logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी नर्सिंग निदेशालय की मांग को लेकर ब्यावर में सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में नर्सेज की भागीदारी ब्यावर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर द्वारा आज नर्सिंग समुदाय की बहुप्रतीक्षित मांग पृथक नर्सिंग निदेशालय की स्थापना को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अजमेर संभाग के प्रदेशाध्यक्ष चंद्र भान पंवार के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण काठात सहित संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि नर्सिंग संवर्ग प्रदेश का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आज तक पृथक निदेशालय नहीं होने के कारण नर्सेज को पदोन्नति, स्थानांतरण, भर्ती एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग निदेशालय की स्थापना से इन सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि CP भाटी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद फुलवारी, प्रदेश महिला संगठन मंत्री अनिता चौहान, जिला सचिव चेतन प्रकाश, रमेश भट्ट, अजय गहलोत, जितेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, परमेश्वर पारीक, असलम खान, नावेद सहित, राकेश कुड़िया, नरेंद्र सिंह, जिले भर के बड़ी संख्या में नर्सेज साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नर्सिंग साथियों ने एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से उठाया और स्पष्ट संदेश दिया कि नर्सिंग हितों के लिए संगठन पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर ने एक बार फिर साबित किया है कि संगठन न केवल नर्सेज की आवाज उठाने में अग्रणी है, बल्कि हर स्तर पर सक्रिय रहकर नर्सिंग समुदाय के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

1 hr ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी नर्सिंग निदेशालय की मांग को लेकर ब्यावर में सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में नर्सेज की भागीदारी ब्यावर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर द्वारा आज नर्सिंग समुदाय की बहुप्रतीक्षित मांग पृथक नर्सिंग निदेशालय की स्थापना को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अजमेर संभाग के प्रदेशाध्यक्ष चंद्र भान पंवार के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण काठात सहित संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि नर्सिंग संवर्ग प्रदेश का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आज तक पृथक निदेशालय नहीं होने के कारण नर्सेज को पदोन्नति, स्थानांतरण, भर्ती एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग निदेशालय की स्थापना से इन सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि CP भाटी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद फुलवारी, प्रदेश महिला संगठन मंत्री अनिता चौहान, जिला सचिव चेतन प्रकाश, रमेश भट्ट, अजय गहलोत, जितेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, परमेश्वर पारीक, असलम खान, नावेद सहित, राकेश कुड़िया, नरेंद्र सिंह, जिले भर के बड़ी संख्या में नर्सेज साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नर्सिंग साथियों ने एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से उठाया और स्पष्ट संदेश दिया कि नर्सिंग हितों के लिए संगठन पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर ने एक बार फिर साबित किया है कि संगठन न केवल नर्सेज की आवाज उठाने में अग्रणी है, बल्कि हर स्तर पर सक्रिय रहकर नर्सिंग समुदाय के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *अवैध खनन पर प्रहार SP नागौर के निर्देशन में द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी* थाना जसनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही गश्त के दौरान पुलिस टीम ने निम्न कार्यवाही की—मौजा बीजाथल से 1 डम्पर वाहन मय बजरी 1 जेसीबी मशीन अवैध बजरी खनन/परिवहन करते हुए जब्त मौजा दासावास (लूणी नदी क्षेत्र) से 5 ट्रैक्टर मय ट्रॉलीअवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते हुए जब्त नागौर पुलिस द्वारा अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हेतु अभियान जारी रहेगा। #NagaurPolice #IllegalMining #SPNagaur
    4
    *अवैध खनन पर प्रहार
SP नागौर के निर्देशन में द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी*
थाना जसनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने निम्न कार्यवाही की—मौजा बीजाथल से 1 डम्पर वाहन मय बजरी 1 जेसीबी मशीन अवैध बजरी खनन/परिवहन करते हुए जब्त 
मौजा दासावास (लूणी नदी क्षेत्र) से 5 ट्रैक्टर मय ट्रॉलीअवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते हुए जब्त
नागौर पुलिस द्वारा अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हेतु अभियान जारी रहेगा।
#NagaurPolice #IllegalMining #SPNagaur
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त नागौर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जसनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दासावास लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जसनगर थाना टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान दासावास स्थित लूणी नदी क्षेत्र में कुछ वाहन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आए। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी का खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा संबंधित खनिज विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नागौर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जसनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दासावास लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार जसनगर थाना टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान दासावास स्थित लूणी नदी क्षेत्र में कुछ वाहन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आए। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी का खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए।
कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा संबंधित खनिज विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सिरियारी पुलिस ने पाली के रड़ावास गांव में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल है।
    2
    सिरियारी पुलिस ने पाली के रड़ावास गांव में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल है।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नागौर के रूपनगढ़ बस स्टैंड पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। बस स्टैंड और कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद, यहाँ से कोई बस नहीं चलती जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
    1
    नागौर के रूपनगढ़ बस स्टैंड पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। बस स्टैंड और कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद, यहाँ से कोई बस नहीं चलती जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र में गिरल कंपनियों के खिलाफ ग्रामीण 20-25 दिनों से धरना दे रहे हैं। उनकी सुनवाई न होने पर आखिरकार शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और धरनास्थल पर ही रात्रि विश्राम किया।
    1
    राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र में गिरल कंपनियों के खिलाफ ग्रामीण 20-25 दिनों से धरना दे रहे हैं। उनकी सुनवाई न होने पर आखिरकार शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और धरनास्थल पर ही रात्रि विश्राम किया।
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नागौर के मेड़ता में ट्रेन पटरी पार करते समय दो महिलाएं रेलगाड़ी की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसने जल्दबाजी के खतरनाक नतीजों की याद दिलाई।
    1
    नागौर के मेड़ता में ट्रेन पटरी पार करते समय दो महिलाएं रेलगाड़ी की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसने जल्दबाजी के खतरनाक नतीजों की याद दिलाई।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    11 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी दूध गर्म करते समय घर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा ब्यावर के नया नगर में मची अफरा-तफरी, परिवार सुरक्षित बाहर निकाला गया ब्यावर शहर के शिवनाथपुर रोड स्थित तकारी फैक्ट्री के पास नया नगर में बुधवार रात गोपाल सिंह पुत्र गणेश सिंह के घर में दूध गर्म करते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर ब्यावर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। राहत एवं बचाव कार्य में वाहन चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन लखविंदर सिंह, सिविल डिफेंस कर्मचारी गजेंद्र सिंह एवं नरेश ने अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
दूध गर्म करते समय घर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ब्यावर के नया नगर में मची अफरा-तफरी, परिवार सुरक्षित बाहर निकाला गया
ब्यावर शहर के शिवनाथपुर रोड स्थित तकारी फैक्ट्री के पास नया नगर में बुधवार रात गोपाल सिंह पुत्र गणेश सिंह के घर में दूध गर्म करते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलने पर ब्यावर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।  राहत एवं बचाव कार्य में वाहन चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन लखविंदर सिंह, सिविल डिफेंस कर्मचारी गजेंद्र सिंह एवं नरेश ने अहम भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों की मदद और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के नागौर जिले के रोहिसी गाँव में लाखों रुपये का आरओ प्लांट सालों से बंद पड़ा है, जिससे भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। यह प्लांट अब कबाड़ बन चुका है और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है जहाँ शराब की खाली बोतलें मिलती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे तुरंत चालू करने या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    राजस्थान के नागौर जिले के रोहिसी गाँव में लाखों रुपये का आरओ प्लांट सालों से बंद पड़ा है, जिससे भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। यह प्लांट अब कबाड़ बन चुका है और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है जहाँ शराब की खाली बोतलें मिलती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे तुरंत चालू करने या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नागौर के मेड़ता में तेज हवा और भारी बारिश के कारण एक विशाल बिजली का खंभा खेत में गिर गया। इसके चलते इलाके में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    नागौर के मेड़ता में तेज हवा और भारी बारिश के कारण एक विशाल बिजली का खंभा खेत में गिर गया। इसके चलते इलाके में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Budraj Nayak
    Budraj Nayak
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.