बिहार के 24वें मुख्यमंत्री #सम्राट चौधरी ने ली शपथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बने उपमुख्यमंत्री #बिहार के 24वें मुख्यमंत्री #सम्राट चौधरी ने ली शपथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बने उपमुख्यमंत्री #viral बिहार लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में माननीय राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्री Samrat Choudhary जी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ ही वरिष्ठ जद (यू) नेता श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी तथा श्री Vijay Kumar Choudhary जी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitish Kumar जी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। #Bihar #NitishKumar #SamratChoudhary #VijayKumarChaudhary #BijendraPrasadYadav #JDU #JanataDalUnited #NDA #jharkhand #everyonehilights #likesharecomment #bihar #BiharNews #BiharCM #BiharPolitics
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री #सम्राट चौधरी ने ली शपथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बने उपमुख्यमंत्री #बिहार के 24वें मुख्यमंत्री #सम्राट चौधरी ने ली शपथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बने उपमुख्यमंत्री #viral बिहार लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में माननीय राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्री Samrat Choudhary जी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के
साथ ही वरिष्ठ जद (यू) नेता श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी तथा श्री Vijay Kumar Choudhary जी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitish Kumar जी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। #Bihar #NitishKumar #SamratChoudhary #VijayKumarChaudhary #BijendraPrasadYadav #JDU #JanataDalUnited #NDA #jharkhand #everyonehilights #likesharecomment #bihar #BiharNews #BiharCM #BiharPolitics
- Post by Update news 241
- Post by Om Singh1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में पति वरुण कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, ससुर प्रमोद सिंह, सास शकुंतला देवी और देवर रोहित कुमार उर्फ टुट्टू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, शव पर चोट और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आखिर कब रुकेगा दहेज के नाम पर बेटियों की मौत का सिलसिला?1
- चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने शादी की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। प्रेमी द्वारा शक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोबना गांव की 24 वर्षीय नेहा कुमारी और गिरिडीह निवासी सोनू तिवारी के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की सहमति से आगामी 29 अप्रैल को दोनों की सगाई और अक्टूबर में शादी होनी थी। लेकिन आरोप है कि सोनू अक्सर शक के आधार पर नेहा को टॉर्चर करता था। गुरुवार रात प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का दावा है कि नेहा ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल कर अपनी मौत का लाइव मंजर दिखाया था। घटना की सूचना पर हंटरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि आवेदन मिलते ही मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- सरिया वन प्रक्षेत्र के पूर्नीडीह में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ छापेमारी कर बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बगोदर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 3.5 लाख रुपये की लकड़ी, डीजल इंजन व अन्य मशीनरी जब्त की गई। मामले में अशोक राणा, बंधन महतो और मनोज यादव समेत 5 लोगों पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।1
- Post by Update news 241
- बगोदर प्रखंड के अटका बाजार टांड निवासी खागेंद्र मंडल (पिता– इंद्र मंडल) की असामयिक मौत से इलाके में शोक की लहर है। वे मुंबई में मजदूरी का काम करते थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेल्लोर ले जाया गया, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। काफी प्रयास के बाद पार्थिव शरीर गांव लाया गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों—एक 5 वर्षीय और एक 2 वर्षीय बेटी—को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करने पहुंचे झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की।1
- Post by Sunil Kumar journalist1