logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध असलहा मैं जेल जाने के बाद लोटा बदमाश हवा बाजी करते हुए पथरी थाने में बनाई रील पुलिस ने बना दी रेल। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हुड़दंग एवं अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दिनांक 20.09.2026 को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुकरासा में एक व्यक्ति सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा है तथा लोगों द्वारा समझाने पर मारपीट पर उतारू हो रहा है, साथ ही पता चला की आरोपी द्वारा अवैध असलहा में जेल से आने के बाद थाना परिसर की रील भी बनाई गयी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करते हुए उत्तेजित अवस्था में पाया गया। पुलिस टीम एवं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और लगातार गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी के कृत्य से शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे कारण बताते हुए नियमानुसार धारा 135/126/170 BNSS के अंतर्गत हिरासत नें लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* विनीत पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर 2. अ0उ0नि0 जसवंत बिष्ट

10 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
10 hrs ago

अवैध असलहा मैं जेल जाने के बाद लोटा बदमाश हवा बाजी करते हुए पथरी थाने में बनाई रील पुलिस ने बना दी रेल। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हुड़दंग एवं अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दिनांक 20.09.2026 को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुकरासा में एक व्यक्ति सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा है तथा लोगों द्वारा समझाने पर मारपीट पर उतारू हो रहा है, साथ ही पता चला की आरोपी द्वारा अवैध असलहा में जेल से आने के बाद थाना परिसर की रील भी बनाई गयी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करते हुए उत्तेजित अवस्था में पाया गया। पुलिस टीम एवं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और लगातार गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी के कृत्य से शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे कारण बताते हुए नियमानुसार धारा 135/126/170 BNSS के अंतर्गत हिरासत नें लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* विनीत पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर 2. अ0उ0नि0 जसवंत बिष्ट

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर ने ली एक और बली, नगर कोतवाली क्षेत्र के दुधियाबंद के पास जंगल में मिला था अज्ञात शव, हरिद्वार पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद कातिल दंपत्ति गिरफ्तार। दिनांक 17/09/2026 की सुबह सिटी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक के पास बिजनौर की बस के टिकट के अलावा शिनाख्त के लिए कोई दस्तावेज न होने पर पुलिस टीम ने आस पास के थाने व सीमा वर्ती जनपदों में पुलिस टीम भेजकर बरामद शव की पहचान के प्रयास किए गए। इसी बीच दिनांक 20/09/2026 को हरिद्वार पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान गोपाल पुत्र उमा चरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष के रूप में की। मृतक के बेटे आशु कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 523/2026 अंतर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मृतक की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 21.09.26 को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया। *पूछताछ में हुआ हेरतंगेज खुलासा-* पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि इसी वर्ष फेफड़ों में पानी भरने की वजह से नरेन्द्र का इलाज मेरठ स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान संपर्क में आए मृतक ने किसी तरीके से नरेन्द्र की पत्नी का मोबाइल नंबर लिया और उससे बात करने लगा। अच्छी जान पहचान होने पर पैसों की मदद मिलने के बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। इस बीच मृतक लगातार महिला से अपना परिवार छोड़कर उसके साथ आने के लिए कहने लगा लेकिन बच्चों से लगाव के चलते महिला लगातार मना कर रही थी। रक्षाबंधन में अपने प्रेमी से मिलने बिजनौर पहुंची महिला को जब उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ने और मृतक द्वारा पति से मारपीट किए जाने के कारण मामला और ज्यादा खराब हो गया। मृतक लगातार कॉल कर साथ चलने का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर महिला को अपने पास बुलाने और जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बता दी और ये भी बताया कि मृतक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो कई बार जेल जा चुका है और पुलिस के पास न जाने की चेतावनी देता है। परेशानी से छुटकारे के लिए पति ने अपनी पत्नी, अपने भाई के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने ही गांव के एक व्यक्ति को 50,000 रुपये में साथ देने के लिए तैयार किया। योजना के मुताबिक दिनांक 16.09.26 को महिला ने