Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत में कहीं गाय मम्मी है तो कहीं यम्मी...' UCC पर ये क्या बोल गए AIMIM नेता वारिस पठान #news #yt #latestnews #rajasthan #indianews
Amit Kumar
भारत में कहीं गाय मम्मी है तो कहीं यम्मी...' UCC पर ये क्या बोल गए AIMIM नेता वारिस पठान #news #yt #latestnews #rajasthan #indianews
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं लक्सर के क्षेत्र में शांति व सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से एक विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लक्सर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।क्या है पूरा मामला?मिली जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार (20सितंबर) को महाराजपुर कलां निवासी यशबीर सिंह ने कोतवाली लक्सर में शिकायती पत्र देकर पुलिस को सूचना दी थी शिकायत में बताया गया कि ग्राम अकौढा खुर्द निवासी पुनीत (पुत्र सुखबीर सिंह) ने एक समाज विशेष के खिलाफ अमर्यादित व भड़काऊ बयानबाजी की है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ने की आशंका बनी हुई थी।पुलिस की मुस्तैदी से चढ़ा हत्थे जनपद हरिद्वार में असमाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त निगरानी रखने के1
- हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा दंपति गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा दंपति गिरफ्तार1
- जेल में बंद पत्नी से मुलाकात में रोक-टोक से नाराज होकर जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दे डाली थी जान से मारने की धमकी, आरोपी हिमांशु को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 11.09.2026 को मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार रोशनाबाद, हरिद्वार के मोबाइल फोन पर धमकी भरे एवं अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 381/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रभारी थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु चोढा को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा उससे अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही तथा जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। आरोपी को बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई। पूछताछ में उसने बताया कि जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से वह अपने पास पहले से रखे 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ लुधियाना से हरिद्वार आया था और जेल की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामद अवैध तमंचे के संबंध में मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्ता शीला के विरुद्ध भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर धारा 351(3)/352/61(2) बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ जनपद देहरादून के रायवाला थाने पर भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। *नाम पता आरोपित* हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा निवासी बी-01/1081, सत्संग रोड, सिविल लाइन, भारत नगर चौक, लुधियाना, पंजाब। हाल निवासी गली नंबर 6, आईडीपीएल, जनपद देहरादून। *बरामदगी* 1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर 2. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर 3. 01 मोबाइल फोन *आपराधिक इतिहास-* मु.अ.सं.- 19/2015, धारा 323, 504, 506, 342, 370, 498 ए भा.द.वि. व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम *पुलिस टीम* 1. थानाध्यक्ष अजय शाह थाना सिडकुल 2. उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट) 3. कांस्टेबल नरेंद्र चौहान 4. कांस्टेबल हरि सिंह *CIU टीम हरिद्वार-* 1-प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट (प्रभारी) 2- हेड कांस्टेबल मनोज रावत 3-कांस्टेबल हरवीर रावत 4- कांस्टेबल नरेंद्र 5-कांस्टेबल उमेश1
- धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में* *मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA)* देहरादून 21 सितंबर 2026 *बस अड्डे से बनेगा आधुनिक ट्रांजिट हब, आईएसबीटी में सुविधाओं का विस्तार, यात्रियों को मिलेंगी नई सौगातें* *धामी विजन के अनुरूप ‘फाइल से फील्ड’ तक काम, यात्रियों की सुविधा से लेकर सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्थाओं पर फोकस* देहरादून के प्रमुख अंतरराज्यीय बस टर्मिनल आईएसबीटी को अब आधुनिक और सुविधायुक्त स्वरूप देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून को बेहतर यातायात और नागरिक सुविधाओं वाला आधुनिक शहर बनाने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आईएसबीटी के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण के कार्यों को गति दी है। करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैले इस महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र में लगभग 27.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। योजना का फोकस केवल भवन और ढांचे को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी है। *आईएसबीटी के कायाकल्प का पूरा काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधा संपन्न उत्तराखंड के विजन के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।* मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, इस दिशा में एमडीडीए लगातार काम कर रहा है। