logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चिंतनीय : कतरास गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय की शिक्षिका भावना का सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का ऐलान, वेतन नहीं मिलने से है नाराजगी, 20 अप्रैल को अनशन पर बैठेंगे* *कतरास:* कतरास स्थित गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका भावना चौहान ने बकाया वेतन और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 20 अप्रैल 2026 से सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद को लिखित सूचना भी दी है। शिक्षिका भावना चौहान ने बताया कि वह 2 जनवरी 2002 से विद्यालय में कार्यरत हैं और वर्तमान में मात्र 2540 रुपये मासिक वेतन पर सेवा दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कई महीनों से विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वेतन वृद्धि की मांग की जाती है, तो प्रबंधन द्वारा उन्हें नौकरी छोड़ने की सलाह दी जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें जबरन विद्यालय से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।भावना चौहान ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास कोई अन्य रोजगार का साधन नहीं है, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। कम वेतन में भी वह विद्यालय में सेवा देने को मजबूर हैं। शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार विद्यालय प्रबंधन और संबंधित सरकारी विभागों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इससे आहत होकर उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार पर 20 अप्रैल से भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनका बकाया वेतन दिलाया जाए, वेतन का भुगतान DBT के माध्यम से नियमित किया जाए तथा राज्य सरकार के नियमानुसार वेतन वृद्धि सुनिश्चित की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और शिक्षिका की मांगों पर कितना जल्दी समाधान निकल पाता है। अब देखना है कि समाज के कथित ठेकेदार उसकी तरफदारी को हाथ बढ़ाते हैं या अबला को ऐसे ही बेसहारा छोड़ देते हैं।

10 hrs ago
user_Public News JH
Public News JH
Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
10 hrs ago
61bc5930-3fbe-4840-bb59-ba631292c6ca

*चिंतनीय : कतरास गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय की शिक्षिका भावना का सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का ऐलान, वेतन नहीं मिलने से है नाराजगी, 20 अप्रैल को अनशन पर बैठेंगे* *कतरास:* कतरास स्थित गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका भावना चौहान ने बकाया वेतन और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 20 अप्रैल 2026 से सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद को लिखित सूचना भी दी है। शिक्षिका भावना चौहान ने बताया कि वह 2 जनवरी 2002 से विद्यालय में कार्यरत हैं और वर्तमान में मात्र 2540 रुपये मासिक वेतन पर सेवा दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कई महीनों से विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वेतन वृद्धि की मांग की जाती है, तो प्रबंधन द्वारा उन्हें नौकरी छोड़ने की सलाह दी जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें जबरन विद्यालय से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।भावना चौहान ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास कोई अन्य रोजगार का साधन नहीं है, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। कम वेतन में भी वह विद्यालय में सेवा देने को मजबूर हैं। शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार विद्यालय प्रबंधन और संबंधित सरकारी विभागों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इससे आहत होकर उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार पर 20 अप्रैल से भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनका बकाया वेतन दिलाया जाए, वेतन का भुगतान DBT के माध्यम से नियमित किया जाए तथा राज्य सरकार के नियमानुसार वेतन वृद्धि सुनिश्चित की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और शिक्षिका की मांगों पर कितना जल्दी समाधान निकल पाता है। अब देखना है कि समाज के कथित ठेकेदार उसकी तरफदारी को हाथ बढ़ाते हैं या अबला को ऐसे ही बेसहारा छोड़ देते हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • इचाक पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जेवरात बरामद — एक आरोपी गिरफ्तार
    1
    इचाक पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जेवरात बरामद — एक आरोपी गिरफ्तार
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • हजारीबाग कुद स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में श्री श्री 108 रुद्र यज्ञ सह वार्षिक उत्सव पूजन का शुभारंभ बुधवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हो गया। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 17 अप्रैल तक विधि-विधान के साथ चलेगा। पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल संग्रह किया गया। इसके बाद मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से आयोजन भव्य रूप लेता नजर आया। आयोजन समिति के अनुसार 16 अप्रैल को देवी-देवताओं का पूजन, गणेश पूजन, महाअभिषेक और भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
    1
    हजारीबाग कुद स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में श्री श्री 108 रुद्र यज्ञ सह वार्षिक उत्सव पूजन का शुभारंभ बुधवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हो गया। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 17 अप्रैल तक विधि-विधान के साथ चलेगा।
पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल संग्रह किया गया। इसके बाद मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई।
पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से आयोजन भव्य रूप लेता नजर आया।
आयोजन समिति के अनुसार 16 अप्रैल को देवी-देवताओं का पूजन, गणेश पूजन, महाअभिषेक और भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट की जांच की तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला प्रवेक्षिकाओ के मोबाइल से पोषण ट्रैकर ऐप की जांच करते हुए बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया। इस दौरान कोड़ाइया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला प्रवेक्षिका उर्मिला देवी को स्पष्टीकरण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त केंद्र की जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो एवं टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पर उपायुक्त ने जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात कही। पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर पर संचालित ‘नीरवीर’ व्हाट्सएप चैट बोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। चापानल मरम्मती से संबंधित सभी प्राप्त आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करने तथा शिकायतों का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप नीर चौपाल कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, पैक्सों की स्थिति, फसल बीमा योजना तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उठाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन मामलों में अस्वीकृति के कारणों, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा कैश बुक का भी परीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजनाओं की समग्र मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार मौजूद थे। जिलें के निष्क्रिय चापानल मरम्मती के लिए "नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट" (8757864361) का उपयोग अवश्य करें।
