निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, महिलाओं ने भी दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी दतिया। संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन शाखा दतिया द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। खास बात यह रही कि शिविर में एक दर्जन महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा एवं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश “रक्त इंसान की नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” को साकार करते हुए बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में यह शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, भांडेरी फाटक मार्ग पर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी, जहां दतिया जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज श्री राधेश्याम निरंकारी जी (श्योपुर) ने किया। इस अवसर पर श्री जगदीश रतनानी जी, मुखी संत हजारी राम पंचायत ज्योति मंदिर, श्री धर्मदास भम्भानी जी, अध्यक्ष सिंधु जनरल पंचायत, श्री रमेश चन्द्राणी जी, अध्यक्ष बाबा असूदा राम सेवा समिति सहित कई समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रांच मुखी प्रीतम सिंह प्रजापति एवं सेवादल शिक्षक श्री अनिल सचदेवा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, निरंकारी सेवादारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, महिलाओं ने भी दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी दतिया। संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन शाखा दतिया द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। खास बात यह रही कि शिविर में एक दर्जन महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा एवं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश “रक्त इंसान की नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” को साकार करते हुए बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में यह शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, भांडेरी फाटक मार्ग पर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी, जहां दतिया जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज श्री राधेश्याम निरंकारी जी (श्योपुर) ने किया। इस अवसर पर श्री जगदीश रतनानी जी, मुखी संत हजारी राम पंचायत ज्योति मंदिर, श्री धर्मदास भम्भानी जी, अध्यक्ष सिंधु जनरल पंचायत, श्री रमेश चन्द्राणी जी, अध्यक्ष बाबा असूदा राम सेवा समिति सहित कई समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रांच मुखी प्रीतम सिंह प्रजापति एवं सेवादल शिक्षक श्री अनिल सचदेवा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, निरंकारी सेवादारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
- दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखी हेलमेट नहीं तो सफर नहीं दतिया में सड़क पर उतरे एसपी मयूर खंडेलवाल, शराबी ड्राइवरों पर भी सख्त कार्रवाई दतिया। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार संभालने के बाद से ही उन्होंने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज एसपी मयूर खंडेलवाल खुद शहर के व्यस्त राजगढ़ चौराहे पर पहुंचे और वाहन चेकिंग अभियान की कमान संभाली। अचानक एसपी को सड़क पर देखकर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई और कई लोग सतर्क नजर आए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर पहले यातायात नियमों के महत्व के बारे में समझाया गया। इसके बाद कई वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए। एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि हेलमेट केवल पुलिस चालान से बचने का माध्यम नहीं है, बल्कि सड़क हादसे के दौरान जीवन बचाने वाला सबसे जरूरी सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कई वाहन चालकों की मौके पर जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। एसपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर हादसों के पीछे बड़ी वजह लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, नंबर प्लेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की। जिन वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए। राजगढ़ चौराहे पर अचानक शुरू हुई इस सख्ती के चलते कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी लगी रही। कई लोग एसपी की इस पहल की सराहना करते नजर आए। अभियान के दौरान सुनील कुमार शिवहरे भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित यात्रा कर सके। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।1
- निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, महिलाओं ने भी दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी दतिया। संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन शाखा दतिया द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। खास बात यह रही कि शिविर में एक दर्जन महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा एवं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश “रक्त इंसान की नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” को साकार करते हुए बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में यह शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, भांडेरी फाटक मार्ग पर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी, जहां दतिया जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज श्री राधेश्याम निरंकारी जी (श्योपुर) ने किया। इस अवसर पर श्री जगदीश रतनानी जी, मुखी संत हजारी राम पंचायत ज्योति मंदिर, श्री धर्मदास भम्भानी जी, अध्यक्ष सिंधु जनरल पंचायत, श्री रमेश चन्द्राणी जी, अध्यक्ष बाबा असूदा राम सेवा समिति सहित कई समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रांच मुखी प्रीतम सिंह प्रजापति एवं सेवादल शिक्षक श्री अनिल सचदेवा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, निरंकारी सेवादारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।1
- भांडेर अनुभाग में मंगलवार 12 मई 2026 को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाईरामगढ़ रोड पर स्थित नवीन तहसील एवं संयुक्त कार्यालय भांडेर में सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होगी। जनसुनवाई को लेकर प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सोमवार शाम 06 बजे भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने आदेश जारी कर अनुभाग के समस्त खंड स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना है।1
- बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला। बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला।1
- मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।* *सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।* *गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।1
- दतिया जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1632 वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान ₹6 लाख 4400 का समन शुल्क वसूला गया और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- दतिया जिले में नए एसपी मयूर खंडेलवाल के आने के बाद इंदरगढ़ और थरेट पुलिस ने 20 से अधिक मामलों वाले आदतन अपराधी सागर यादव का नगर में जुलूस निकाला। इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में खौफ का माहौल है, और पुलिस ने अपराध बर्दाश्त न करने का संदेश दिया है।1
- राजगढ़ चौराहा पर कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के काटे चालान दतिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राजगढ़ चौराहा पर टीआई धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। दतिया कोतवाली पुलिस द्वारा राजगढ़ चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती दिखाई। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालक और बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालानी कार्रवाई की। कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।1