मृतक को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया जहां रात के वक्त महिला मृतक को गंगा घाट पर लेकर गई। मृतक द्वारा शराब पीने और खाना खाने के बाद गंगा घाट पर सोने पर छिपकर बैठे आरोपी पति व अन्य ने चापड, छूरी से वार कर गोपाल की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन व पर्स निकाल बड़ी गंगा में फेंक दिया और अपने घर निकल गए। *पकड़े गए आरोपी-* 1- नरेंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गो भारेरा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र 40वर्ष 2- महिला पत्नी नरेन्द्र नि0 उपरोक्त उम्र 36वर्ष *बरामदगी का विवरण-* घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चापड़ *पुलिस टीम-* 1– प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा 2 –व0उ0नि0 नंद किशोर ग्वाड़ी 3– उ0नि0 नवीन सिंह चौहान 4– उ0नि0 नवीन नेगी 5– उ0नि0 खेमेंद्र गंगवार 6– उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 7– अपर उ0नि0 संदीप वर्मा 8– हे0का0 संजय कुमार पाल 9– हे0का0 सतीश नौटियाल 10– का0 अजीत तोमर 11– का0 निर्मल 12– का0 राकेश कुमार 13– का0 पवन 14– म0 का0 शोभा *सहयोगी टीम-* 1- CIU प्रभारी नरेंद्र बिष्ट 2- का0 वसीम
    1
    एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर ने ली एक और बली, नगर कोतवाली क्षेत्र के दुधियाबंद के पास जंगल में मिला था अज्ञात शव, हरिद्वार पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद कातिल दंपत्ति गिरफ्तार। 
दिनांक 17/09/2026 की सुबह सिटी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक के पास बिजनौर की बस के टिकट के अलावा शिनाख्त के लिए कोई दस्तावेज न होने पर पुलिस टीम ने आस पास के थाने व सीमा वर्ती जनपदों में पुलिस टीम भेजकर बरामद शव की पहचान के प्रयास किए गए।  इसी बीच दिनांक 20/09/2026 को हरिद्वार पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान गोपाल पुत्र उमा चरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष के रूप में की। 
मृतक के बेटे आशु कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 523/2026 अंतर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मृतक की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 21.09.26 को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया। 
*पूछताछ में हुआ हेरतंगेज खुलासा-*
पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि इसी वर्ष फेफड़ों में पानी भरने की वजह से नरेन्द्र का इलाज मेरठ स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान संपर्क में आए मृतक ने किसी तरीके से नरेन्द्र की पत्नी का मोबाइल नंबर लिया और उससे बात करने लगा। अच्छी जान पहचान होने पर पैसों की मदद मिलने के बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। इस बीच मृतक लगातार महिला से अपना परिवार छोड़कर उसके साथ आने के लिए कहने लगा लेकिन बच्चों से लगाव के चलते महिला लगातार मना कर रही थी। रक्षाबंधन में अपने प्रेमी से मिलने बिजनौर पहुंची महिला को जब उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ने और मृतक द्वारा पति से मारपीट किए जाने के कारण मामला और ज्यादा खराब हो गया।
मृतक लगातार कॉल कर साथ चलने का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर महिला को अपने पास बुलाने और जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बता दी और ये भी बताया कि मृतक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो कई बार जेल जा चुका है और पुलिस के पास न जाने की चेतावनी देता है। परेशानी से छुटकारे के लिए पति ने अपनी पत्नी, अपने भाई के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने ही गांव के एक व्यक्ति को 50,000 रुपये में साथ देने के लिए तैयार किया। 
योजना के मुताबिक दिनांक 16.09.26 को महिला ने मृतक को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया जहां रात के वक्त महिला मृतक को गंगा घाट पर लेकर गई। मृतक द्वारा शराब पीने और खाना खाने के बाद गंगा घाट पर सोने पर छिपकर बैठे आरोपी पति व अन्य ने चापड, छूरी से वार कर गोपाल की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन व पर्स निकाल बड़ी गंगा में फेंक दिया और अपने घर निकल गए। 
*पकड़े गए आरोपी-*
1- नरेंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गो भारेरा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र 40वर्ष
2- महिला पत्नी नरेन्द्र नि0 उपरोक्त उम्र 36वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चापड़
*पुलिस टीम-*
1– प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा 
2 –व0उ0नि0 नंद किशोर ग्वाड़ी 
3– उ0नि0 नवीन सिंह चौहान 
4– उ0नि0 नवीन नेगी 
5– उ0नि0 खेमेंद्र गंगवार 
6– उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 
7– अपर उ0नि0 संदीप वर्मा 
8– हे0का0 संजय कुमार पाल 
9– हे0का0 सतीश नौटियाल 
10– का0 अजीत तोमर
11– का0 निर्मल 
12– का0 राकेश कुमार 
13– का0 पवन 
14– म0 का0 शोभा 
*सहयोगी टीम-* 
1- CIU प्रभारी नरेंद्र बिष्ट 
2- का0 वसीम
