Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajesh kushwah
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajesh kushwah1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन की गूंज अब मध्य प्रदेश के डबरा तक पहुंच गई है। डबरा के अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शनकारी आज दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं और अपना विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों को मनाने के लिए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने हटने से साफ इनकार कर दिया। आंदोलन में शामिल जिबलेश कैन का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक वे इस स्थान से बिल्कुल नहीं हटेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे।4
- मुरैना में काफी दिनों से नालियों में पानी भरा हुआ है और जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से नालियों में पानी रुका होने और कचरा जमा रहने के कारण गंदगी की समस्या बनी हुई है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, अभद्रता और मारपीट किए जाने के विरोध में देशभर में आंदोलन किए जा रहे हैं। इसी के चलते गोहद में समाजसेवियों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को लगभग 5 बजे समाजसेवियों ने नया बस स्टैंड से लेकर अटल चौक तक रैली निकाली। दिल्ली में छात्रों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनसे तुरंत इस्तीफे की मांग की।1
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गुरुवार को 13 वर्षीय बालक राज सविता के कथित अपहरण की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल जाने के लिए निकला मासूम घटना के करीब 7 घंटे बाद सही-सलामत अपने घर लौट आया। आर.एम. कृष्णा पैलेस के पास रहने वाला राज सविता, पिता संतोष सविता, सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जब दोपहर करीब 2:30 बजे तक वह वापस नहीं आया, तो चिंतित परिजन स्कूल पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि राज पूरे दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, तभी सूचना मिली कि बच्चा घर लौट आया है। घर लौटने पर राज ने परिजनों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसका मुंह बांधकर उसे एक गाड़ी में बैठाकर ले गए थे, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से वापस अपने घर पहुंचा। बेटे के सकुशल लौटने पर मां की आंखों से आंसू नहीं थमे और घर का माहौल भावुक हो गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत और बच्चे द्वारा बताए गए घटनाक्रम की सत्यता की जांच में जुटी है।1
- ग्वालियर के महाराज बाड़े पर काम करने वाले एक छोटे फड़ व्यवसायी ने अपने ही परिवार के लोगों पर जान से मारने की धमकियां देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी मारपीट करके छोटे व्यवसायियों को डराते-धमकाते हैं और अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। युवक का कहना है कि इससे पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस बेरुखी के कारण आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। व्यवसायी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसके साथ आगे कोई भी घटना होती है, तो उसकी सीधी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और धमकियां दे रहे आरोपी परिवार के सदस्य ही होंगे।1