अवैध संबंध के शक में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर परिवार पर हमला – चार घायल बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा अवैध संबंध के शक में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर परिवार पर हमला – चार घायल बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सहादतगंज चौकी अंतर्गत ग्राम खजुरा नगला में बीती रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। अवैध संबंध के शक में करीब रात 2 बजे कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। थाना उसहैत प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलते ही डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
अवैध संबंध के शक में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर परिवार पर हमला – चार घायल बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा अवैध संबंध के शक में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर परिवार पर हमला – चार घायल बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सहादतगंज चौकी
अंतर्गत ग्राम खजुरा नगला में बीती रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। अवैध संबंध के शक में करीब रात 2 बजे कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,
जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। थाना उसहैत प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया
गया है, लेकिन अभी तक कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलते ही डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
- बदायूं ब्रेकिंग युवक के गंदे स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल। एक परिवार को धमकाने तथा उनके नाम से स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल। पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत नहीं हुई कार्यवाही। आरोपी ने नाजायज असलाहों के साथ घर में घुसकर दी धमकी। पूरा मामला कादर चौक थाना क्षेत्र के बेहटा डम्बर नगर का4
- पुलिस कमियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण बदायूं। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तत्वाधान व वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ लेने के उद्देश्य से मेडिकल कैंप का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों के स्वास्थ का परीक्षण किया गया।1
- *जूते से मारने तथा मुकदमा लिखवाने की धमकी देकर तहसील से धक्के देकर किया बाहर* #पीड़ित वृद्ध ने नायव तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने तथा भू माफियो के विरुद्ध अपराध पंजीकृत ना होने पर तहसील कार्यालय में आत्मदाह करने की भी चेतावनी# *20 मार्च को भी पीड़ित वृद्ध शपथ पत्र के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को आत्मदाह करने की दे चुका है धमकी* सहसवान (बदायूं) एक तरफ उत्तर प्रदेश शासन भूमाफियाओं के विरुद्ध एंटी भू माफिया पोर्टल पर अपराध पंजीकृत कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात एक कर रहा है वही चंद पैसों की खातिर तहसील प्रशासन के आला अधिकारी भूमाफियाओं से कंधे से कंधा मिलाकर गरीब असहाय कमजोर लोगों के साथ अन्याय करने पर तुले हुए हैं ऐसा ही एक मामला सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम जरीफ़पुर गढ़िया का है जहां 72 वर्षीय वृद्ध किसान सियाराम पुत्र टीकाराम जाटव ने प्रदेश मुख्यमंत्री एवं राजस्व बोर्ड को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया की वह मेहनत मजदूरी गुजर बसर करने के वास्ते घर से बाहर अन्य प्रदेशों में परिवार सहित मेहनत मजदूरी करने के लिए निकल जाते हैं इसी बीच ग्राम के रकबा में गाटा संख्या 450 में लगभग साढे 5 बीघा भूमि से खातेदारो के साथ है प्रार्थी की भूमि पर प्रार्थी के परिजनों के बाहर चले जाने पर ग्राम के ही प्रेम सिंह पुत्र गोवर्धन ग्राम अबू नगर, निवासी ग्रामजरीफनगर गड़िया हीरालाल पुत्र भगवान हरि सिंह पुत्र रामनिवास, राजेंद्र पुत्र नत्थू निवासी ग्राम हुसैनपुर जनपद कासगंज ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है भूमि पर कब्जा करने की शिकायत उसने मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर स्वयं भी की तथा स्वयं मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचकर अपनी व्यथा को मुख्यमंत्री जी को सुनाया मुख्यमंत्री के आदेश पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की जिसमें पैमाइश के दौरान उपरोक्त लोगों का अवैध रूप से कब्जा पाया गया प्रार्थी ने राजस्व अधिकारियों से उपरोक्त भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाए जाने की गुहार लगाई तो मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैमाइश को गलत ठहराते हुए कहां की किसी का तुम्हारी भूमि पर कब्जा नहीं है तुम्हारा प्रार्थना पत्र झूठ है हमने दोबारा मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर जब शिकायत की तो तहसील कार्यालय से मुझे फैसला कराने के वास्ते मोबाइल पर कॉल करके बुलाया गया जब मैं तहसील पहुंच तो नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार मुझे तहसीलदार के कार्यालय में ले गए जहां मुझे तहसीलदार के सामने ही गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया एवं मुझे मुकदमा लिख कर जेल