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर के हुसैनपुर गांव में रस्म पगड़ी कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता और पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सैनी समाज को लेकर वायरल वीडियो के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। रविंद्र सिंह आनंद ने पुलिस में शिकायत और सुरक्षा की मांग करने की बात कही है। मामले में दूसरे पक्ष और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    लोकेशन लक्सर से है 
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
लक्सर के हुसैनपुर गांव में रस्म पगड़ी कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता और पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सैनी समाज को लेकर वायरल वीडियो के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। रविंद्र सिंह आनंद ने पुलिस में शिकायत और सुरक्षा की मांग करने की बात कही है। मामले में दूसरे पक्ष और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 min ago
  • रविंद्र आनंद- लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह आनंद के बीच हुए विवाद का मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। सोमवार को संजय गुप्ता समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर रविंद्र आनंद के आरोपों को गलत बताया और कहा कि मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। समर्थकों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो और घटना को लेकर संजय गुप्ता के संबंध में गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि सैनी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को रविंद्र आनंद की ओर से संजय गुप्ता का रिश्तेदार बताए जाने पर संजय गुप्ता ने स्वयं इसका खंडन किया था। समर्थकों के मुताबिक, संजय गुप्ता ने रविंद्र आनंद से हाथ जोड़कर कहा था कि आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है। प्रेसवार्ता में समर्थकों ने आरोप लगाया कि रविंद्र आनंद द्वारा लगाए गए आरोपों का उद्देश्य संजय गुप्ता की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी हासिल करने के लिए विवाद को तूल दिया जा रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा नेता अजय वर्मा ने भी रविंद्र आनंद पर राजनीतिक उद्देश्य से लक्सर में सक्रिय होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इस दौरान आकाश चौधरी, मोनू चौधरी, राहुल अध्यक्ष, बाबूराम सैनी, चरण सिंह सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
    1
    रविंद्र आनंद- लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग
समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह आनंद के बीच हुए विवाद का मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। सोमवार को संजय गुप्ता समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर रविंद्र आनंद के आरोपों को गलत बताया और कहा कि मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। समर्थकों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो और घटना को लेकर संजय गुप्ता के संबंध में गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि सैनी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को रविंद्र आनंद की ओर से संजय गुप्ता का रिश्तेदार बताए जाने पर संजय गुप्ता ने स्वयं इसका खंडन किया था। समर्थकों के मुताबिक, संजय गुप्ता ने रविंद्र आनंद से हाथ जोड़कर कहा था कि आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है। प्रेसवार्ता में समर्थकों ने आरोप लगाया कि रविंद्र आनंद द्वारा लगाए गए आरोपों का उद्देश्य संजय गुप्ता की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी हासिल करने के लिए विवाद को तूल दिया जा रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा नेता अजय वर्मा ने भी रविंद्र आनंद पर राजनीतिक उद्देश्य से लक्सर में सक्रिय होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इस दौरान आकाश चौधरी, मोनू चौधरी, राहुल अध्यक्ष, बाबूराम सैनी, चरण सिंह सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
    user_उत्तराखंड टीवी न्यूज
    उत्तराखंड टीवी न्यूज
    Physiotherapist लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • *'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत ग्राम पुरुकुल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 287 लोग हुए लाभान्वित* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आज ग्राम पुरुकुल स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ई.एन.