logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हम आपके लिए हर छोटी बड़ी खबर आप तक पहुंचाते है जिससे आप घर बैठे खबर जाने सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में “मोबाइल फोन का उपयोग” विषय पर इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न 25 अप्रैल 2026 को सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का प्रमुख विषय “मोबाइल फोन का उपयोग” रहा, जिस पर छात्रों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आधुनिक जीवन में मोबाइल के लाभ और हानियों पर तार्किक तर्क रखते हुए श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, आत्मविश्वास और विषय की गहरी समझ साफ झलक रही थी। प्रश्नोत्तर सत्र भी बेहद रोचक रहा, जिसमें छात्रों ने सटीक और संतोषजनक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में होप हाउस ने प्रथम, चैरिटी हाउस ने द्वितीय तथा पीस हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में चैरिटी हाउस प्रथम, पीस हाउस द्वितीय और होप हाउस तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में श्रेष्ठ वक्ताओं में पक्ष से आर्यन, आराध्या एवं पार्थ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में श्रेष्ठा, आदि जैन एवं आराध्या ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। सीनियर वर्ग में पक्ष से एंजेल, आरुषि और कौटिल्य तथा विपक्ष में आन्या द्विवेदी, परिधि वर्मा और वेदांशी ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। प्रश्नकर्ता के रूप में भी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। ओवरऑल प्रदर्शन में आन्या मिश्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनकी तार्किक सोच को प्रोत्साहित करती हैं। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने इसे छात्रों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त मंच बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। मंच संचालन तितिक्षा ने किया । इस सफल आयोजन में कविता पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, अतुल मिश्रा, शिवानी मिश्रा , विवेक राजपूत सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

4 hrs ago
user_Rahul katheriya
Rahul katheriya
Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by AMIR KHAN
    1
    Post by AMIR KHAN
    user_AMIR KHAN
    AMIR KHAN
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    13 hrs ago
  • Post by Ankit Kumar
    2
    Post by Ankit Kumar
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Farmer जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अल्हागंज क्षेत्र में नकब लगाकर लाखों की चोरी, नगदी व जेवरात ले गए चोर शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव निवाऊनगला में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजेश कुमार पूजा ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोर घर में नकब लगाकर घुस आए और घर में रखे 50 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    अल्हागंज क्षेत्र में नकब लगाकर लाखों की चोरी, नगदी व जेवरात ले गए चोर
शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव निवाऊनगला में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजेश कुमार पूजा ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोर घर में नकब लगाकर घुस आए और घर में रखे 50 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    19 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • मोटरसाइकिल में लगी आग जैसे तैसे आग बुझाई गई
    1
    मोटरसाइकिल में लगी आग जैसे तैसे आग बुझाई गई
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by AMIR KHAN
    1
    Post by AMIR KHAN
    user_AMIR KHAN
    AMIR KHAN
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.