*'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत ग्राम पुरुकुल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 287 लोग हुए लाभान्वित* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आज ग्राम पुरुकुल स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ई.एन.टी. (ENT), नेत्र रोग (Eye) तथा अस्थि रोग (Ortho) विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, शिविर में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रही तथा जनरल फिजिशियन, RBSK, RKSK, DOTS, आयुष्मान कार्ड और ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की टीमों द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। उप जिला चिकित्सालय, मसूरी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लाभार्थियों ने गैर-संचारी रोग जांच, 04 लाभार्थियों ने टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 46 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, 3 आभा आई डी कार्ड, 8 लाभार्थियों ने नाक कान गला जांच, 13 लाभार्थियों ने नेत्र जांच, 11 लाभार्थियों की हड्डी जांच, फिजिशियन द्वारा 45 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच तथा 78 लाभार्थियों की टी बी स्क्रीनिंग की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अपर चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ प्रदीप राणा, चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर डॉ मोहन डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक मसूरी डॉ खजान सिंह चौहान तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी भगवंतपुर डॉ सूरज भंडारी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
*'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत ग्राम पुरुकुल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 287 लोग हुए लाभान्वित* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आज ग्राम पुरुकुल स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ई.एन.टी. (ENT), नेत्र रोग (Eye) तथा अस्थि रोग (Ortho) विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, शिविर में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रही तथा जनरल फिजिशियन, RBSK, RKSK, DOTS, आयुष्मान कार्ड और ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की टीमों द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। उप जिला चिकित्सालय, मसूरी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लाभार्थियों ने गैर-संचारी रोग जांच, 04 लाभार्थियों ने टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 46 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, 3 आभा आई डी कार्ड, 8 लाभार्थियों ने नाक कान गला जांच, 13 लाभार्थियों ने नेत्र जांच, 11 लाभार्थियों की हड्डी जांच, फिजिशियन द्वारा 45 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच तथा 78 लाभार्थियों की टी बी स्क्रीनिंग की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अपर चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ प्रदीप राणा, चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर डॉ मोहन डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक मसूरी डॉ खजान सिंह चौहान तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी भगवंतपुर डॉ सूरज भंडारी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
- *'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत ग्राम पुरुकुल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 287 लोग हुए लाभान्वित* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आज ग्राम पुरुकुल स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ई.एन.टी. (ENT), नेत्र रोग (Eye) तथा अस्थि रोग (Ortho) विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, शिविर में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रही तथा जनरल फिजिशियन, RBSK, RKSK, DOTS, आयुष्मान कार्ड और ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की टीमों द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। उप जिला चिकित्सालय, मसूरी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लाभार्थियों ने गैर-संचारी रोग जांच, 04 लाभार्थियों ने टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 46 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, 3 आभा आई डी कार्ड, 8 लाभार्थियों ने नाक कान गला जांच, 13 लाभार्थियों ने नेत्र जांच, 11 लाभार्थियों की हड्डी जांच, फिजिशियन द्वारा 45 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच तथा 78 लाभार्थियों की टी बी स्क्रीनिंग की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अपर चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ प्रदीप राणा, चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर डॉ मोहन डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक मसूरी डॉ खजान सिंह चौहान तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी भगवंतपुर डॉ सूरज भंडारी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।1
- जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, विद्युत, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, वन्यजीव, आपदा और अतिक्रमण समेत विभिन्न मामलों से संबंधित 36 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। ।1