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में आईएसबीटी के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण के कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को केंद्र में रखते हुए पूरे परिसर को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है। *प्लेटफॉर्म से प्रतीक्षालय तक बदलेगा स्वरूप* आईएसबीटी में प्लेटफॉर्म के फर्श को बदलने के साथ आधुनिक सार्वजनिक शौचालय विकसित किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षालय, डोरमेट्री, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है। इसके साथ ही परिसर में लैंडस्केपिंग और ऊर्जा कुशल विद्युत व्यवस्था जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईएसबीटी से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के अलावा देश के दूसरे राज्यों के लिए भी बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। ऐसे में यहां प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर करना परियोजना का प्रमुख उद्देश्य है। निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो और सुरक्षा मानकों का पालन हो, इसके लिए भी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। *सचिव ने मौके पर पहुंचकर परखी निर्माण की रफ्तार* आईएसबीटी के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण से जुड़े कार्यों की प्रगति का एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्माण की गति की जानकारी ली। सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विकास कार्यों के साथ आम यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो। *मॉल को भी मिलेगा आधुनिक स्वरूप* आईएसबीटी परिसर में स्थित मॉल को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में यहां फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है, जबकि शॉपिंग मॉल और अन्य दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। इससे आईएसबीटी केवल बसों के संचालन और यात्रियों के आवागमन का केंद्र न रहकर एक अधिक व्यवस्थित और बहुउद्देश्यीय परिसर के रूप में विकसित हो सकेगा।करीब 10 एकड़ में फैले आईएसबीटी को भविष्य में प्रतिदिन लगभग 2 हजार से अधिक बसों की क्षमता को संभालने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। देहरादून में बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ती परिवहन जरूरतों को देखते हुए आईएसबीटी का सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण शहर की परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। *कैब बूथ से ई-चार्जिंग तक, बदल रही परिसर की तस्वीर* आईएसबीटी के कायाकल्प की योजना में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ परिसर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया है। कैब सेवाओं के लिए ओला-उबर बूथ निर्धारित किए जा रहे हैं, जिससे बस से उतरने वाले यात्रियों को आगे के सफर के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल सके। परिसर में ई-चार्जिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी पहले कदम उठाए जा चुके हैं।एमडीडीए ने आईएसबीटी परिसर के कियोस्कों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में विकसित करने की पहल भी की है। इससे यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ परिसर को उत्तराखंड की स्थानीय वास्तुशैली का स्पर्श देने की कोशिश की जा रही है। वहीं जलभराव की समस्या के समाधान और परिसर की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर भी काम किया गया है। *उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान* एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून में सार्वजनिक सुविधाओं और यातायात से जुड़े प्रमुख स्थलों को आधुनिक स्वरूप देने पर लगातार काम किया जा रहा है। आईएसबीटी शहर का महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है, इसलिए इसके सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईएसबीटी के मॉल और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि पूरा परिसर अधिक व्यवस्थित और उपयोगी स्वरूप में विकसित हो सके। *सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान* एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि आईएसबीटी में चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आईएसबीटी को आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त और अधिक व्यवस्थित परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।3
- जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, विद्युत, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, वन्यजीव, आपदा और अतिक्रमण समेत विभिन्न मामलों से संबंधित 36 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। ।1
- *थाना तितावी व एसओजी देहात की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे से 20.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक की बाइट-*1
- जेल से लौटे बदमाश ने थाने में बने रेल हरिद्वार में राहगीरों से गाली गलौज और धक्का मुकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार जेल से लौटे बदमाश ने थाने में बने रेल हरिद्वार में राहगीरों से गाली गलौज और धक्का मुकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- अवैध असलहा मैं जेल जाने के बाद लोटा बदमाश हवा बाजी करते हुए पथरी थाने में बनाई रील पुलिस ने बना दी रेल। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हुड़दंग एवं अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दिनांक 20.09.2026 को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुकरासा में एक व्यक्ति सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा है तथा लोगों द्वारा समझाने पर मारपीट पर उतारू हो रहा है, साथ ही पता चला की आरोपी द्वारा अवैध असलहा में जेल से आने के बाद थाना परिसर की रील भी बनाई गयी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करते हुए उत्तेजित अवस्था में पाया गया। पुलिस टीम एवं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और लगातार गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी के कृत्य से शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे कारण बताते हुए नियमानुसार धारा 135/126/170 BNSS के अंतर्गत हिरासत नें लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* विनीत पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर 2. अ0उ0नि0 जसवंत बिष्ट1
- भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर, अपनी ही सरकार में काम कराने में नाकाम चौहान दंपत्ति की बौखलाहट सामने आई : गरिमा मेहरा दसोनी उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने चकराता क्षेत्र की योजनाओं को लेकर भाजपा के भीतर चल रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का अंतर्कलह अब पूरी तरह जनता के सामने आ चुका है। अपनी ही पार्टी की सरकार के समाज कल्याण मंत्री खजानदास के आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय की स्थिति क्या है। गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा कि मधु चौहान और मुन्ना सिंह चौहान अपनी ही सरकार में काम कराने में असफल साबित हो रहे हैं और अब अपनी राजनीतिक नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं। गरिमा ने कहा कि चकराता-जौनसार क्षेत्र में भाजपा की राजनीतिक स्थिति और चौहान दंपत्ति की राजनीतिक पकड़ को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। चकराता में मधु चौहान को 2007 और 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रीतम सिंह से पराजय मिली थी। 2022 में भी भाजपा ने चकराता में मुंह की खाई। गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा कि 2025 के पंचायत चुनाव में भी स्थिति चौहान दंपत्ति के पक्ष में नहीं रही। मधु चौहान ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जरूर जीता, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर के हाथों भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जौनसार-बावर की 11 जिला पंचायत सीटों में कांग्रेस ने सात सीटें जीतीं, जबकि भाजपा तीन पर रही। उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक झटकों के बाद अपनी खीज और बौखलाहट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में निकालने के बजाय चौहान दंपत्ति को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक भूमिका का आत्ममंथन करना चाहिए। चकराता-जौनसार की जनता विकास और अपने क्षेत्र के अधिकारों की बात चाहती है, भाजपा के नेताओं की आपसी लड़ाई नहीं। गरिमा ने कहा कि महेंद्र भट्ट बताएं भाजपा का अनुशासन कहां है? कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी घेरते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व लगातार अनुशासन और संगठन की मजबूती की बात करता है, लेकिन जब अपनी ही पार्टी के नेता अपनी ही सरकार के मंत्री के घर पर प्रदर्शन कर रहे हैं तो पार्टी का अनुशासन कहां चला जाता है? उन्होंने कहा महेंद्र भट्ट जी, कांग्रेस को अनुशासन का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी पार्टी का अनुशासन देखिए। आपकी ही पार्टी के नेता अपनी ही सरकार के मंत्री के आवास पर धरना दे रहे हैं। अगर शिकायतों के समाधान के लिए पार्टी का संगठनात्मक मंच मौजूद है तो फिर यह मामला सड़क तक कैसे पहुंच गया? पार्टी के भीतर इस तरह का सार्वजनिक टकराव सामने आने पर भाजपा नेतृत्व क्या कार्रवाई करता है? मंत्री खजानदास को आत्महत्या तक की बात क्यों कहनी पड़ी? गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे गंभीर पहलू यह है कि अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में मंत्री खजानदास को सार्वजनिक रूप से यह कहना पड़ा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप साबित होते हैं तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और आत्महत्या कर लेंगे। गरिमा ने पूछा यह कैसा अनुशासन है और यह किस तरह की प्रेशर पॉलिटिक्स है, जिसमें भाजपा के एक मंत्री को अपनी ही पार्टी के लोगों के आरोपों का जवाब देते हुए आत्महत्या तक की बात कहनी पड़ रही है? क्या यही भाजपा का संगठनात्मक अनुशासन है?” भाजपा संगठन को तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, अब केवल लीपापोती से काम नहीं चलेगा गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा संबंधित नेताओं को तलब कर लेना या बंद कमरे में बैठक कर लेना इस विवाद का स्थायी समाधान नहीं है। जो राजनीतिक नुकसान और भाजपा की अंदरूनी कलह जनता के सामने आनी थी, वह सामने आ चुकी है। अब केवल डैमेज कंट्रोल और लीपापोती से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि चौहान दंपत्ति को जनता के बीच अपनी राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक भूमिका पर आत्ममंथन करना चाहिए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को यह जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी में अनुशासन और आंतरिक शिकायत निवारण की व्यवस्था वास्तव में कितनी प्रभावी है। भाजपा आज विपक्ष को अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है, लेकिन उसकी अपनी सरकार में मंत्री के घर के बाहर उसके ही कार्यकर्ताओं का धरना और मंत्री का आत्महत्या तक की बात कहना भाजपा के संगठनात्मक दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। — गरिमा मेहरा दसौनी मुख्य प्रवक्ता, उत्तराखंड कांग्रेस1