मनोहरपुर में भारत आदिवासी पार्टी की बैठक, DMFT मद में अनियमितता का आरोप मनोहरपुर : बारला निवास मनोहरपुर में आज भारत आदिवासी पार्टी (प० सिंहभूम) की मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष सुशील बारला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद की राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने आरोप लगाया कि जिले में DMFT मद की राशि नियमावली के अनुरूप खर्च नहीं की जा रही है, बल्कि सुनियोजित तरीके से कुछ चहेते संवेदकों को लाभ पहुंचाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि DMFT मद में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अगस्त 2025 तक कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत खान प्रबंधन द्वारा 3344 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं, जिससे 8755 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके बावजूद खान प्रभावित क्षेत्र सारंडा के युवा रोजगार के अभाव में बड़े पैमाने पर अन्य राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। बैठक में कहा गया कि गुवा और चिड़िया लौह अयस्क खान प्रभावित क्षेत्रों के लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। प्रभावित ग्रामीण आज भी नदी-नालों का पानी पीने को विवश हैं, जबकि DMFT मद की राशि से पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, सिंचाई एवं जल संरक्षण जैसी योजनाओं पर खर्च किया जाना चाहिए। सुशील बारला ने स्पष्ट कहा कि DMFT योजनाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 25 मार्च 2026 को विकास योजनाओं में अनियमितता तथा वनाधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन के बावजूद वनाधिकार पट्टा निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल एवं भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में जिला सचिव शांन्तिएल कान्डयबुरू, मोजेस चेरोवा, विल्सन बहंन्दा, मासुम हेमब्रोम, सेम सुन्दर लोमगा, दीपक गुड़िया, वरदान ओडेया सहित अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बताया गया कि पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन की रणनीति भी तैयार करेगी।

- मनोहरपुर : बारला निवास मनोहरपुर में आज भारत आदिवासी पार्टी (प० सिंहभूम) की मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष सुशील बारला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद की राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने आरोप लगाया कि जिले में DMFT मद की राशि नियमावली के अनुरूप खर्च नहीं की जा रही है, बल्कि सुनियोजित तरीके से कुछ चहेते संवेदकों को लाभ पहुंचाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि DMFT मद में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अगस्त 2025 तक कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत खान प्रबंधन द्वारा 3344 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं, जिससे 8755 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके बावजूद खान प्रभावित क्षेत्र सारंडा के युवा रोजगार के अभाव में बड़े पैमाने पर अन्य राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। बैठक में कहा गया कि गुवा और चिड़िया लौह अयस्क खान प्रभावित क्षेत्रों के लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। प्रभावित ग्रामीण आज भी नदी-नालों का पानी पीने को विवश हैं, जबकि DMFT मद की राशि से पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, सिंचाई एवं जल संरक्षण जैसी योजनाओं पर खर्च किया जाना चाहिए। सुशील बारला ने स्पष्ट कहा कि DMFT योजनाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 25 मार्च 2026 को विकास योजनाओं में अनियमितता तथा वनाधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन के बावजूद वनाधिकार पट्टा निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल एवं भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में जिला सचिव शांन्तिएल कान्डयबुरू, मोजेस चेरोवा, विल्सन बहंन्दा, मासुम हेमब्रोम, सेम सुन्दर लोमगा, दीपक गुड़िया, वरदान ओडेया सहित अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बताया गया कि पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन की रणनीति भी तैयार करेगी।1
- चक्रधरपुर के अरगुंडी में छापेमारी करने गये उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाही घायल1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में जमीनी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। गांव के अजय राय ने कथित तौर पर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व में अंचल अधिकारी (CO) ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था और वरीय पदाधिकारी के समक्ष अपील करने की बात कही थी। लेकिन विवाद थमता नहीं दिखा और अब यह मामला और भी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आखिर क्या है पूरा जमीनी विवाद? प्रशासन की भूमिका पर क्यों उठ रहे सवाल?1
- Post by NUNU RAM MAHATO1
- Post by Ravi Gupta4
- Post by Ajay Nayak1
- होली के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमके दर्शक ईचागढ़- प्रखंड क्षेत्र के कुटाम टोला चोगाटांड़ में मंगलवार को होली के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी प्रताप महतो ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में पांता झुमर नृत्य व गीत में दर्शक जमकर झुमे। बंगाल के झाड़ग्राम लोदासुली के झुमर शिल्पी चुमकी रानी एवं पार्टी ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झुमके को मजबुर किया। झुमर नृत्य में अगल बगल के दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग एक झलक पाने को आतुर देखें गए। वहीं पुरूलिया बाघमुण्डी के विपद तारणी छऊ नृत्य पार्टी के उस्ताद परशुराम महतो एवं झालदा पुस्ती के शिव शक्ति छऊ नृत्य समिति के उस्ताद सुरत कुमार महतो एवं दल के बीच मानभूम शैली का छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,मनोरंजन महतो, हाराधन महतो, मदन गोप, छविनाथ महतो, तुलसी महतो, विपत्ति महतो, सुफल गोरा चांद महतो, सुदर्शन सतमन, आनंद सतमन,मेघनाथ सिंह मुण्डा सहित कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।3
- मागे पर्व के दौरान चाईबासा के बासा टोंटो में शकी पति ने पत्नी की पीट कर की हत्या1