logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूँ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, लूट की वारदात का खुलासा बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बदायूँ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, लूट की वारदात का खुलासा बदायूँ उसावां भैंस बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर 1 लाख रुपये लूटने के मामले में उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 03 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। यह वारदात 18 जुलाई 2026 को हुई थी। भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर आरोपी करीब 1 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के संबंध में बाइट दी। ➡️ पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

12 hrs ago
user_Munendra Sharma
Munendra Sharma
Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

बदायूँ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, लूट की वारदात का खुलासा बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बदायूँ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, लूट की वारदात का खुलासा बदायूँ उसावां भैंस बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर 1 लाख रुपये लूटने के मामले में उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 03 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की घटना से

संबंधित सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। यह वारदात 18 जुलाई 2026 को हुई थी। भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर आरोपी करीब 1 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के संबंध में बाइट दी। ➡️ पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • BIG BREAKING LIVE 🔴 सीएम योगी का जापानी छात्रों के साथ खास SELFIE मोमेंट...! जापानी Gen-Z छात्र ने सीएम योगी के कंधे पर रखा हाथ, तो खिलखिलाकर मुस्कुरा उठे मुख्यमंत्री.. कैमरे में कैद हुआ सीएम योगी का खुशनुमा अंदाज, तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में...!
    1
    BIG BREAKING LIVE 🔴

सीएम योगी का जापानी छात्रों के साथ खास SELFIE मोमेंट...!
जापानी Gen-Z छात्र ने सीएम योगी के कंधे पर रखा हाथ, तो खिलखिलाकर मुस्कुरा उठे मुख्यमंत्री..
कैमरे में कैद हुआ सीएम योगी का खुशनुमा अंदाज, तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में...!
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • दर्द से तड़पते, भूख-प्यास से व्याकुल घायल गौवंशीय पशुओं का पुरसाहाल नहीं, उझानी (बदायूॅं) / एक ओर प्रदेश सरकार गौवंश को संरक्षण देकर उनकी सुरक्षा कर रही है। वहीं दूसरी ओर दर्द से तड़पते, भूख-प्यास से व्याकुल गौवंशीय पशुओं की ओर किसी का ध्यान नहीं है। पशुधन चिकित्सक सूचना देने के बाबजूद भी घायल पशुओं की लोकेशन पर नहीं पहुंचते हैं पशु प्रेमियों ने भी अब शायद पशुओं की ओर निहारना बंद कर दिया है। जिस कारण गौवंशीय पशुओं की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई हैं। इशारा गौवंशीय पशु घायलावस्था में इलाज के लिए जगह-जगह तड़पते और भूख-प्यास से व्याकुल हो जनमानस से दया की भीड़ मांगते नज़र आते हैं। पशु चिकित्सालय के कर्मचारी और चिकित्सक अपने कर्तव्य का निर्वहन भी ठीक से नहीं कर रहे हैं। घायल गौवंशीय पशुओं के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक माहेश्वरी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि शहर में नगर पालिका परिषद की और गांव में प्रधान व सचिव की जिम्मेदारी है कि वह उस घायल पशु को पकड़वायें। तभी हम उसका इलाज कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकार से कहा घायल गौवंश कहां है आप बता दें हम पालिका की टीम लेकर जायेंगे और उसका इलाज करेंगे बहरहाल योगीराज में सरकारी तंत्र और चिकित्सा विभाग अपना काम कैसे कर रहा है यह पब्लिक है साहब सब देख रही है भूख-प्यास से तड़पते और दर्द से कराह रहे पशुओं की आवाज को कोई सुनने वाला नहीं है।