टी. (ENT), नेत्र रोग (Eye) तथा अस्थि रोग (Ortho) विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, शिविर में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रही तथा जनरल फिजिशियन, RBSK, RKSK, DOTS, आयुष्मान कार्ड और ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की टीमों द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। उप जिला चिकित्सालय, मसूरी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लाभार्थियों ने गैर-संचारी रोग जांच, 04 लाभार्थियों ने टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 46 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, 3 आभा आई डी कार्ड, 8 लाभार्थियों ने नाक कान गला जांच, 13 लाभार्थियों ने नेत्र जांच, 11 लाभार्थियों की हड्डी जांच, फिजिशियन द्वारा 45 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच तथा 78 लाभार्थियों की टी बी स्क्रीनिंग की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अपर चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ प्रदीप राणा, चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर डॉ मोहन डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक मसूरी डॉ खजान सिंह चौहान तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी भगवंतपुर डॉ सूरज भंडारी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
    1
    *'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत ग्राम पुरुकुल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 287 लोग हुए लाभान्वित* 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून।
'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आज  ग्राम पुरुकुल स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ई.एन.टी. (ENT), नेत्र रोग (Eye) तथा अस्थि रोग (Ortho) विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, शिविर में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रही तथा जनरल फिजिशियन, RBSK, RKSK, DOTS, आयुष्मान कार्ड और ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की टीमों द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। 
उप जिला चिकित्सालय, मसूरी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में  65 लाभार्थियों ने गैर-संचारी रोग जांच, 04 लाभार्थियों ने टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 46 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, 3 आभा आई डी कार्ड, 8 लाभार्थियों ने नाक कान गला जांच, 13 लाभार्थियों ने नेत्र जांच, 11 लाभार्थियों की हड्डी जांच, फिजिशियन द्वारा 45 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच तथा 78 लाभार्थियों की टी बी स्क्रीनिंग की गई।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। 
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अपर चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ प्रदीप राणा, चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर डॉ मोहन डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक मसूरी डॉ खजान सिंह चौहान तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी भगवंतपुर डॉ सूरज भंडारी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • हर्रावाला में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचे हरीश रावत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद The Aman Times हर्रावाला में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचे हरीश रावत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोमवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सिद्ध बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे। हरीश रावत ने बाबा लक्ष्मण सिद्ध से प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 📍 लक्ष्मण सिद्ध मंदिर, हर्रावाला, देहरादून जय बाबा लक्ष्मण सिद्ध 🚩🙏
    4
    हर्रावाला में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचे हरीश रावत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
The Aman Times
हर्रावाला में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचे हरीश रावत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
देहरादून।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोमवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सिद्ध बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे।
हरीश रावत ने बाबा लक्ष्मण सिद्ध से प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
📍 लक्ष्मण सिद्ध मंदिर, हर्रावाला, देहरादून
जय बाबा लक्ष्मण सिद्ध 🚩🙏
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • हरिद्वार में जनसुनवाई में 68 शिकायतें 32 का मौके पर निस्तारण हरिद्वार में जनसुनवाई में 68 शिकायतें 32 का मौके पर निस्तारण
    1
    हरिद्वार में जनसुनवाई में 68 शिकायतें 32 का मौके पर निस्तारण
हरिद्वार में जनसुनवाई में 68 शिकायतें 32 का मौके पर निस्तारण
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, विद्युत, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, वन्यजीव, आपदा और अतिक्रमण समेत विभिन्न मामलों से संबंधित 36 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। ।
    1
    जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, विद्युत, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, वन्यजीव, आपदा और अतिक्रमण समेत विभिन्न मामलों से संबंधित 36 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
।