- हर्रावाला में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचे हरीश रावत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद The Aman Times हर्रावाला में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचे हरीश रावत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोमवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सिद्ध बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे। हरीश रावत ने बाबा लक्ष्मण सिद्ध से प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 📍 लक्ष्मण सिद्ध मंदिर, हर्रावाला, देहरादून जय बाबा लक्ष्मण सिद्ध 🚩🙏4
- एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर ने ली एक और बली, नगर कोतवाली क्षेत्र के दुधियाबंद के पास जंगल में मिला था अज्ञात शव, हरिद्वार पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद कातिल दंपत्ति गिरफ्तार। दिनांक 17/09/2026 की सुबह सिटी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक के पास बिजनौर की बस के टिकट के अलावा शिनाख्त के लिए कोई दस्तावेज न होने पर पुलिस टीम ने आस पास के थाने व सीमा वर्ती जनपदों में पुलिस टीम भेजकर बरामद शव की पहचान के प्रयास किए गए। इसी बीच दिनांक 20/09/2026 को हरिद्वार पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान गोपाल पुत्र उमा चरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष के रूप में की। मृतक के बेटे आशु कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 523/2026 अंतर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मृतक की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 21.09.26 को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया। *पूछताछ में हुआ हेरतंगेज खुलासा-* पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि इसी वर्ष फेफड़ों में पानी भरने की वजह से नरेन्द्र का इलाज मेरठ स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान संपर्क में आए मृतक ने किसी तरीके से नरेन्द्र की पत्नी का मोबाइल नंबर लिया और उससे बात करने लगा। अच्छी जान पहचान होने पर पैसों की मदद मिलने के बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। इस बीच मृतक लगातार महिला से अपना परिवार छोड़कर उसके साथ आने के लिए कहने लगा लेकिन बच्चों से लगाव के चलते महिला लगातार मना कर रही थी। रक्षाबंधन में अपने प्रेमी से मिलने बिजनौर पहुंची महिला को जब उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ने और मृतक द्वारा पति से मारपीट किए जाने के कारण मामला और ज्यादा खराब हो गया। मृतक लगातार कॉल कर साथ चलने का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर महिला को अपने पास बुलाने और जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बता दी और ये भी बताया कि मृतक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो कई बार जेल जा चुका है और पुलिस के पास न जाने की चेतावनी देता है। परेशानी से छुटकारे के लिए पति ने अपनी पत्नी, अपने भाई के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने ही गांव के एक व्यक्ति को 50,000 रुपये में साथ देने के लिए तैयार किया। योजना के मुताबिक दिनांक 16.09.26 को महिला ने मृतक को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया जहां रात के वक्त महिला मृतक को गंगा घाट पर लेकर गई। मृतक द्वारा शराब पीने और खाना खाने के बाद गंगा घाट पर सोने पर छिपकर बैठे आरोपी पति व अन्य ने चापड, छूरी से वार कर गोपाल की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन व पर्स निकाल बड़ी गंगा में फेंक दिया और अपने घर निकल गए। *पकड़े गए आरोपी-* 1- नरेंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गो भारेरा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र 40वर्ष 2- महिला पत्नी नरेन्द्र नि0 उपरोक्त उम्र 36वर्ष *बरामदगी का विवरण-* घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चापड़ *पुलिस टीम-* 1– प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा 2 –व0उ0नि0 नंद किशोर ग्वाड़ी 3– उ0नि0 नवीन सिंह चौहान 4– उ0नि0 नवीन नेगी 5– उ0नि0 खेमेंद्र गंगवार 6– उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 7– अपर उ0नि0 संदीप वर्मा 8– हे0का0 संजय कुमार पाल 9– हे0का0 सतीश नौटियाल 10– का0 अजीत तोमर 11– का0 निर्मल 12– का0 राकेश कुमार 13– का0 पवन 14– म0 का0 शोभा *सहयोगी टीम-* 1- CIU प्रभारी नरेंद्र बिष्ट 2- का0 वसीम1
- आज SSP देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोबिन अहमद जी ने आज पीड़ित परिवार के साथ SSP देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग दिव्यांशु चौहान (लगभग 17 वर्ष) की करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में लिखित प्रार्थना-पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच एवं दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार के अनुसार दिव्यांशु को काम के लिए ले जाया गया था और काम के दौरान करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने मामले में ठेकेदार मंगाराम, मकान मालिक सुरेंद्र मिस्त्री एवं राजवीर की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लगभग 2 माह बीत जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने पर संगठन ने SSP महोदय के समक्ष मामले को गंभीरता से उठाया। किसान मजदूर महासंग्राम संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। हमारी मांग स्पष्ट है— ➡️ मामले की निष्पक्ष जांच हो। ➡️ CCTV, वीडियो एवं अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर जांचे जाएं। ➡️ संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएं। ➡️ नाबालिग से काम कराने और उसकी मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों की जांच हो। ➡️ जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो। **दिव्यांशु चौहान को न्याय मिलना चाहिए। पीड़ित परिवार अकेला नहीं है — किसान मजदूर महासंग्राम उनके साथ खड़ा है।