Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंदिर से लौट रहे युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या sikandrabad सिकंदराबाद के जौली गांव में मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। #Bulandshahr #Sikandrabad #UPCrimeNews #BreakingNews #HindiNews
Abp news Samachar
मंदिर से लौट रहे युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या sikandrabad सिकंदराबाद के जौली गांव में मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। #Bulandshahr #Sikandrabad #UPCrimeNews #BreakingNews #HindiNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आपको बता दे की सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बेलोट में स्थित मंदिर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि चोरों द्वारा बेलोट गांव में स्थित मंदिर में चोरों द्वारा मंदिर से 10 तोले चांदी का मुकुट,1 चांदी का छत्र ,1 पाजेब, 1 सोने की चेन और लॉकेट,1 सोने की बिंदी,1 सोने की नथ और दान पात्र में 11500 नकदी को चोरी किया गया है, मामले में ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है1
- बुलंदशहर में हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। होली की पूजा कर लौट रहे युवक अनिल भाटी की निर्मम हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के परशुराम चौक पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने की मांग उठाई। जाम के चलते इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।1
- लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पीटा पति को नौकरी से क्यों निकाला, बच्चे भूखे मर रहे; है बलरामपुर का मामला बलरामपुर में बिजली विभाग के JE (अवर अभियंता) की लाइनमैन की पत्नी ने पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि JE ने उसके पति को नौकरी से निकाल दिया। उसके बच्चे 4 महीने से भूखे हैं महिला का कहना है कि उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कई बार विभाग में गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- महिला को सूचना मिली थी कि JE अजीत कुमार सिंह ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठे हैं। वह पति को दोबारा काम पर रखने की मांग लेकर वहां पहुंच गई। सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला पति को नौकरी पर रखने की मांग लेकर JE के पास गई थी, लेकिन उसकी बात सुनी गई तो वह भड़क गई। JE ने महिला के पति को काम पर रखने से इनकार कर दिया, जिस पर महिला गुस्से में आ गई और उसकी पिटाई कर दी। यह वीडियो मारपीट से पहले का है, जिसमें महिला JE से कह रही कि मेरे बच्चे भूखे मर रहे हैं। अब जानिए पूरा मामला पूरा मामला हरैया सतघरवा क्षेत्र का है। जहां ग्राम पंचायत ऑफिस में सोमवार शाम करीब 4 बजे JE अजीत कुमार सिंह बैठे थे। तभी संविदा लाइनमैन मिश्रीलाल की पत्नी सुमन वहां पहुंच गई। सुमन पहले JE से विनती करती रही- मेरे पति को दोबारा नौकरी पर रख लीजिए। हम लोग 4 महीने से परेशान हैं। मेरे बच्चे भूखे हैं। लेकिन, JE ने महिला की बात नहीं सुनी। इसके बाद देखते ही देखते कहासुनी तेज हो गई। आरोप है कि गुस्से में सुमन ने जेई पर हाथ उठा दिया। उसे धक्का दिया और थप्पड़ मारे। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। सुमन का आरोप है कि उसके पति को 4 महीने पहले बिना किसी नोटिस और स्पष्ट कारण के विभाग से हटा दिया गया था। जेई को बचाने के लिए अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद जेई अजीत कुमार सिंह ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मिश्रीलाल की ओर से भी प्रार्थना पत्र दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की भी पड़ताल की जा रही। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संविदा लाइनमैन एकजुट हए घटना के बाद जिले भर के संविदा लाइनमैन मिश्रीलाल के समर्थन में लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि बिना स्पष्ट कारण संविदा कर्मियों को हटाना अन्याय है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियमों के तहत कार्रवाई की जाती है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है। लाइनमैन मिश्रीलाल की है, जिसकी पत्नी ने जेई को पीटा है। लाइनमैन बोला- एक साल से परेशान किया जा रहा लाइनमैन मिश्रीलाल ने बताया- जेई अजीत कुमार सिंह मुझे 1 साल से परेशान कर रहे थे। पूरा काम लेते थे। इसके बावजूद हर महीने की सैलरी में कुछ दिन की सैलरी काट देते थे। पूरी उपस्थित दर्ज नहीं करते थे। जबकि मैं दिन-रात मेहनत करके क्षेत्र में बना रहता था। हर दिन ड्यूटी करता था। दिसंबर महीने में भी मेरा 10 दिन की वेतन काट लिया गया था। जनवरी का भी पूरा वेतन नहीं दिया गया l 6 महीने से ज्यादा हो गया, कभी मुझे पूरा वेतन नहीं दिया गया। पिछले महीने भी मेरी पत्नी जेई से मिलने गई. वह पूछने लगी कि आप उनका वेतन क्यों काट लेते हैं तब उन्होंने मेरी पत्नी को डांट कर भगा दिया था। कल एक बार फिर मेरी पत्नी उनसे मिलने गई। उनसे बात कर रही थी। उनके पैरों पर गिरी, मिन्नतें कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने पैर मारकर उसे धकेल दिया था। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। सोमवार को मैं एसआईआर के काम से ग्राम सचिवालय चौधरीडीह में बैठा था। इसी बीच मिश्रीलाल की पत्नी मेरे पास आई। वह लाइनमैन को हटाने की बात पर बहस करने लगी। इस पर मैंने उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। वह मेरा कॉलर पकड़ कर मुझे खींचने लगी। फिर जो घटना हुई, वह सभी ने देखी।1
- न्यू हॉलैंड 3630 ट्रॉली में 170 कट्टा लेकर फंसा न्यू ट्रैक्टर कंपनी वाले से को क्यूट ताकत थी बना रहे ट्रैक्टरों को1
- नमस्कार दोस्तों मैं ndsbuzz आपका स्वागत करता हूं। आज की खबर है गांव गोरोला जो कि खैर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस गांव में फूलडोल मेला की तैयारी हो चुकी हैं आप सभी दिनांक 5 मार्च 2026 को आकर मेले की शोभा बढ़ाएं और रात में जिकड़ी भजन सुनकर आनंद प्राप्त करें । आप सभी का स्वागत है धन्यवाद।1
- सैफपुर धाम पर मनाया गया होली का महापर्व1
- अज्ञात हमलावरों ने पेट और सिर में गोली मारकर अनिल की हत्या की। 40 वर्षीय अनिल भाटी सुबह घर से होली पूजा के लिए निकले थे। पूजा के बाद रास्ते में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला अनिल का शव। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी। बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली के पास की घटना1
- बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट 👉होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक खाका, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया स्थलीय निरीक्षण पब्लिक की लहर शाहजहांपुर/होली के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक “बड़े लाट साहब” जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग का संयुक्त स्थलीय रूट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान होली कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं संवेदनशील स्थलों का बिंदुवार निरीक्षण किया गया। बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण योजना, यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन की तैयारियों को परखा गया। साथ ही सेक्टर एवं जोन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सेक्टर प्रभारी व जोनल अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात डायवर्जन योजना का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। साथ ही होली कमेटी एवं स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस संपन्न कराने पर बल दिया गया। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 को दें, ताकि पारंपरिक “बड़े लाट साहब” जुलूस को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जा सके।1
- गंगीरी चौराहे पर धूमधाम से हुआ होलिका दहन, गूंजे जयकारे1