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • जेल में बंद पत्नी से मुलाकात में रोक-टोक से नाराज होकर जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दे डाली थी जान से मारने की धमकी, आरोपी हिमांशु को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 11.09.2026 को मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार रोशनाबाद, हरिद्वार के मोबाइल फोन पर धमकी भरे एवं अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 381/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रभारी थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु चोढा को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा उससे अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही तथा जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। आरोपी को बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई। पूछताछ में उसने बताया कि जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से वह अपने पास पहले से रखे 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ लुधियाना से हरिद्वार आया था और जेल की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामद अवैध तमंचे के संबंध में मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्ता शीला के विरुद्ध भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर धारा 351(3)/352/61(2) बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ जनपद देहरादून के रायवाला थाने पर भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। *नाम पता आरोपित* हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा निवासी बी-01/1081, सत्संग रोड, सिविल लाइन, भारत नगर चौक, लुधियाना, पंजाब। हाल निवासी गली नंबर 6, आईडीपीएल, जनपद देहरादून। *बरामदगी* 1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर 2. ⁠01 जिंदा कारतूस 315 बोर 3. ⁠01 मोबाइल फोन *आपराधिक इतिहास-* मु.अ.सं.- 19/2015, धारा 323, 504, 506, 342, 370, 498 ए भा.द.वि. व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम *पुलिस टीम* 1. थानाध्यक्ष अजय शाह थाना सिडकुल 2. उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट) 3. कांस्टेबल नरेंद्र चौहान 4. कांस्टेबल हरि सिंह *CIU टीम हरिद्वार-* 1-प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट (प्रभारी) 2- हेड कांस्टेबल मनोज रावत 3-कांस्टेबल हरवीर रावत 4- कांस्टेबल नरेंद्र 5-कांस्टेबल उमेश
    1
    जेल में बंद पत्नी से मुलाकात में रोक-टोक से नाराज होकर जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दे डाली थी जान से मारने की धमकी, आरोपी हिमांशु को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। 
दिनांक 11.09.2026 को मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार रोशनाबाद, हरिद्वार के मोबाइल फोन पर धमकी भरे एवं अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 381/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रभारी थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु चोढा को धर दबोचा गया।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा उससे अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था।
आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही तथा जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे।
आरोपी को बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई। पूछताछ में उसने बताया कि जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से वह अपने पास पहले से रखे 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ लुधियाना से हरिद्वार आया था और जेल की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बरामद अवैध तमंचे के संबंध में मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्ता शीला के विरुद्ध भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर धारा 351(3)/352/61(2) बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ जनपद देहरादून के रायवाला थाने पर भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
*नाम पता आरोपित*
हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा निवासी बी-01/1081, सत्संग रोड, सिविल लाइन, भारत नगर चौक, लुधियाना, पंजाब।
हाल निवासी गली नंबर 6, आईडीपीएल, जनपद देहरादून।
*बरामदगी*
1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर
2. ⁠01 जिंदा कारतूस 315 बोर
3. ⁠01 मोबाइल फोन
*आपराधिक इतिहास-*
मु.अ.सं.- 19/2015, धारा 323, 504, 506, 342, 370, 498 ए भा.द.वि. व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष अजय शाह थाना सिडकुल
2. उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट)
3. कांस्टेबल नरेंद्र चौहान
4. कांस्टेबल हरि सिंह  
*CIU टीम हरिद्वार-*             
1-प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट (प्रभारी)         
2- हेड कांस्टेबल मनोज रावत 
3-कांस्टेबल हरवीर रावत 
4- कांस्टेबल नरेंद्र
5-कांस्टेबल उमेश
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.