Shuru
Apke Nagar Ki App…
Congress party jindabad Rahul Gandhi jindabad Desh ka agla pm Rahul Gandhi
AMIR KHAN
Congress party jindabad Rahul Gandhi jindabad Desh ka agla pm Rahul Gandhi
- Prahlad Singh Palफर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेशबीजेपी विधायक भोजपुर ने दोषियों को जेसीबी मशीन ट्रेक्टर ट्रॉली को बचाने का काम किया है नागेंद्र सिंह विधायक भोजपुर15 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में “मोबाइल फोन का उपयोग” विषय पर इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न 25 अप्रैल 2026 को सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का प्रमुख विषय “मोबाइल फोन का उपयोग” रहा, जिस पर छात्रों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आधुनिक जीवन में मोबाइल के लाभ और हानियों पर तार्किक तर्क रखते हुए श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, आत्मविश्वास और विषय की गहरी समझ साफ झलक रही थी। प्रश्नोत्तर सत्र भी बेहद रोचक रहा, जिसमें छात्रों ने सटीक और संतोषजनक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में होप हाउस ने प्रथम, चैरिटी हाउस ने द्वितीय तथा पीस हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में चैरिटी हाउस प्रथम, पीस हाउस द्वितीय और होप हाउस तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में श्रेष्ठ वक्ताओं में पक्ष से आर्यन, आराध्या एवं पार्थ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में श्रेष्ठा, आदि जैन एवं आराध्या ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। सीनियर वर्ग में पक्ष से एंजेल, आरुषि और कौटिल्य तथा विपक्ष में आन्या द्विवेदी, परिधि वर्मा और वेदांशी ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। प्रश्नकर्ता के रूप में भी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। ओवरऑल प्रदर्शन में आन्या मिश्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनकी तार्किक सोच को प्रोत्साहित करती हैं। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने इसे छात्रों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त मंच बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। मंच संचालन तितिक्षा ने किया । इस सफल आयोजन में कविता पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, अतुल मिश्रा, शिवानी मिश्रा , विवेक राजपूत सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा1
- Post by CITY NEWS1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by AMIR KHAN1
- *पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज में नवनिर्मित बैरक तथा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस प्रशिक्षण हेतु बैरक ,क्लास रूम' और पुलिस लाइन के नव निर्मित मुख्य द्वार का किया गया उद्घाटन ।* आज दिनांक 24.04.2026 को जनपद कन्नौज के भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण हेतु थाना कोतवाली कन्नौज में नवनिर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन किया गया जो कि फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा। इसके पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज में पुलिस प्रशिक्षण को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए नए प्रशिक्षण बैरक और क्लास रूम का उद्घाटन किया गया ताकि जवानों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इसी क्रम में पुलिस लाइन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का भी अनावरण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार के साथ क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रनव कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।2
- शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंदौली में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविन्द कुमार ने उपजिलाधिकारी एवं थाना दिवस मे शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोग मुन्ना लाला, नन्हे, हरिराम लालाराम आदि रास्ते पर चारपाई डालकर बैठते हैं और वहीं जानवर बांध देते हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जाती है। शिकायत के आधार पर थाना अल्हागंज पुलिस, थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि रास्ते पर सरकारी खड़ंजा बना हुआ है, लेकिन कुछ लोग वहां चारपाई डालकर बैठते हैं और जानवर बांधते हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है। पुलिस और राजस्व विभाग ने दोनों पक्षों को मौके पर समझाकर विवाद शांत कराया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करता या बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है1
- Post by Ankit Kumar2
- पशु ने किया बच्ची पर हमला1