logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सगाई से पहले प्यार का खौफनाक अंत; प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर प्रेमी को दिखाई अपनी मौत, इलाके में सनसनी! चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने शादी की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। प्रेमी द्वारा शक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोबना गांव की 24 वर्षीय नेहा कुमारी और गिरिडीह निवासी सोनू तिवारी के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की सहमति से आगामी 29 अप्रैल को दोनों की सगाई और अक्टूबर में शादी होनी थी। लेकिन आरोप है कि सोनू अक्सर शक के आधार पर नेहा को टॉर्चर करता था। गुरुवार रात प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का दावा है कि नेहा ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल कर अपनी मौत का लाइव मंजर दिखाया था। घटना की सूचना पर हंटरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि आवेदन मिलते ही मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 days ago
user_Kr Chandan
Kr Chandan
Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
4 days ago

सगाई से पहले प्यार का खौफनाक अंत; प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर प्रेमी को दिखाई अपनी मौत, इलाके में सनसनी! चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने शादी की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। प्रेमी द्वारा शक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोबना गांव की 24 वर्षीय नेहा कुमारी और गिरिडीह निवासी सोनू तिवारी के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की सहमति से आगामी 29 अप्रैल को दोनों की सगाई और अक्टूबर में शादी होनी थी। लेकिन आरोप है कि सोनू अक्सर शक के आधार पर नेहा को टॉर्चर करता था। गुरुवार रात प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का दावा है कि नेहा ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल कर अपनी मौत का लाइव मंजर दिखाया था। घटना की सूचना पर हंटरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि आवेदन मिलते ही मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा जिले के लावालौंग से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ घूरातरी जंगल में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है।मामला लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु स्थित घूरातरी जंगल का है, जहाँ स्थानीय निवासी उमेश भारती का शव महुआ के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक के पिता का नाम प्रकाश भारती बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को जंगल में युवक के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    1
    चतरा जिले के लावालौंग से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ घूरातरी जंगल में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है।मामला लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु स्थित घूरातरी जंगल का है, जहाँ स्थानीय निवासी उमेश भारती का शव महुआ के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक के पिता का नाम प्रकाश भारती बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को जंगल में युवक के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • चतरा जिले से सरकारी आवास योजना में एक बड़ी धांधली का मामला सामने आया है. कथित तौर पर, गरीब माँ बेघर हो गई है क्योंकि पंचायत के मुखिया और सचिव ने आवास योजना के तहत बने घर को अमीरों या पूंजीपतियों को बेच दिया है. वायरल वीडियो में एक गरीब महिला बारिश में अपने टूटे हुए मिट्टी के घर के सामने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती हुई और रोती हुई दिखाई दे रही है. यह घटना सरकारी व्यवस्था और गरीबों के हक पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. स्थानीय लोगों में इस घोटाले को लेकर काफी आक्रोश है.
    1
    चतरा जिले से सरकारी आवास योजना में एक बड़ी धांधली का मामला सामने आया है. कथित तौर पर, गरीब माँ बेघर हो गई है क्योंकि पंचायत के मुखिया और सचिव ने आवास योजना के तहत बने घर को अमीरों या पूंजीपतियों को बेच दिया है.
वायरल वीडियो में एक गरीब महिला बारिश में अपने टूटे हुए मिट्टी के घर के सामने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती हुई और रोती हुई दिखाई दे रही है. यह घटना सरकारी व्यवस्था और गरीबों के हक पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. स्थानीय लोगों में इस घोटाले को लेकर काफी आक्रोश है.
    user_DESH LIVE NEWS CHATRA
    DESH LIVE NEWS CHATRA
    Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • प्रतापपुर : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की।
    1
    प्रतापपुर : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    17 hrs ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • हजारीबाग 20 अप्रैल 2026 को जबरदस्त शानदार शोभा प्रदर्शन के साथ शाही व्याह हुआ। * जय माला के साथ एक दूजे के हुए ऋषभ संग निधि * असरदार जानदार जबरदस्त आतिशबाजी म्यूजिकल विद्युत श्रृंगार प्रदर्शन के साथ स्नेह प्यार आशीष आशीर्वाद का दौर, * स्वादिष्ट व्यंजन के 56 भोग का सभी मेहमानों ने लुप्त उठाएं , रंग बिरंगे बनारसी पान से मुंह किए लाल ।
    1
    हजारीबाग 20 अप्रैल 2026 को जबरदस्त शानदार शोभा प्रदर्शन के साथ शाही व्याह हुआ। 
* जय माला के साथ एक दूजे के हुए ऋषभ संग निधि 
* असरदार जानदार जबरदस्त आतिशबाजी म्यूजिकल विद्युत श्रृंगार प्रदर्शन के साथ स्नेह प्यार आशीष आशीर्वाद का दौर, 
* स्वादिष्ट व्यंजन के 56 भोग का सभी मेहमानों ने लुप्त उठाएं , रंग बिरंगे बनारसी पान से मुंह किए लाल ।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • Post by Md anear
    1
    Post by Md anear
    user_Md anear
    Md anear
    मदनपुर, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज 25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार
    1
    महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज
25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान
हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 
भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चतरा शहर के बीचों-बीच रोजगार सेवक राजेश शर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। जहाँ परिजन इसे सोची-समझी हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे एक सड़क हादसा करार दे रही है। हंटरगंज के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश शर्मा का शव देर रात पुराने पेट्रोल पंप के पास बरामद हुआ। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उनका मोबाइल फोन भी मौके से गायब है। मृतक के भाई रंजीत शर्मा ने इसे हत्या की साजिश बताया है, जबकि परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। दूसरी ओर, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप वैन राजेश को रौंदते हुए दिख रही है, जो इसे महज एक दुर्घटना दर्शाता है। हालांकि, मोबाइल का गायब होना और परिजनों के आरोप इस घटना को अब भी सवालों के घेरे में रखे हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।
    1
    चतरा शहर के बीचों-बीच रोजगार सेवक राजेश शर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। जहाँ परिजन इसे सोची-समझी हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे एक सड़क हादसा करार दे रही है। हंटरगंज के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश शर्मा का शव देर रात पुराने पेट्रोल पंप के पास बरामद हुआ। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उनका मोबाइल फोन भी मौके से गायब है। मृतक के भाई रंजीत शर्मा ने इसे हत्या की साजिश बताया है, जबकि परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। दूसरी ओर, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप वैन राजेश को रौंदते हुए दिख रही है, जो इसे महज एक दुर्घटना दर्शाता है। हालांकि, मोबाइल का गायब होना और परिजनों के आरोप इस घटना को अब भी सवालों के घेरे में रखे हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.