logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलान में इलेक्ट्रॉनिक दुकान की चोरी का खुलासा, तांबे के तार संग चोर गिरफ्तार

3 hrs ago
user_Leagel India
Leagel India
कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कलान में इलेक्ट्रॉनिक दुकान की चोरी का खुलासा, तांबे के तार संग चोर गिरफ्तार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कलान में इलेक्ट्रॉनिक दुकान की चोरी का खुलासा, तांबे के तार संग चोर गिरफ्तार
    1
    कलान में इलेक्ट्रॉनिक दुकान की चोरी का खुलासा, तांबे के तार संग चोर गिरफ्तार
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मादक पदार्थ तस्करी में जेल भेजने की धमकी देकर दो लाख की वसूली का आरोप सर्राफा व्यापारी को छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मियों ने मांगी रकम, दो सिपाही गिरफ्तार जलालाबाद/परशुरामपुरी। तिलहर पुलिस पर सर्राफा व्यापारी को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर उसके परिजनों से दो लाख रुपये वसूलने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार परशुरामपुरी निवासी सर्राफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय को तिलहर पुलिस के चार सिपाहियों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई। आरोप है कि कार्रवाई का भय दिखाकर उसके घरवालों से दो लाख रुपये की रकम वसूल ली गई, जिसके बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते एसपी सौरभ दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी तिलहर व क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी दीपक कुमार सिंह से मामले की जांच कराई। जांच में मामला सही पाये जाने के बाद पुलिस ने सिपाही अरुण चितौड़िया, पंकज, तुषार, वीरेंद्र तथा नगर निवासी एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। और विभागीय कार्यवाही करते हुए चारों को पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
    1
    मादक पदार्थ तस्करी में जेल भेजने की धमकी देकर दो लाख की वसूली का आरोप
सर्राफा व्यापारी को छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मियों ने मांगी रकम, दो सिपाही गिरफ्तार
जलालाबाद/परशुरामपुरी। तिलहर पुलिस पर सर्राफा व्यापारी को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर उसके परिजनों से दो लाख रुपये वसूलने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार परशुरामपुरी निवासी सर्राफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय को तिलहर पुलिस के चार सिपाहियों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई। आरोप है कि कार्रवाई का भय दिखाकर उसके घरवालों से दो लाख रुपये की रकम वसूल ली गई, जिसके बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते एसपी सौरभ दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी तिलहर व क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी दीपक कुमार सिंह से मामले की जांच कराई। जांच में मामला सही पाये जाने के बाद पुलिस ने सिपाही अरुण चितौड़िया, पंकज, तुषार, वीरेंद्र तथा नगर निवासी एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। और विभागीय कार्यवाही करते हुए चारों को पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम सिनौली चौखड़िया में फिर से पानी आने की शंका लोगों को नहीं मिल पा रही राहत
    1
    ग्राम सिनौली चौखड़िया में फिर से पानी आने की शंका लोगों को नहीं मिल पा रही राहत
    user_Surjeet Thakur
    Surjeet Thakur
    कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ॥ शाहजहाँपुर ॥ ⚠️ हनुमतधाम वाली नदी में बढ़ा जलस्तर 🌊 शाहजहाँपुर स्थित हनुमतधाम वाली नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 🚨 विशेष सावधानी: नदी के किनारे जाने से बचें और बच्चों को नदी के आसपास न जाने दें। वीडियो में लगे चेतावनी बोर्ड पर “सावधान — नदी में मगरमच्छ है” लिखा हुआ है। इसलिए नदी में उतरने या उसके आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें। 🙏 सभी लोगों से अपील है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सावधान रहें, सुरक्षित रहें। 🙏
    1
    ॥ शाहजहाँपुर ॥

