रविंद्र आनंद- लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह आनंद के बीच हुए विवाद का मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। सोमवार को संजय गुप्ता समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर रविंद्र आनंद के आरोपों को गलत बताया और कहा कि मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। समर्थकों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो और घटना को लेकर संजय गुप्ता के संबंध में गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि सैनी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को रविंद्र आनंद की ओर से संजय गुप्ता का रिश्तेदार बताए जाने पर संजय गुप्ता ने स्वयं इसका खंडन किया था। समर्थकों के मुताबिक, संजय गुप्ता ने रविंद्र आनंद से हाथ जोड़कर कहा था कि आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है। प्रेसवार्ता में समर्थकों ने आरोप लगाया कि रविंद्र आनंद द्वारा लगाए गए आरोपों का उद्देश्य संजय गुप्ता की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी हासिल करने के लिए विवाद को तूल दिया जा रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा नेता अजय वर्मा ने भी रविंद्र आनंद पर राजनीतिक उद्देश्य से लक्सर में सक्रिय होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इस दौरान आकाश चौधरी, मोनू चौधरी, राहुल अध्यक्ष, बाबूराम सैनी, चरण सिंह सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
रविंद्र आनंद- लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह आनंद के बीच हुए विवाद का मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। सोमवार को संजय गुप्ता समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर रविंद्र आनंद के आरोपों को गलत बताया और कहा कि मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। समर्थकों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो और घटना को लेकर संजय गुप्ता के संबंध में गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि सैनी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को रविंद्र आनंद की ओर से संजय गुप्ता का रिश्तेदार बताए जाने पर संजय गुप्ता ने स्वयं इसका खंडन किया था। समर्थकों के मुताबिक, संजय गुप्ता ने रविंद्र आनंद से हाथ जोड़कर कहा था कि आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है। प्रेसवार्ता में समर्थकों ने आरोप लगाया कि रविंद्र आनंद द्वारा लगाए गए आरोपों का उद्देश्य संजय गुप्ता की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी हासिल करने के लिए विवाद को तूल दिया जा रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा नेता अजय वर्मा ने भी रविंद्र आनंद पर राजनीतिक उद्देश्य से लक्सर में सक्रिय होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इस दौरान आकाश चौधरी, मोनू चौधरी, राहुल अध्यक्ष, बाबूराम सैनी, चरण सिंह सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
- हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा दंपति गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा दंपति गिरफ्तार1
- जेल में बंद पत्नी से मुलाकात में रोक-टोक से नाराज होकर जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दे डाली थी जान से मारने की धमकी, आरोपी हिमांशु को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 11.09.2026 को मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार रोशनाबाद, हरिद्वार के मोबाइल फोन पर धमकी भरे एवं अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 381/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रभारी थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु चोढा को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा उससे अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही तथा जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। आरोपी को बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई। पूछताछ में उसने बताया कि जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से वह अपने पास पहले से रखे 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ लुधियाना से हरिद्वार आया था और जेल की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामद अवैध तमंचे के संबंध में मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्ता शीला के विरुद्ध भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर धारा 351(3)/352/61(2) बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ जनपद देहरादून के रायवाला थाने पर भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। *नाम पता आरोपित* हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा निवासी बी-01/1081, सत्संग रोड, सिविल लाइन, भारत नगर चौक, लुधियाना, पंजाब। हाल निवासी गली नंबर 6, आईडीपीएल, जनपद देहरादून। *बरामदगी* 1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर 2. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर 3. 01 मोबाइल फोन *आपराधिक इतिहास-* मु.अ.सं.- 19/2015, धारा 323, 504, 506, 342, 370, 498 ए भा.द.वि. व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम *पुलिस टीम* 1. थानाध्यक्ष अजय शाह थाना सिडकुल 2. उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट) 3. कांस्टेबल नरेंद्र चौहान 4. कांस्टेबल हरि सिंह *CIU टीम हरिद्वार-* 1-प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट (प्रभारी) 2- हेड कांस्टेबल मनोज रावत 3-कांस्टेबल हरवीर रावत 4- कांस्टेबल नरेंद्र 5-कांस्टेबल उमेश1
- भारत में कहीं गाय मम्मी है तो कहीं यम्मी...' UCC पर ये क्या बोल गए AIMIM नेता वारिस पठान #news #yt #latestnews #rajasthan #indianews1
- is video ke liye like Karen follow Karen share Karen aur comment likhkar bhejen is video ke liye like Karen follow Karen share Karen aur comment mein likhkar bhejen1
- *'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत ग्राम पुरुकुल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 287 लोग हुए लाभान्वित* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आज ग्राम पुरुकुल स्थित दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ई.एन.टी. (ENT), नेत्र रोग (Eye) तथा अस्थि रोग (Ortho) विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, शिविर में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रही तथा जनरल फिजिशियन, RBSK, RKSK, DOTS, आयुष्मान कार्ड और ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की टीमों द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। उप जिला चिकित्सालय, मसूरी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 लाभार्थियों ने गैर-संचारी रोग जांच, 04 लाभार्थियों ने टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 46 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड, 3 आभा आई डी कार्ड, 8 लाभार्थियों ने नाक कान गला जांच, 13 लाभार्थियों ने नेत्र जांच, 11 लाभार्थियों की हड्डी जांच, फिजिशियन द्वारा 45 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच तथा 78 लाभार्थियों की टी बी स्क्रीनिंग की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अपर चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ प्रदीप राणा, चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर डॉ मोहन डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक मसूरी डॉ खजान सिंह चौहान तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी भगवंतपुर डॉ सूरज भंडारी की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।1
- इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन का पलटवार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इकरा हसन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इकरा हसन, इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं। इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन का पलटवार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इकरा हसन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इकरा हसन, इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं।1
- जेल से लौटे बदमाश ने थाने में बने रेल हरिद्वार में राहगीरों से गाली गलौज और धक्का मुकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार जेल से लौटे बदमाश ने थाने में बने रेल हरिद्वार में राहगीरों से गाली गलौज और धक्का मुकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- अवैध असलहा मैं जेल जाने के बाद लोटा बदमाश हवा बाजी करते हुए पथरी थाने में बनाई रील पुलिस ने बना दी रेल। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हुड़दंग एवं अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दिनांक 20.09.2026 को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुकरासा में एक व्यक्ति सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा है तथा लोगों द्वारा समझाने पर मारपीट पर उतारू हो रहा है, साथ ही पता चला की आरोपी द्वारा अवैध असलहा में जेल से आने के बाद थाना परिसर की रील भी बनाई गयी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करते हुए उत्तेजित अवस्था में पाया गया। पुलिस टीम एवं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और लगातार गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी के कृत्य से शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे कारण बताते हुए नियमानुसार धारा 135/126/170 BNSS के अंतर्गत हिरासत नें लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* विनीत पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर 2. अ0उ0नि0 जसवंत बिष्ट1
- is video ko dekhne ke liye like Karen follow Karen share Karen aur comment mein likhkar bhejen is video ke liye like Karen follow Karen share Karen aur comment mein likhkar bhejo1