    1
    दर्द से तड़पते, भूख-प्यास से व्याकुल  
घायल गौवंशीय पशुओं का पुरसाहाल नहीं, 
उझानी (बदायूॅं) / एक ओर प्रदेश सरकार गौवंश को संरक्षण देकर उनकी सुरक्षा कर रही है। वहीं दूसरी ओर दर्द से तड़पते, भूख-प्यास से व्याकुल गौवंशीय पशुओं की ओर किसी का ध्यान नहीं है। पशुधन चिकित्सक सूचना देने के बाबजूद भी घायल पशुओं की लोकेशन पर नहीं पहुंचते हैं पशु प्रेमियों ने भी अब शायद पशुओं की ओर निहारना बंद कर दिया है। जिस कारण गौवंशीय पशुओं की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई हैं। 
इशारा गौवंशीय पशु घायलावस्था में इलाज के लिए जगह-जगह तड़पते और भूख-प्यास से व्याकुल हो जनमानस से दया की भीड़ मांगते नज़र आते हैं। पशु चिकित्सालय के कर्मचारी और चिकित्सक अपने कर्तव्य का निर्वहन भी ठीक से नहीं कर रहे हैं। 
घायल गौवंशीय पशुओं के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक माहेश्वरी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि शहर में नगर पालिका परिषद की और गांव में प्रधान व सचिव की जिम्मेदारी है कि वह उस घायल पशु को पकड़वायें। तभी हम उसका इलाज कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकार से कहा घायल गौवंश कहां है आप बता दें हम पालिका की टीम लेकर जायेंगे और उसका इलाज करेंगे 
बहरहाल योगीराज में सरकारी तंत्र और चिकित्सा विभाग अपना काम कैसे कर रहा है यह पब्लिक है साहब सब देख रही है भूख-प्यास से तड़पते और दर्द से कराह रहे पशुओं की आवाज को कोई सुनने वाला नहीं है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विजय नगरा जिला बदायूं में पानी का निकास ना होने के कारण ये हालत है इसका जिम्मेदार कोन है
    1
    विजय नगरा जिला बदायूं में पानी का निकास ना होने के कारण ये हालत है इसका जिम्मेदार कोन है
    user_Soma Devi
    Soma Devi
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति से 1 लाख रुपये की लूट का खुलासा 🚨 भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति से 1 लाख रुपये की लूट का खुलासा थाना उसावां पुलिस ने दिनांक 18 जुलाई 2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर ₹1 लाख रुपये ले जाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाइट दी।
    1
    भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति से 1 लाख रुपये की लूट का खुलासा
🚨 भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति से 1 लाख रुपये की लूट का खुलासा
थाना उसावां पुलिस ने दिनांक 18 जुलाई 2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर ₹1 लाख रुपये ले जाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाइट दी।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर? 5 एकड़ जमीन, ₹112 करोड़ और सोने की विशाल प्रतिमा! सोशल मीडिया पर ऐसे दावे वायरल हैं। अगर ये दावे सच हैं, तो सवाल सिर्फ मंदिर बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति और व्यक्तिपूजा के बीच मिटती हुई सीमा का भी है। नेताओं के काम की तारीफ हो सकती है, उनके योगदान को याद किया जा सकता है। लेकिन किसी जीवित राजनेता को भगवान का दर्जा देना क्या लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सही दिशा है? और अगर ₹112 करोड़ सरकारी खजाने से खर्च किए जाने का दावा है, तो सवाल और गंभीर है— जनता के टैक्स का पैसा कहां और किस आधार पर खर्च होगा? जनता को चाहिए— 🏥 अच्छे अस्पताल 🏫 बेहतर स्कूल 🛣️ सड़क और परिवहन 💼 रोजगार 💧 बुनियादी सुविधाएं बिहार को विकास का मंदिर चाहिए, किसी नेता का मंदिर नहीं। और अगर कल सच में आरती शुरू हो गई तो शायद बोलना पड़ेगा— "जय मोदी भगवान, कर दो महंगाई का कल्याण!" 😄 आपकी राय क्या है? क्या राजनीति में किसी जीवित नेता की पूजा उचित है? कमेंट में बताइए।
    1
    बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर? 5 एकड़ जमीन, ₹112 करोड़ और सोने की विशाल प्रतिमा!