** — मोबिन अहमद जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मजदूर महासंग्राम संगठन आज SSP देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोबिन अहमद जी ने आज पीड़ित परिवार के साथ SSP देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग दिव्यांशु चौहान (लगभग 17 वर्ष) की करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में लिखित प्रार्थना-पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच एवं दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार के अनुसार दिव्यांशु को काम के लिए ले जाया गया था और काम के दौरान करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने मामले में ठेकेदार मंगाराम, मकान मालिक सुरेंद्र मिस्त्री एवं राजवीर की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लगभग 2 माह बीत जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने पर संगठन ने SSP महोदय के समक्ष मामले को गंभीरता से उठाया। किसान मजदूर महासंग्राम संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। हमारी मांग स्पष्ट है— ➡️ मामले की निष्पक्ष जांच हो। ➡️ CCTV, वीडियो एवं अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर जांचे जाएं। ➡️ संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएं। ➡️ नाबालिग से काम कराने और उसकी मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों की जांच हो। ➡️ जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो। **दिव्यांशु चौहान को न्याय मिलना चाहिए। पीड़ित परिवार अकेला नहीं है — किसान मजदूर महासंग्राम उनके साथ खड़ा है।** — मोबिन अहमद जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मजदूर महासंग्राम संगठन1
- हरीश रावत के स्वागत पर बोले कांग्रेस नेता, संगठन में सभी अपने दायित्व निभा रहे स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हरीश रावत वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। लोगों के बीच उनके प्रति संवेदना और स्नेह है, इसलिए करीब दो महीने बाद प्रदेश लौटने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अलग-अलग नेताओं को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, सभी नेता अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और मजबूती से निर्वहन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वहीं चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हरीश सिंह रावत, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, आरोप पत्र समिति में करण माहरा और घोषणापत्र समिति में भुवन कापड़ी समेत सभी नेता अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार काम कर रहे हैं।कांग्रेस नेता ने कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सभी के मिलकर काम करने से बनता है। उन्होंने हरीश रावत के अनुभव को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री और कई बार सांसद रहे हैं, ऐसे में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। चर्चाओं के बजाय जन मुद्दों पर हो बहस राजनीतिक चर्चाओं को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि आए दिन अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आती रहती हैं। कभी मुख्यमंत्री को हटाए जाने की चर्चा होती है तो कभी प्रधानमंत्री के नाम पर दीप जलाने जैसी बातें चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाओं के बजाय जनता और प्रदेश से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देहरादून में लगातार गोली चलने की घटनाएं सामने आ रही हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा चिंता का विषय है।उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भी न्याय की मांग उठी है और मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को बेहतर बनाने तथा प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा होना जरूरी है। Byte - नीरज त्यागी ( प्रदेश महासचिव )1
- पुनर्वास, सड़क, शिक्षा को लेकर जनता दरबार मे दर्ज हुई शिकायते जनता दरबार मे दर्ज हुई सत्तर शिकायते, जिलाधिकारी ने दिये निस्तारण के निर्देश1
- धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में* *मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA)* देहरादून 21 सितंबर 2026 *बस अड्डे से बनेगा आधुनिक ट्रांजिट हब, आईएसबीटी में सुविधाओं का विस्तार, यात्रियों को मिलेंगी नई सौगातें* *धामी विजन के अनुरूप ‘फाइल से फील्ड’ तक काम, यात्रियों की सुविधा से लेकर सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्थाओं पर फोकस* देहरादून के प्रमुख अंतरराज्यीय बस टर्मिनल आईएसबीटी को अब आधुनिक और सुविधायुक्त स्वरूप देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून को बेहतर यातायात और नागरिक सुविधाओं वाला आधुनिक शहर बनाने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आईएसबीटी के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण के कार्यों को गति दी है। करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैले इस महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र में लगभग 27.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। योजना का फोकस केवल भवन और ढांचे को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी है। *आईएसबीटी के कायाकल्प का पूरा काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधा संपन्न उत्तराखंड के विजन के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।* मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, इस दिशा में एमडीडीए लगातार काम कर रहा है। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में आईएसबीटी के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण के कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को केंद्र में रखते हुए पूरे परिसर को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है। *प्लेटफॉर्म से प्रतीक्षालय तक बदलेगा स्वरूप* आईएसबीटी में प्लेटफॉर्म के फर्श को बदलने के साथ आधुनिक सार्वजनिक शौचालय विकसित किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षालय, डोरमेट्री, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है। इसके साथ ही परिसर में लैंडस्केपिंग और ऊर्जा कुशल विद्युत व्यवस्था जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईएसबीटी से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के अलावा देश के दूसरे राज्यों के लिए भी बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। ऐसे में यहां प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर करना परियोजना का प्रमुख उद्देश्य है। निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो और सुरक्षा मानकों का पालन हो, इसके लिए भी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। *सचिव ने मौके पर पहुंचकर परखी निर्माण की रफ्तार* आईएसबीटी के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण से जुड़े कार्यों की प्रगति का एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्माण की गति की जानकारी ली। सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विकास कार्यों के साथ आम यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो। *मॉल को भी मिलेगा आधुनिक स्वरूप* आईएसबीटी परिसर में स्थित मॉल को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में यहां फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है, जबकि शॉपिंग मॉल और अन्य दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। इससे आईएसबीटी केवल बसों के संचालन और यात्रियों के आवागमन का केंद्र न रहकर एक अधिक व्यवस्थित और बहुउद्देश्यीय परिसर के रूप में विकसित हो सकेगा।करीब 10 एकड़ में फैले आईएसबीटी को भविष्य में प्रतिदिन लगभग 2 हजार से अधिक बसों की क्षमता को संभालने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। देहरादून में बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ती परिवहन जरूरतों को देखते हुए आईएसबीटी का सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण शहर की परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। *कैब बूथ से ई-चार्जिंग तक, बदल रही परिसर की तस्वीर* आईएसबीटी के कायाकल्प की योजना में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ परिसर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया है। कैब सेवाओं के लिए ओला-उबर बूथ निर्धारित किए जा रहे हैं, जिससे बस से उतरने वाले यात्रियों को आगे के सफर के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल सके। परिसर में ई-चार्जिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी पहले कदम उठाए जा चुके हैं।एमडीडीए ने आईएसबीटी परिसर के कियोस्कों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में विकसित करने की पहल भी की है। इससे यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ परिसर को उत्तराखंड की स्थानीय वास्तुशैली का स्पर्श देने की कोशिश की जा रही है। वहीं जलभराव की समस्या के समाधान और परिसर की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर भी काम किया गया है। *उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान* एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून में सार्वजनिक सुविधाओं और यातायात से जुड़े प्रमुख स्थलों को आधुनिक स्वरूप देने पर लगातार काम किया जा रहा है। आईएसबीटी शहर का महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है, इसलिए इसके सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईएसबीटी के मॉल और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि पूरा परिसर अधिक व्यवस्थित और उपयोगी स्वरूप में विकसित हो सके। *सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान* एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि आईएसबीटी में चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आईएसबीटी को आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त और अधिक व्यवस्थित परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।3