    1
    हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट की जांच की तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला प्रवेक्षिकाओ के मोबाइल से पोषण ट्रैकर ऐप की जांच करते हुए बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया। इस दौरान कोड़ाइया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला प्रवेक्षिका उर्मिला देवी को स्पष्टीकरण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त केंद्र की जांच करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो एवं टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पर उपायुक्त ने जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात कही।
पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर पर संचालित ‘नीरवीर’ व्हाट्सएप चैट बोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। चापानल मरम्मती से संबंधित सभी प्राप्त आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करने तथा शिकायतों का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप नीर चौपाल कार्यक्रम करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, पैक्सों की स्थिति, फसल बीमा योजना तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उठाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन मामलों में अस्वीकृति के कारणों, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा कैश बुक का भी परीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजनाओं की समग्र मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार मौजूद थे।
जिलें के निष्क्रिय चापानल मरम्मती के लिए "नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट" (8757864361) का उपयोग अवश्य करें।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • जिला निबंधन कार्यालय हजारीबाग का अद्भुत नजारा एक ही समुदाय के दो लोग जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े यह मामला तब प्रकाश में आया जब जमीन बिकने को लेकर पैसे को लेकर मामला हाथापाही पर उतर आया
    1
    जिला निबंधन कार्यालय हजारीबाग का अद्भुत नजारा 
एक ही समुदाय के दो लोग जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े 
यह मामला तब प्रकाश में आया जब जमीन बिकने को लेकर पैसे  को लेकर मामला हाथापाही पर उतर आया
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • हजारीबाग/कटकमसांडी: ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिजली विभाग ने RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत पेलावल क्षेत्र में तीन नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्य को मैट्रिक्स स्मार्ट टेक्नोलॉजी एजेंसी द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इन ट्रांसफार्मरों में से दो गदोखर रोड स्थित—एक चांद बैंक्विट हॉल के समीप और दूसरा आलम फर्नीचर के पास—स्थापित किया गया है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर पेलावल आजाद नगर नहर के पास लगाया गया है। इस जनहितकारी कार्य का उद्घाटन पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका के साथ-साथ मैट्रिक्स कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार यादव की मेहनत और समर्पण की भी जमकर सराहना हुई। उनके कुशल नेतृत्व में यह परियोजना समय पर पूरी हुई, जो विभाग और कंपनी के उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर व सुचारू बनेगी। लोगों ने विभाग और कंपनी के प्रति आभार जताते हुए इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। यह पहल न केवल बिजली व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।
    4
    हजारीबाग/कटकमसांडी:
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिजली विभाग ने RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत पेलावल क्षेत्र में तीन नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्य को मैट्रिक्स स्मार्ट टेक्नोलॉजी एजेंसी द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इन ट्रांसफार्मरों में से दो गदोखर रोड स्थित—एक चांद बैंक्विट हॉल के समीप और दूसरा आलम फर्नीचर के पास—स्थापित किया गया है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर पेलावल आजाद नगर नहर के पास लगाया गया है।
इस जनहितकारी कार्य का उद्घाटन पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका के साथ-साथ मैट्रिक्स कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार यादव की मेहनत और समर्पण की भी जमकर सराहना हुई। उनके कुशल नेतृत्व में यह परियोजना समय पर पूरी हुई, जो विभाग और कंपनी के उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर व सुचारू बनेगी। लोगों ने विभाग और कंपनी के प्रति आभार जताते हुए इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
यह पहल न केवल बिजली व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • #बिहार के 24वें मुख्यमंत्री #सम्राट चौधरी ने ली शपथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बने उपमुख्यमंत्री #viral बिहार लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में माननीय राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्री Samrat Choudhary जी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ ही वरिष्ठ जद (यू) नेता श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी तथा श्री Vijay Kumar Choudhary जी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitish Kumar जी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। #Bihar #NitishKumar #SamratChoudhary #VijayKumarChaudhary #BijendraPrasadYadav #JDU #JanataDalUnited #NDA #jharkhand #everyonehilights #likesharecomment #bihar #BiharNews #BiharCM #BiharPolitics
    2
    #बिहार के 24वें मुख्यमंत्री  #सम्राट चौधरी ने ली शपथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बने उपमुख्यमंत्री 
#viral बिहार लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में माननीय राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्री Samrat Choudhary जी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के साथ ही वरिष्ठ जद (यू) नेता श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी तथा श्री Vijay Kumar Choudhary जी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस अवसर पर जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitish Kumar जी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
#Bihar #NitishKumar #SamratChoudhary #VijayKumarChaudhary #BijendraPrasadYadav 
#JDU #JanataDalUnited #NDA
#jharkhand 
#everyonehilights 
#likesharecomment 
#bihar 
#BiharNews 
#BiharCM 
#BiharPolitics
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला इतना बढ़ गया कि लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कर स्थिति को शांत कराया।
    1
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला इतना बढ़ गया कि लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कर स्थिति को शांत कराया।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    19 hrs ago
  • इचाक तीखे मोड़ पर पलटी सवारी गाड़ी, एक की मौत, दो घायल
    1
    इचाक तीखे मोड़ पर पलटी सवारी गाड़ी, एक की मौत, दो घायल
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.