सोशल मीडिया पर ऐसे दावे वायरल हैं। अगर ये दावे सच हैं, तो सवाल सिर्फ मंदिर बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति और व्यक्तिपूजा के बीच मिटती हुई सीमा का भी है।
नेताओं के काम की तारीफ हो सकती है, उनके योगदान को याद किया जा सकता है। लेकिन किसी जीवित राजनेता को भगवान का दर्जा देना क्या लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सही दिशा है?
और अगर ₹112 करोड़ सरकारी खजाने से खर्च किए जाने का दावा है, तो सवाल और गंभीर है—
जनता के टैक्स का पैसा कहां और किस आधार पर खर्च होगा?
जनता को चाहिए—
🏥 अच्छे अस्पताल
🏫 बेहतर स्कूल
🛣️ सड़क और परिवहन
💼 रोजगार
💧 बुनियादी सुविधाएं
बिहार को विकास का मंदिर चाहिए, किसी नेता का मंदिर नहीं।
और अगर कल सच में आरती शुरू हो गई तो शायद बोलना पड़ेगा—
"जय मोदी भगवान, कर दो महंगाई का कल्याण!" 😄
आपकी राय क्या है? क्या राजनीति में किसी जीवित नेता की पूजा उचित है? कमेंट में बताइए।
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़। बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9837280889 बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों के पैर में लगी गोली कांस्टेबल भी एक घायल। बदायूं पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार। विगत 18 जुलाई को भैंस बेच कर जा रहे व्यक्ति से ₹100000 लूट की घटना को दिया था अंजाम। मुखबिर की सूचना पर उसावा पुलिस तथा हजरतपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में लगी गोली घायल। कांस्टेबल राजू भी मुठभेड़ के दौरान घायल सभी आरोपी फर्रुखाबाद जिले के बताए जा रहे। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी सिद्ध बाबा मंदिर के पास लूट की घटना के इरादे से कर रहे थे रेकी। गिरफ्तार करने गई टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैर में लगी गोली। आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस तथा लूट का सामान भी बरामद। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध बाबा मंदिर के पास का है।
    3
    बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। 

बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़।
बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता प्रशांत राठौर 
फोनों 9837280889
बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। 
बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़। 
मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों के पैर में लगी गोली कांस्टेबल भी एक घायल। 
बदायूं पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार। 
विगत 18 जुलाई को भैंस बेच कर जा रहे व्यक्ति से ₹100000 लूट की घटना को दिया था अंजाम। 
मुखबिर की सूचना पर उसावा पुलिस तथा हजरतपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई। 
कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में लगी गोली घायल। 
कांस्टेबल राजू भी मुठभेड़ के दौरान घायल सभी आरोपी फर्रुखाबाद जिले के बताए जा रहे। 
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी सिद्ध बाबा मंदिर के पास लूट की घटना के इरादे से कर रहे थे रेकी। 
गिरफ्तार करने गई टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैर में लगी गोली।  
आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस तथा लूट का सामान भी बरामद। 
पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध बाबा मंदिर के पास का है।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नशामुक्त व्यक्ति ही बदल सकता है परिवार और समाज की दिशा व दशा : संजीव युवाओं के श्रेष्ठ संस्कार और दृढ़ संकल्प से बनेगा भारत नशामुक्त : पुष्पा बहन युवाओं ने नशा न करने का लिया संकल्प उझानी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नशामुक्त भारत महाअभियान के अंतर्गत युवाओं, आत्मीय परिजनों एवं मातृशक्तियों ने नशे से स्वयं दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। नरौरा सेवा केंद्र से आईं बहन सुश्री पुष्पा ने कहा कि नशा मनुष्य की विवेक शक्ति और आत्मविश्वास को कमजोर कर उसे धीरे-धीरे परिवार और समाज से दूर कर देता है। नशे की आदत से घर की खुशियां उजड़ती हैं और बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि आत्मबल, सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और ईश्वर स्मरण को जीवन का आधार बनाकर नशे जैसी बुराई से बचा जा सकता है। युवा अपने जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखें और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं। विशिष्ट अतिथि देवनरी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। जिस देश का युवा स्वस्थ, शिक्षित, अनुशासित और चरित्रवान होता है, वह देश निरंतर प्रगति करता है। नशा युवाओं की प्रतिभा और संभावनाओं को नष्ट करने वाली सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को केवल अच्छी शिक्षा ही न