⚠️ हनुमतधाम वाली नदी में बढ़ा जलस्तर 🌊

शाहजहाँपुर स्थित हनुमतधाम वाली नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है।
नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
🚨 विशेष सावधानी: नदी के किनारे जाने से बचें और बच्चों को नदी के आसपास न जाने दें। वीडियो में लगे चेतावनी बोर्ड पर “सावधान — नदी में मगरमच्छ है” लिखा हुआ है। इसलिए नदी में उतरने या उसके आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें।
🙏 सभी लोगों से अपील है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें। 🙏
    user_Himanshu deval
    Himanshu deval
    Electrician जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम बुधवाना ब्लाक मदनापुर तहसील जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश,सीसी रोड़ का लेविल सही नहीं होने के कारण जल भराव ग्राम बुधवाना में जलालाबाद रोड पर सीसी रोड़ पर जल भराव हो रहा है, कार्य करने वाली संस्था द्वारा सही लेविल नहीं बनाया गया,अभी नया सीसी रोड बनाया गया है,सीसी रोड़ के ऊपर पानी भरा हुआ है
    2
    ग्राम बुधवाना ब्लाक मदनापुर तहसील जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश,सीसी रोड़ का लेविल सही नहीं होने के कारण जल भराव 
ग्राम बुधवाना में जलालाबाद रोड पर सीसी रोड़ पर जल भराव हो रहा है, कार्य करने वाली संस्था द्वारा सही लेविल नहीं बनाया गया,अभी नया सीसी रोड बनाया गया है,सीसी रोड़ के ऊपर पानी भरा हुआ है
    user_कन्हैया लाल
    कन्हैया लाल
    Building society जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बंगला गोटिया तीसराम की मढ़ैया में राशन वितरित करने का मौका प्राप्त हुआ युवा पत्रकार रंजीत कुमार सन्यासी मंगल गोटिया तेजराम के मढ़ैया में राशन वितरित करने का मौका प्राप्त हुआ मैं रंजीत कुमार संन्यास से राजपुर ब्लॉक के अमृतपुर तहसील में प्रधान और लेखपाल के साथ राशन वितरण हो चुका है
    1
    बंगला गोटिया तीसराम की मढ़ैया में राशन वितरित करने का मौका प्राप्त हुआ युवा पत्रकार रंजीत कुमार सन्यासी
मंगल गोटिया तेजराम के मढ़ैया में राशन वितरित करने का मौका प्राप्त हुआ मैं रंजीत कुमार संन्यास से राजपुर ब्लॉक के अमृतपुर तहसील में प्रधान और लेखपाल के साथ राशन वितरण हो चुका है
    user_Ranjeet Kumar Sanyashi
    Ranjeet Kumar Sanyashi
    Farmer अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप जिला गुना से नरेंद्र कुशवाह रिपोर्टर कुशवाह समाज के शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ संपन्न गुना। कछबाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा जिला गुना के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन श्री राम जानकी प्राचीन मंदिर कुशवाह समाज जिला गुना में किया गया। समारोह में कुशवाह समाज के शिक्षकों का सम्मान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। समारोह के दौरान समाज के शिक्षकों को फूल-माला शाल श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ ही समाज और देश के विकास में योगदान देते हैं। समारोह में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे और सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप 
जिला गुना से नरेंद्र कुशवाह रिपोर्टर
कुशवाह समाज के शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ संपन्न 
गुना। कछबाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा जिला गुना के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन श्री राम जानकी प्राचीन मंदिर कुशवाह समाज जिला गुना  में किया गया। समारोह में कुशवाह समाज के शिक्षकों का सम्मान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
समारोह के दौरान समाज के शिक्षकों को फूल-माला शाल श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ ही समाज और देश के विकास में योगदान देते हैं।
समारोह में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे और सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • SSP को शिकायत भेजी है। पुलिस आरोप लगाया है आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले में खड़े होकर धमकी दी। बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के अहमदनगर रुखाड़ा गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस उन पर अपनी पुरानी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है और धमकी दे रही है। अनिल कुमार के मुताबिक, उन्होंने 27 अगस्त 2026 को एक शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत ग्राम समाज की जमीन पर बिना इजाजत 'अंबेडकर पार्क' का बोर्ड लगाए जाने से जुड़ी थी। उनकी शिकायत संख्या 40014926042997 थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 5 सितंबर को थाने के पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। पुलिस को पहले से पता था कि वे घर पर नहीं हैं। अनिल कुमार का कहना है कि पिछली रात से ही उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। अनिल कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले में खड़े होकर धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत वापस नहीं ली गई, तो उनके साथ गलत होगा। इस घटना के बाद अनिल कुमार खुद को डरा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अनिल कुमार ने SSP से मांग की है कि पुलिसकर्मियों की पहचान और उनकी ड्यूटी की जांच की जाए। साथ ही, दबाव बनाने का निर्देश देने वाले अधिकारी की भी जांच हो। उन्होंने अपनी मूल शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने की भी अपील की है। उन्होंने साफ किया है कि वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेना चाहते और किसी दबाव में समझौता नहीं करेंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने इस बारे में थाना प्रभारी उसावां को भी पहले ही बता दिया था।
    1
    SSP को शिकायत भेजी है। पुलिस आरोप लगाया है आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले में खड़े होकर धमकी दी।
बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के अहमदनगर रुखाड़ा गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस उन पर अपनी पुरानी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है और धमकी दे रही है।
अनिल कुमार के मुताबिक, उन्होंने 27 अगस्त 2026 को एक शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत ग्राम समाज की जमीन पर बिना इजाजत 'अंबेडकर पार्क' का बोर्ड लगाए जाने से जुड़ी थी। उनकी शिकायत संख्या 40014926042997 थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 5 सितंबर को थाने के पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। पुलिस को पहले से पता था कि वे घर पर नहीं हैं। अनिल कुमार का कहना है कि पिछली रात से ही उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
अनिल कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले में खड़े होकर धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत वापस नहीं ली गई, तो उनके साथ गलत होगा। इस घटना के बाद अनिल कुमार खुद को डरा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
अनिल कुमार ने SSP से मांग की है कि पुलिसकर्मियों की पहचान और उनकी ड्यूटी की जांच की जाए। साथ ही, दबाव बनाने का निर्देश देने वाले अधिकारी की भी जांच हो। उन्होंने अपनी मूल शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने की भी अपील की है। उन्होंने साफ किया है कि वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेना चाहते और किसी दबाव में समझौता नहीं करेंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने इस बारे में थाना प्रभारी उसावां को भी पहले ही बता दिया था।
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.