logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुचामन की सड़कें बनी मुसीबत: डीडवाना रोड पार्किंग में तब्दील, 3 साल से खुदाई जारी कुचामन शहर में आमजन इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर की मुख्य सड़क डीडवाना रोड अब यातायात मार्ग कम और पार्किंग स्थल अधिक नजर आ रही है। सड़क पर अव्यवस्थित वाहनों की कतारों के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

3 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
3 hrs ago

कुचामन की सड़कें बनी मुसीबत: डीडवाना रोड पार्किंग में तब्दील, 3 साल से खुदाई जारी कुचामन शहर में आमजन इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर की मुख्य सड़क डीडवाना रोड अब यातायात मार्ग कम और पार्किंग स्थल अधिक नजर आ रही है। सड़क पर अव्यवस्थित वाहनों की कतारों के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर में Nagaur Police ने “नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की
    1
    नागौर में Nagaur Police ने “नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जयपुर जिले के गांव कंवरपुरा(आमेर) में मीणा फ़ौजी परिवार परेशान ,फ़ौजी परिवार के मकान को तोड़ने का प्रयास,दबंग लोगों पर प्रशासन मौन#2026#automobile#monkey#2मुखी#funny#
    1
    जयपुर जिले के गांव कंवरपुरा(आमेर) में मीणा फ़ौजी परिवार परेशान ,फ़ौजी परिवार के मकान को तोड़ने का प्रयास,दबंग लोगों पर प्रशासन मौन#2026#automobile#monkey#2मुखी#funny#
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मूंडवा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नागौर से हाना के बीच अज्ञात डंपर चालक ने पुलिस के भय से रोड के ऊपर ही बालू मिट्टी खाली कर दी, यह बालू मिट्टी काफी लंबी दूरी तक रोड पर फैल गई जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, मूंडवा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी गई इसके बाद में टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाया
    1
    मूंडवा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नागौर से हाना के बीच अज्ञात डंपर चालक ने पुलिस के भय से रोड के ऊपर ही बालू मिट्टी खाली कर दी, यह बालू मिट्टी काफी लंबी दूरी तक रोड पर फैल गई जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, मूंडवा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी गई इसके बाद में टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाया
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान के सीकर जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां देश के वीर सपूत अग्निवीर जवान हरित जाट को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। धोद क्षेत्र के मांडोली गांव निवासी अग्निवीर हरित जाट, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। इस आपदा में वह करीब सात महीने पहले लापता हो गए थे। सेना द्वारा लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नवंबर 2025 में सेना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सेना के जवान उनके घर पहुंचे और परिजनों को तिरंगा सूटकेस और प्रमाण पत्र सौंपकर अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान नेछवा से मांडोली तक करीब 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव के मुख्य चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां जनप्रतिनिधियों और सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवान को नमन किया। सेना की 14वीं राजपूताना राइफल के जवानों ने सलामी देकर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद हरित जाट के नाम पर रखने की मांग भी रखी। देश अपने इस वीर सपूत को हमेशा याद रखेगा।
    1
    राजस्थान के सीकर जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां देश के वीर सपूत अग्निवीर जवान हरित जाट को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
धोद क्षेत्र के मांडोली गांव निवासी अग्निवीर हरित जाट, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। इस आपदा में वह करीब सात महीने पहले लापता हो गए थे।
सेना द्वारा लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नवंबर 2025 में सेना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को सेना के जवान उनके घर पहुंचे और परिजनों को तिरंगा सूटकेस और प्रमाण पत्र सौंपकर अंतिम सम्मान दिया।
इस दौरान नेछवा से मांडोली तक करीब 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव के मुख्य चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां जनप्रतिनिधियों और सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवान को नमन किया।
सेना की 14वीं राजपूताना राइफल के जवानों ने सलामी देकर उन्हें अंतिम सम्मान दिया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद हरित जाट के नाम पर रखने की मांग भी रखी।
देश अपने इस वीर सपूत को हमेशा याद रखेगा।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    25 min ago
