चतरा: रोजगार सेवक की मौत पर संशय; भाई ने बताया हत्या की साजिश, थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप वैन से दुर्घटना की पुष्टि की। चतरा शहर के बीचों-बीच रोजगार सेवक राजेश शर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। जहाँ परिजन इसे सोची-समझी हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे एक सड़क हादसा करार दे रही है। हंटरगंज के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश शर्मा का शव देर रात पुराने पेट्रोल पंप के पास बरामद हुआ। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उनका मोबाइल फोन भी मौके से गायब है। मृतक के भाई रंजीत शर्मा ने इसे हत्या की साजिश बताया है, जबकि परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। दूसरी ओर, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप वैन राजेश को रौंदते हुए दिख रही है, जो इसे महज एक दुर्घटना दर्शाता है। हालांकि, मोबाइल का गायब होना और परिजनों के आरोप इस घटना को अब भी सवालों के घेरे में रखे हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

- चतरा शहर के बीचों-बीच रोजगार सेवक राजेश शर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। जहाँ परिजन इसे सोची-समझी हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे एक सड़क हादसा करार दे रही है। हंटरगंज के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश शर्मा का शव देर रात पुराने पेट्रोल पंप के पास बरामद हुआ। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उनका मोबाइल फोन भी मौके से गायब है। मृतक के भाई रंजीत शर्मा ने इसे हत्या की साजिश बताया है, जबकि परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। दूसरी ओर, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप वैन राजेश को रौंदते हुए दिख रही है, जो इसे महज एक दुर्घटना दर्शाता है। हालांकि, मोबाइल का गायब होना और परिजनों के आरोप इस घटना को अब भी सवालों के घेरे में रखे हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।1
- प्रतापपुर : प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि यह पेड़ पहले से ही जर्जर अवस्था में था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की।1
- Post by Om Singh1
- Post by Hindustan Express News1
- #पटना #बिहार के #खान_सर नाम से मशहूर शिक्षाविद गरीब छात्र-छात्राओं के मसीहा का गुणगान करना ठीक वैसा ही होगा जैसे सूरज को टॉर्च दिखाना..... शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही अब गरीबों के हित में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अपना कदम रख कर दुआएं व आशीर्वाद बटोर रहे हैं। अब इन्होंने 14 अप्रैल को खान ब्लड बैंक की भी शुरुवात कर दी है...सबसे पहले इन्होंने ही #रक्तदान कर ब्लड बैंक का उद्घाटन किए और इंसानियत का सटीक परिचय दिए। आइए इनकी जुबानी सुने कि रक्तदान करने से क्या होता है और क्या नहीं होता। #khansir आपके जज्बे व नेकी को दिल की गहराईयों से Salute!!! You are the #RealHero !!! ❤️❤️❤️👏👏👏 #proud #lifesaver #humanitarian #patna #bihar #india #highlightseveryone Khan Global Studies1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज 25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार1
- चतरा के गिद्धौर में बीती रात रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहाँ एक बेलगाम हाईवा सोते हुए परिवार के लिए काल बनकर घर में जा घुसा। घटना गिद्धौर के ऊपर टोला की है, जहाँ रात्रि 2 बजे कटकमसांडी से टंडवा लौट रहा एक अनियंत्रित हाईवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालेश्वर कुशवाहा के पुत्र राजेश कुशवाहा के घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा बाउंड्री और अशोक के पेड़ को रौंदते हुए सीधे बरामदे तक पहुँच गया, जिससे एक बाइक चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है।1