भेजने की धमकी देने के साथ ही जूते से मार देने की धमकी दी गई तथा अनुसूचित जाति शब्दों का प्रयोग भी किया गया तथा धक्के देकर मुझे तहसील से बाहर कर दिया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह न्याय पाने के लिए 20 मार्च 2025 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली तथा मुख्यमंत्री को पूर्व में भी न्याय दिलाए जाने के लिए अपनी गुहार लगा चुका है गुहार में उसने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की धमकी भी दी जा चुकी है इसके बावजूद भी तहसील प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उसे न्याय दिलाने के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित वृद्ध सियाराम ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ तथा राजस्व बोर्ड लखनऊ सहित कई अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही न होने तथा नायब तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के लिए तहसील परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है उसने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह कभी भी तहसील पर सरकारी में आत्मदाह करने के लिए बेहोश होगा जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन के अधिकारियों की होगी। वृद्ध सियाराम की तहसील प्रशासन को न्यायालय मिलने पर दी गई धमकी से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।2
- देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने गोष्ठी कर बाबू जगजीवन राम जी को दी श्रद्धांजलि बदायूं 5 मार्च 2005 आज प्रांतीय आवाह्न पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की 119 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनको याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने राजनीतिक जीवन का आगाज कोलकाता से ही किया था कोलकाता आने के 6 महीने के भीतर ही उन्होंने विशाल मजदूर रैली का आयोजन किया इस रैली से उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भी अपने कार्य क्षमता एवं नेतृत्व क्षमता का आभास कराया वर्ष1934 में उनकी मुलाकात बापू महात्मा गांधी से हुई और उन्होंने सन 47 तक अनेकों बार जेल जाकर देश के स्वतंत्रता दिलाने के लिए संघर्ष किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुएशहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि जब अंग्रेज फूट डालो राज करो नीति अपनाते हुए दलितों को सामूहिक धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर कर रहे थे तब बाबूजी ने इस अन्यायपूर्ण कर्म को रोका । इस घटना के बाद बाबूजी दलितों के सर्व मान्य राष्ट्रीय नेता के रूप में माने जाने लगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सुनीता सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम अपनी कार्यशैली से बापू महात्मा गांधी के बहुत नजदीक पहुंच चुके थे और निरंतर उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, शहर उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा , शहर उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा की जब पाकिस्तान से भारत का युद्ध हुआ उसे समय वह कैबिनेट में रक्षा मंत्री थे उन्होंने अपने रण कौशल से पाकिस्तान को परास्त करवाया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति एससी एसटी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष बन्ने खां, ब्लॉक कांग्रेस जगत के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ने बाबू जगजीवन राम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी लोग उनकी जयंती पर उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलकर देश के लिए और कांग्रेस के लिए काम करें। गोष्ठी में रईस अहमद,आसमां वी, श्रीमती नूर सबा, हसन खान शराफत अली, रामप्रकाश, जितेंद्र कुमार,श्याम कुमार, रविंद्र सिंह प्रेमपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- आप देख रहे हैं जनपद न्यूज़ 24 यूपी से खास खबर उझानी में फरवरी 2023 में शुरू किया गया गो-ग्रास रथ आज एक जनआंदोलन बन चुका है। श्री राजकुमार तुल्शयान वोवी जी के इस प्रयास से ई-रिक्शा द्वारा घर-घर से रोटी एकत्र कर गौशाला पहुंचाई जा रही है। कस्बे के लोग इस सेवा कार्य की सराहना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी1
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा अवैध संबंध के शक में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर परिवार पर हमला – चार घायल बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सहादतगंज चौकी अंतर्गत ग्राम खजुरा नगला में बीती रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। अवैध संबंध के शक में करीब रात 2 बजे कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। थाना उसहैत प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलते ही डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।4
- जनपद सम्भल में के ब्लॉक बहजोई के ग्राम भवन में मूसलाधार बारिश के तहत पड़े ओले का नजारा है इस समय किसान की फसल को बहुत भारी नुकसान हुआ है जनपद संभल में काफी अधिक मात्रा में किसानों की गेहूं की फसल हुई बर्बाद2
- कांग्रेसियों ने देश के उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनको याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।1