बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर? 5 एकड़ जमीन, ₹112 करोड़ और सोने की विशाल प्रतिमा! सोशल मीडिया पर ऐसे दावे वायरल हैं। अगर ये दावे सच हैं, तो सवाल सिर्फ मंदिर बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति और व्यक्तिपूजा के बीच मिटती हुई सीमा का भी है। नेताओं के काम की तारीफ हो सकती है, उनके योगदान को याद किया जा सकता है। लेकिन किसी जीवित राजनेता को भगवान का दर्जा देना क्या लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सही दिशा है? और अगर ₹112 करोड़ सरकारी खजाने से खर्च किए जाने का दावा है, तो सवाल और गंभीर है— जनता के टैक्स का पैसा कहां और किस आधार पर खर्च होगा? जनता को चाहिए— 🏥 अच्छे अस्पताल 🏫 बेहतर स्कूल 🛣️ सड़क और परिवहन 💼 रोजगार 💧 बुनियादी सुविधाएं बिहार को विकास का मंदिर चाहिए, किसी नेता का मंदिर नहीं। और अगर कल सच में आरती शुरू हो गई तो शायद बोलना पड़ेगा— "जय मोदी भगवान, कर दो महंगाई का कल्याण!" 😄 आपकी राय क्या है? क्या राजनीति में किसी जीवित नेता की पूजा उचित है? कमेंट में बताइए।
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर? 5 एकड़ जमीन, ₹112 करोड़ और सोने की विशाल प्रतिमा! सोशल मीडिया पर ऐसे दावे वायरल हैं। अगर ये दावे सच हैं, तो सवाल सिर्फ मंदिर बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति और व्यक्तिपूजा के बीच मिटती हुई सीमा का भी है। नेताओं के काम की तारीफ हो सकती है, उनके योगदान को याद किया जा सकता है। लेकिन किसी जीवित राजनेता को भगवान का दर्जा देना क्या लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सही दिशा है? और अगर ₹112 करोड़ सरकारी खजाने से खर्च किए जाने का दावा है, तो सवाल और गंभीर है— जनता के टैक्स का पैसा कहां और किस आधार पर खर्च होगा? जनता को चाहिए— 🏥 अच्छे अस्पताल 🏫 बेहतर स्कूल 🛣️ सड़क और परिवहन 💼 रोजगार 💧 बुनियादी सुविधाएं बिहार को विकास का मंदिर चाहिए, किसी नेता का मंदिर नहीं। और अगर कल सच में आरती शुरू हो गई तो शायद बोलना पड़ेगा— "जय मोदी भगवान, कर दो महंगाई का कल्याण!" 😄 आपकी राय क्या है? क्या राजनीति में किसी जीवित नेता की पूजा उचित है? कमेंट में बताइए।
- #BADAUN से बड़ी खबर____🔴 ऑपरेशन लंगड़ा में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन..! लूट के 3 बदमाशों से मुठभेड़—तीनों के पैर में लगी गोली,कांस्टेबल भी घायल... पुलिस पर फायरिंग का जवाब गोली से! 18 जुलाई की ₹1 लाख लूट का खुलासा, तमंचा-कारतूस व लूट का माल बरामद। उसावां के सिद्ध बाबा मंदिर के पास मुठभेड़1
- बदायूँ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, लूट की वारदात का खुलासा बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बदायूँ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, लूट की वारदात का खुलासा बदायूँ उसावां भैंस बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर 1 लाख रुपये लूटने के मामले में उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 03 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। यह वारदात 18 जुलाई 2026 को हुई थी। भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर आरोपी करीब 1 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के संबंध में बाइट दी। ➡️ पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।2
- जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता1
- वृंदावन में बाइक का टायर पंचर करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित मथुरा/वृंदावन। वृंदावन में पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार का टायर पंचर किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाइक को रोककर उसके पहिए में नुकीली वस्तु डालकर टायर पंचर करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी थाना वृंदावन में तैनात मुख्य आरक्षी सुनील कुमार है। मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर वाहन का टायर पंचर करने की कार्रवाई किस नियम या आदेश के तहत की गई, इसकी भी जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने निलंबन की कार्रवाई कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में पूरे मामले की क्या वजह सामने आती है और आगे क्या कार्रवाई होती है। बाइटः क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा श्री वरुण मिश्रा।1