दें, बल्कि उन्हें समय, संस्कार और सही दिशा भी दें। विशिष्ट अतिथि स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की महाशक्ति हैं। जिस देश के युवा स्वस्थ, संस्कारी, अनुशासित और नशामुक्त होंगे, वह देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आज आवश्यकता है कि युवा नशे से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, योग, कौशल विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा नशे से मुक्त एक व्यक्ति केवल अपना जीवन नहीं बदलता, बल्कि परिवार, पूरे राष्ट्र की दिशा बदलता है। नशामुक्त युवा भारत की आशा हैं, संस्कारित युवा भारत की शक्ति हैं और संकल्पवान युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य के निर्माता हैं। बहन मीरा ने अतिथियों को ओम शांति महामंत्र का पटका पहनाकर, प्रसादी एवं सद्वाक्यों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बहन रागनी और बहन अंजना ने तिलक लगाकर पुष्पवर्षा से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बहन अंजू, बहन अंबिका, घनश्याम के अलावा अनेक युवा, आत्मीय परिजन और मातृशक्तियां मौजूद रहीं।
    1
    नशामुक्त व्यक्ति ही बदल सकता है परिवार और समाज की दिशा व दशा : संजीव
युवाओं के श्रेष्ठ संस्कार और दृढ़ संकल्प से बनेगा भारत नशामुक्त : पुष्पा बहन
युवाओं ने नशा न करने का लिया संकल्प 
उझानी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नशामुक्त भारत महाअभियान के अंतर्गत युवाओं, आत्मीय परिजनों एवं मातृशक्तियों ने नशे से स्वयं दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
नरौरा सेवा केंद्र से आईं बहन सुश्री पुष्पा ने कहा कि नशा मनुष्य की विवेक शक्ति और आत्मविश्वास को कमजोर कर उसे धीरे-धीरे परिवार और समाज से दूर कर देता है। नशे की आदत से घर की खुशियां उजड़ती हैं और बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि आत्मबल, सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और ईश्वर स्मरण को जीवन का आधार बनाकर नशे जैसी बुराई से बचा जा सकता है। युवा अपने जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखें और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं।
विशिष्ट अतिथि देवनरी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। जिस देश का युवा स्वस्थ, शिक्षित, अनुशासित और चरित्रवान होता है, वह देश निरंतर प्रगति करता है। नशा युवाओं की प्रतिभा और संभावनाओं को नष्ट करने वाली सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को केवल अच्छी शिक्षा ही न दें, बल्कि उन्हें समय, संस्कार और सही दिशा भी दें।
विशिष्ट अतिथि स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की महाशक्ति हैं। जिस देश के युवा स्वस्थ, संस्कारी, अनुशासित और नशामुक्त होंगे, वह देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आज आवश्यकता है कि युवा नशे से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, योग, कौशल विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा नशे से मुक्त एक व्यक्ति केवल अपना जीवन नहीं बदलता, बल्कि परिवार, पूरे राष्ट्र की दिशा बदलता है। नशामुक्त युवा भारत की आशा हैं, संस्कारित युवा भारत की शक्ति हैं और संकल्पवान युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य के निर्माता हैं।
बहन मीरा ने अतिथियों को ओम शांति महामंत्र का पटका पहनाकर, प्रसादी एवं सद्वाक्यों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बहन रागनी और बहन अंजना ने तिलक लगाकर पुष्पवर्षा से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बहन अंजू, बहन अंबिका, घनश्याम के अलावा अनेक युवा, आत्मीय परिजन और मातृशक्तियां मौजूद रहीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ▪ *अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.08.2026 को कस्बा उसावां क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों 1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया। *कार्यवाही—* घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना उसावां पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 20/21.08.2026 को थाना उसावां पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि हजरतपुर रोड पर सिद्धराज मंदिर के पास लूट के मकसद से 03 संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। मुखिबर की सूचना पर थाना उसावां पुलिस व थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचंकर सदिंग्ध व्यक्तियों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरते देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गयी जिसमें आरक्षी 2020 राजू के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की गयी जिससे 03 अभियुक्तगण 1.गौरव उपरोक्त के दाहिने पैर में 2. रोकी उपरोक्त के बांये पैर में 3.