूरों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सिवनी के गोरखपुर गांव में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे मजदूर उस वक्त सहम गए, जब उनकी नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबे और लगभग 15 किलो वजनी अजगर को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।खेत में दवा छिड़काव के दौरान मजदूरों को अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।1
- मन चंगा तो कठौती में गंगा छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर छिंदवाड़ा में समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ स्थान: राजमाता सिंधिया कॉलेज, छिंदवाड़ा1
- Seoni News: खेत में मिला 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू1