Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर में हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। होली बुलंदशहर में हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। होली की पूजा कर लौट रहे युवक अनिल भाटी की निर्मम हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के परशुराम चौक पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने की मांग उठाई। जाम के चलते इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।
Mukeshkumar arya
बुलंदशहर में हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। होली बुलंदशहर में हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। होली की पूजा कर लौट रहे युवक अनिल भाटी की निर्मम हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के परशुराम चौक पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने की मांग उठाई। जाम के चलते इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- । कार सवार 4 युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप। मेले से अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर किया गैंगरेप। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार। बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना।1
- ब्रेकिंग बुलंदशहर बुलंदशहर: मेला देखने गई नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म कार सवार 4 युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप मेले से अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर किया गैंगरेप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना1
- वैर बादशाहपुर में जीवंत हुई प्राचीन परंपराएँ: फाग के गीतों और आपसी सौहार्द के साथ मनी 'अपनी वाली होली' वैर बादशाहपुर (बुलंदशहर): आधुनिकता की चकाचौंध के बीच अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजते हुए, ग्राम पंचायत वैर बादशाहपुर में इस वर्ष होली का पर्व अभूतपूर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष जगवीर भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उन विलुप्त होती पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित किया, जो कभी इस अंचल की पहचान हुआ करती थीं। लोकगीतों की गूंज और द्वार-द्वार दस्तक उत्सव का मुख्य आकर्षण ग्रामीणों की वह 'टोली' रही, जिसने गाँव के प्रत्येक घर जाकर दस्तक दी। ढोल-नगाड़ों की थाप और होली के पारंपरिक लोकगीतों (फाग) ने पूरे वैर बादशाहपुर को भक्ति और आनंद के रंगों से सराबोर कर दिया। बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को एक सामूहिक उत्सव का रूप दे दिया। सांस्कृतिक विरासत और प्रबंधन कार्यक्रम का कुशल संचालन राजपाल सिंह द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की वित्तीय देखरेख कोषाध्यक्ष हेम सिंह भाटी ने बखूबी निभाई। हर घर में टोली का भव्य स्वागत पारंपरिक मिष्ठान और प्रसाद के साथ किया गया, जिसमें बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने भविष्य की पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। समुदाय की एकजुटता इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक उमेश भाटी, नेपाल सिंह, किशन सिंह, मिंटू सोलंकी और राजकुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महेश भाटी, वीरेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, उदयपाल सिंह, देवेंद्र भाटी, योगेश भाटी, महेंद्र सिंह (दरोगा जी), लेखराज सिंह, केक सिंह, भरत भाटी, केपी सिंह और सत्येंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। एकजुटता का संदेश तहसील अध्यक्ष जगवीर भाटी ने समापन पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे का प्रतीक है। वैर बादशाहपुर में हमारा यह प्रयास अपनी लुप्त होती ग्रामीण संस्कृति को बचाने का है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों और गौरवशाली विरासत पर गर्व कर सकें।"3
- आज शुभ अवसर पर होली के त्योहार पर सभी के घर पर जा जाकर शुभकामनाएं दी गई अपने सभी हिंदू भाइयों को यह पवन बहुत ही सुंदर दिन है आज2
- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में होली की खुशियों के बीच एक परिवार में मातम छा गया है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली में 40 वर्षीय अनिल भाटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। अनिल सुबह घर से मंदिर में दूध चढ़ाने और होली की पूजा के लिए निकले थे। पूजा कर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। हमलावरों ने अनिल के सिर और पेट में गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते में अनिल का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आपसी रंजिश और अन्य पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है, हालांकि हमलावर अभी फरार हैं।1
- सिकंदराबाद के जौली गांव में मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। #Bulandshahr #Sikandrabad #UPCrimeNews #BreakingNews #HindiNews1
- बुलंदशहर : मंदिर से दूध चढ़ाकर लौट रहे युवक की निर्ममता से की गई हत्या अज्ञात हमलावरों ने पेट और सिर में गोली मारकर अनिल की हत्या की। 40 वर्षीय अनिल भाटी सुबह घर से होली पूजा के लिए निकले थे। पूजा के बाद रास्ते में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला अनिल का शव सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और पुलिस आगे की जांच में जुटी जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली के पास की है पूरी घटना सिकंदराबाद से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर1
- ब्रेकिंग न्यूज़ आज मुरादाबाद थाना मंझोला व मोहल्ला जयंतीपुर की खबर मंझोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयंतीपुर चौकी क्षेत्र का पूरा मामला पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि अखबार फैक्ट्री निवासी तस्लीम नमक व्यक्ति ने पीड़ित महिला से धोखे से शादी की है और शादी की बात से ही आरोपी तस्लीम महिला से गलत कार्य करने का दबाव बना रहा था महिला ने इसका विरोध किया पीड़ित महिला ने आरोपी युवक को तलाक दे दिया और कोर्ट के माध्यम से मुकदमा भी कर दिया जिससे नाराज होकर युवक पीड़ित महिला के घर आया और जबरन साथ रहने का दवा बनाने लगा महिला के बार-बार मना करने के बाद भी आरोपी शराब के नशे में महिला के घर आया जान से मारने की धमकी देते हुए खूब हंगामा किया जिसकी जानकारी पीड़ित ने 112 पर कॉल करके पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया और स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की1