- नगर पंचायत उसावा में मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे से बायां फतेहगढ़ बछेली करीमगंज होते हुए उसैत को जाने वाली, एचपी गैस एजेंसी के ठीक सामने पी.डब्ल्यू.डी.की सड़क पर काफी गहरे गड्ढे हो चुके हैं सड़क पर उक्त गड्ढों में प्रतिदिन कोई ना कोई वाहन पलट जाता है रिपोर्टर संजीव कुमार राणा बदायूं आज सुबह सबारियों और बक्सा लोड ई-रिक्शा पलट गया सभी सवारी घायल हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने दौड़कर ई-रिक्शा को सही करवाया और दबे हुए लोगों को निकाला , भविष्य में किसी भी गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रामबाबू सिंह ने संबंधित अधिकारियों से उक्त सड़क पर पानी निकास की व्यवस्था करके सड़क पर आवागमन को सुचारु करवाने की हेतु मांग पत्र दिया है इससे पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया था जिसमें पी.डब्ल्यू.डी.के अधिकारियों ने अभिलंब समाधान का आश्वासन दिया था किंतु अब समस्या अधिक गंभीर हो गई है मांग करने वालों में धन्नू लाल गुप्ता, चौधरी पप्पू सिंह, सत्यदेव सिंह , कृष्ण पाल सिंह, रामशरण सिंह, पंचम बाबू कौशल आदि लोग उपस्थित रहे3
- पानीपत जा रहे युवक को अपने जाल में फंसाकर ठगों ने उड़ाये पन्द्रह हजार रुपए त्यौहारी सीजन में ठगों का गिरोह हुआ सक्रिय उझानी (बदायूॅं) / थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव घटियारी से पानीपत जाने को निकले एक युवक को उझानी के बरी वाले बाईपास पर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उसके पन्द्रह हजार रुपए लेकर चंपत हो गये। युवक को जब स्वयं को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने 112 डायल को फोन कर ठगी की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों को इधर-उधर तलाश किया। और पीड़ित को कोतवाली उझानी लेकर चली गई। पीड़ित हेम सिंह पुत्र रुपराम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वह अपने गांव से पानीपत जाने के लिए उझानी बस स्टैंड बरी वाले बाईपास पर पहुंचा। हेम सिंह ने बताया वहां एक कार खड़ी थी कार सवारों ने पूछा कहां जाना है तो उसने कहा पानीपत तो कार सवारों ने खुद को एक बैंक का बताते हुए कहा कि वह भी पानीपत जा रहे हैं और उसे कार में बिठा लिया। पीड़ित के अनुसार कार सवारों ने कहा रास्ते में चैकिंग होती है तुम पर जितने रुपये हैं वो एक थैली में रख लो जिस पर पीड़ित ने ठगों द्वारा दी गई एक थैली में अपने पन्द्रह हजार रुपए नगदी रख दी। फिर कार सवार ठगों ने उससे कहा कि यहां पुलिस की चैकिंग होती है तुम आगे सामने जाकर खड़े हो जाओ वहीं से तुम्हें बिठा लेंगे। पीड़ित हेम सिंह कार से उतर कर आगे चला गया और कार सवार वहां से फरार हो गये। हेम सिंह को जब लगा दाल में कुछ काला है तो उसने अपने रुपए वाली रैली खोल कर देखी तब उसे खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने डायल 112 को काॅल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों की तलाश की जब वह नहीं मिले तो पीड़ित को कोतवाली लेकर चली गई।1
- BREAKING NEWS INFORMATION 🔴 0:51 सेकंड पर छोटी-सी चूक… 😅 लेकिन बिना रीटेक का दमदार अभिनय हो तो तालियां बनती हैं! इटावा पुलिस को साधुवाद..!1
- यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन, #अलीगढ़ में यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर गूंजे सरकार विरोधी नारे; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कानून वापस लेने की मांग, मांग पूरी न होने पर जंतर-मंतर पर आंदोलन और चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान की चेतावनी #Aligarh #UGC #Protest #BreakingNews #UttarPradesh1
- बदायूं के थाना उसावां पुलिस द्वारा भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये बदायूं के थाना उसावां पुलिस द्वारा भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।*1