  • अजमेर में वार्ड 52 को लेकर नाले के विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। जिला बार एसोसिएशन न्यायालय के एडवोकेट नवीन सिंह ने पार्षद नीलम बेरवा द्वारा लगाए गए आरोपों का प्रेस वार्ता आयोजित कर खंडन किया। एडवोकेट नवीन सिंह ने आरोप लगाया कि पार्षद द्वारा नाले के मुद्दे को लेकर झूठे आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि नाले के निर्माण कार्य में ठेकेदार को डबल नाप देकर पैसे उठाए गए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को एक बड़ा घोटाला बताते हुए जांच की मांग की है। इस मामले में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और सच्चाई क्या सामने आती है।
    1
    अजमेर में वार्ड 52 को लेकर नाले के विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। जिला बार एसोसिएशन न्यायालय के एडवोकेट नवीन सिंह ने पार्षद नीलम बेरवा द्वारा लगाए गए आरोपों का प्रेस वार्ता आयोजित कर खंडन किया।
एडवोकेट नवीन सिंह ने आरोप लगाया कि पार्षद द्वारा नाले के मुद्दे को लेकर झूठे आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि नाले के निर्माण कार्य में ठेकेदार को डबल नाप देकर पैसे उठाए गए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को एक बड़ा घोटाला बताते हुए जांच की मांग की है।
इस मामले में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और सच्चाई क्या सामने आती है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    44 min ago
  • रियांबड़ी (नागौर)रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम थांवला में गौसेवा को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल की शुरुआत हुई । पिछले सात वर्षों से निरंतर सक्रिय गौरक्षा दल थांवला द्वारा इस बार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बेसहारा गौवंश के लिए 121 दिनों तक प्रतिदिन एक गाड़ी हरा चारा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पुण्य कार्य का शुभारंभ आज पुलिस थाना थांवला के सामने किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत धीरजराम जी महाराज ने भगवा झंडा दिखाकर हरे चारे से भरी गाड़ी को रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्त, दानदाता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संत श्री धीरजराम जी महाराज ने बताया कि यह अभियान न केवल गौसेवा का प्रतीक है, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देगा। बेसहारा और सड़कों पर घूम रहे गौवंश को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, जिससे उनकी देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
    2
    रियांबड़ी (नागौर)रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम थांवला में गौसेवा को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल की शुरुआत हुई । पिछले सात वर्षों से निरंतर सक्रिय गौरक्षा दल थांवला द्वारा इस बार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बेसहारा गौवंश के लिए 121 दिनों तक प्रतिदिन एक गाड़ी हरा चारा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पुण्य कार्य का शुभारंभ आज पुलिस थाना थांवला के सामने किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत धीरजराम जी महाराज ने भगवा झंडा दिखाकर हरे चारे से भरी गाड़ी को रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्त, दानदाता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संत श्री धीरजराम जी महाराज ने बताया कि यह अभियान न केवल गौसेवा का प्रतीक है, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देगा। बेसहारा और सड़कों पर घूम रहे गौवंश को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, जिससे उनकी देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    49 min ago
  • रायपुर (ब्यावर) जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 300 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण मिले, ताकि वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के इस सहयोग से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    1
    रायपुर  (ब्यावर) 
जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 300 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार
विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता
— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। 
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण मिले, ताकि वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के इस सहयोग से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    53 min ago
  • कुचामन शहर में आमजन इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर की मुख्य सड़क डीडवाना रोड अब यातायात मार्ग कम और पार्किंग स्थल अधिक नजर आ रही है। सड़क पर अव्यवस्थित वाहनों की कतारों के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    कुचामन शहर में आमजन इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर की मुख्य सड़क डीडवाना रोड अब यातायात मार्ग कम और पार्किंग स्थल अधिक नजर आ रही है। सड़क पर अव्यवस्थित वाहनों की कतारों के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.