सुरजीत उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों तथा आरक्षी को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है। बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। *पूछताछ का संक्षिप्त विवरण—* पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब दिनांक 18.07.2026 को एक व्यक्ति भैंस बेचकर टैम्पू से जा रहा था जिसकी जेब में रुपये थे जिन्हे हमारे द्वारा जेब काटकर इस घटना को अंजाम दिया गया था तथा आज भी हम लूट के मकसद से आये हुए थे कि आपके द्वारा पकड़ लिया गया। *बरामदगी -* 03 अदद तमंचा 315 बोर 07 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 26750/- रुपये नगद *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद। 2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद। 3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद। *आपराधिक इतिहास –* *गौरव पुत्र रतनसिहं उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 1. 93/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। 2. 96/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 व धारा 109(1) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। 3. 225/2026 धारा 9/25 आयुध अधि0 थाना मऊ दरवाजा जनपद फतेहगढ़। *रोकी पुत्र सौकीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 1. 128/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़। *सुरजीत पुत्र रामकुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 1. 148/2019 धारा 147/323/354/376/452/506/511 भादवि थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद। 2. 149/19 धारा 366/504/506 भादवि थाना थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद। *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* थानाध्यक्ष उसावां मय पुलिस टीम। थानाध्यक्ष हजरतपुर मय पुलिस टीम
    1
    बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
▪ *अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.08.2026 को कस्बा उसावां क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों 1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया।
*कार्यवाही—*
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना उसावां पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 20/21.08.2026 को थाना उसावां पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि हजरतपुर रोड पर सिद्धराज मंदिर के पास लूट के मकसद से 03 संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। मुखिबर की सूचना पर थाना उसावां पुलिस व थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचंकर सदिंग्ध व्यक्तियों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरते देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गयी जिसमें आरक्षी 2020 राजू के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की गयी जिससे 03 अभियुक्तगण 1.गौरव उपरोक्त के दाहिने पैर में 2. रोकी उपरोक्त के बांये पैर में 3.सुरजीत उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों तथा आरक्षी को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है। बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण—*
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब दिनांक 18.07.2026 को एक व्यक्ति भैंस बेचकर टैम्पू से जा रहा था जिसकी जेब में रुपये थे जिन्हे हमारे द्वारा जेब काटकर इस घटना को अंजाम दिया गया था तथा आज भी हम लूट के मकसद से आये हुए थे कि आपके द्वारा पकड़ लिया गया। 
*बरामदगी -* 
03 अदद तमंचा 315 बोर
07 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 
26750/- रुपये नगद 
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 
1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद।
2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद।
3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद।
*आपराधिक इतिहास –*
*गौरव पुत्र रतनसिहं उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 
1. 93/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़।
2. 96/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 व धारा 109(1) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। 
3. 225/2026 धारा 9/25 आयुध अधि0 थाना मऊ दरवाजा जनपद फतेहगढ़। 
*रोकी पुत्र सौकीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. 128/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़।
*सुरजीत पुत्र  रामकुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. 148/2019 धारा 147/323/354/376/452/506/511 भादवि  थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद।
2. 149/19 धारा 366/504/506 भादवि थाना थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
थानाध्यक्ष उसावां मय पुलिस टीम।
थानाध्यक्ष हजरतपुर मय पुलिस टीम
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.