गांव कुन्दौली मे सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विवाद, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंदौली में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविन्द कुमार ने उपजिलाधिकारी एवं थाना दिवस मे शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोग मुन्ना लाला, नन्हे, हरिराम लालाराम आदि रास्ते पर चारपाई डालकर बैठते हैं और वहीं जानवर बांध देते हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जाती है। शिकायत के आधार पर थाना अल्हागंज पुलिस, थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि रास्ते पर सरकारी खड़ंजा बना हुआ है, लेकिन कुछ लोग वहां चारपाई डालकर बैठते हैं और जानवर बांधते हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है। पुलिस और राजस्व विभाग ने दोनों पक्षों को मौके पर समझाकर विवाद शांत कराया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करता या बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है
गांव कुन्दौली मे सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विवाद, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंदौली में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविन्द कुमार ने उपजिलाधिकारी एवं थाना दिवस मे शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोग मुन्ना लाला, नन्हे, हरिराम लालाराम आदि रास्ते पर चारपाई डालकर बैठते हैं और वहीं जानवर बांध देते हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जाती है। शिकायत के आधार पर थाना अल्हागंज पुलिस, थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि रास्ते पर सरकारी खड़ंजा बना हुआ है, लेकिन कुछ लोग वहां चारपाई डालकर बैठते हैं और जानवर बांधते हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है। पुलिस और राजस्व विभाग ने दोनों पक्षों को मौके पर समझाकर विवाद शांत कराया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करता या बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है
- विशेष संवाददाता ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के काली माता मंदिर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है देखें यह खबर1
- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम में शासन द्वारा स्वीकृत राज्य सेक्टर की 109 सड़कों एवं 11 नालों/जल निकास कार्यों की प्रगति, लोहारो चौराहा और हीट वेव से बचाव की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर पेयजल और गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां हॉट मिक्स से सड़क निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण से पहले और बाद में फोटो व वीडियोग्राफी कराने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल निकासी हेतु नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मई तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए और निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा। लोहारो चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिनों में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को सैटलाइट बस अड्डे पर हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए। हीट वेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण कराने तथा पाइपलाइन से सप्लाई हो रहे पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने और 10 से अधिक भैंस पालने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए।1
- गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता1
- जनपद शाहजहाँपुर थाना कोतवाली पर दिनांक 19.04.2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 112/2026, धारा 69/351(3) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया =================== उक्त प्रकरण में आरोप है कि अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव निवासी शाहपुर, थाना टुंडला, जनपद फिरोजाबाद द्वारा वादिनी को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा ==================== बाद में विवाह से इंकार कर दिया गया। साथ ही अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा वादिनी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। ==================== मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव निवासी नंगला भाहू, थाना दक्षिणी, जनपद फिरोजाबाद, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 24.04.2026 को समय 23:40 बजे सर्विलांस सेल, जनपद शाहजहाँपुर से प्राप्त लोकेशन के आधार पर बरेली मोड़, थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। ================= अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। ( रिज़वान खान की रिपोर्ट )3
- सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में “मोबाइल फोन का उपयोग” विषय पर इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न 25 अप्रैल 2026 को सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का प्रमुख विषय “मोबाइल फोन का उपयोग” रहा, जिस पर छात्रों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आधुनिक जीवन में मोबाइल के लाभ और हानियों पर तार्किक तर्क रखते हुए श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, आत्मविश्वास और विषय की गहरी समझ साफ झलक रही थी। प्रश्नोत्तर सत्र भी बेहद रोचक रहा, जिसमें छात्रों ने सटीक और संतोषजनक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में होप हाउस ने प्रथम, चैरिटी हाउस ने द्वितीय तथा पीस हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में चैरिटी हाउस प्रथम, पीस हाउस द्वितीय और होप हाउस तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में श्रेष्ठ वक्ताओं में पक्ष से आर्यन, आराध्या एवं पार्थ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में श्रेष्ठा, आदि जैन एवं आराध्या ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। सीनियर वर्ग में पक्ष से एंजेल, आरुषि और कौटिल्य तथा विपक्ष में आन्या द्विवेदी, परिधि वर्मा और वेदांशी ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। प्रश्नकर्ता के रूप में भी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। ओवरऑल प्रदर्शन में आन्या मिश्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनकी तार्किक सोच को प्रोत्साहित करती हैं। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने इसे छात्रों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त मंच बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। मंच संचालन तितिक्षा ने किया । इस सफल आयोजन में कविता पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, अतुल मिश्रा, शिवानी मिश्रा , विवेक राजपूत सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा1
- तैयारियां हुई पूरी,मल्लावां में जब जुटे भाजपा के दिग्गज नेता हरदोई मल्लावां की गलियों में आज सिर्फ एक ही चर्चा थी— 'गंगा एक्सप्रेस-वे' और प्रधानमंत्री मोदी का आगमन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खुद कमान संभालने मैदान में उतरे उन्होंने साफ कर दिया कि यह एक्सप्रेस-वे सिर्फ सड़क नहीं,बल्कि इस इलाके की किस्मत बदलने वाली 'तरक्की की लाइफलाइन' है बैठक में नेताओ की बड़ी संख्या मे उपस्थिति रही कि देखने वाले देखते रह गए एक तरफ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रणनीति बनाते दिखे,तो दूसरी तरफ मिश्रिख, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के सांसदों (अशोक रावत, अरुण सागर और मुकेश राजपूत) ने अपनी मौजूदगी से हलचल बढ़ा दी यही नहीं,सूबे की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ ही साथ राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार भी पीएम के भव्य स्वागत की रूपरेखा तय करने में पीछे नहीं रहे एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी और स्थानीय विधायक आशीष सिंह(आशू) ने कार्यकर्ताओं में वो जोश भरा कि 'मोदी-मोदी' के नारों की गूंज अभी से सुनाई देने लगी है पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को 'जीत का मंत्र' देते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी ऐसी होगी कि हरदोई विकास की दौड़ में सरपट भागेगा बैठक में जिस तरह का भारी-भरकम लाव-लश्कर जुटा,उसने साफ संकेत दे दिए हैं कि प्रधानमंत्री का स्वागत 'ऐतिहासिक' होने वाला है अब देखना यह है कि एक्सप्रेस-वे के इस लोकार्पण उत्सव से हरदोई की सियासत में और कितनी 'मिठास' घुलती है!1
- हमारा और इनका नाम एक है बस थोड़ा पीछे गड़बड़ है अखिलेश यादव 😳 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अखिलेश पाठक के सदस्यता ग्रहण करने के बाद बोले अखिलेश यादव 😳 #AkhileshYadav Akhilesh Yadav Akhilesh Pathak Ashish Pathak Kamlesh Pathak Chief Minister Office Uttar Pradesh Rajni Tiwari Brajesh Pathak1
- शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए। इस्लामिया इंटर कॉलेज पर सबसे लंबी कतार इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर गेट से लेकर अंटा चौराहा की तरफ जाने वाला मार्ग पर लंबी कतारें लगी रहीं। पहली शिफ्ट में लगभग 480 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, जबकि दूसरी शिफ्ट में भी लगभग 480 संख्या रही। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अभ्यर्थी सिर पर रूमाल और अंगोछा रखकर लाइन में खड़े नजर आए। अन्य केंद्रों पर भी समान स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग में भी अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। यहां पहली और दूसरी शिफ्ट में लगभग 384-384 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज में लगभग 480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। घायल अभ्यर्थी भी नहीं डिगे परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का जज्बा भी देखने को मिला। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसका हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, पैर, हाथ और सिर पर पट्टियां बंधी होने के बावजूद वह परीक्षा देने पहुंचा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे शहर में किसी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।1